Maa Sheetla Bhawani Amrapali Dubey Bhojpuri Film 2026
Last Updated on October 2, 2026 by Priyanshi

माँ शीतला भवानी आम्रपाली दूबे की आने वाली भोजपुरी फिल्म का नाम है जिसका ट्रेलर सितम्बर 2026 को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। यह एक भक्ति भोजपुरी फिल्म है जिसमे माँ शीतला की महिमा के बारे में दिखाया गया है। आइये जानते हैं इस फिल्म से जुड़ी हुई सारी जानकारी जैसे की रिलीज डेट, अन्य कलाकारों के नाम और फिल्म की कहानी, गानें इत्यादि के बारे में।
Maa Sheetla Bhawani Amrapali Dubey Bhojpuri Film 2026 all Information in Hindi
माँ शीतला भवानी भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर
आम्रपाली दूबे अभिनीत इस फिल्म का ट्रेलर 26 सितम्बर 2026 को रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर SRK Music यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ट्रेलर को अब तक करीब तीन लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अगर आपने इस फिल्म का ट्रेलर नहीं देखा है तो हमने इस पेज पर ट्रेलर का वीडियो दिया हुआ है आप यही से देख सकते हैं।
माँ शीतला भवानी भोजपुरी फिल्म कब रिलीज होगी
जैसा की फिल्म का नाम है इससे यह प्रतीत होता है की यह फिल्म इसी नवरात्री में रिलीज की जाएगी, हालाकिं अभी इस फिल्म के रिलीज डेट के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं प्राप्त है।

माँ शीतला भवानी भोजपुरी फिल्म के सभी कलाकार
इस फिल्म के मुख्य कलाकारों की बात करें तो फिल्म में आम्रपाली दूबे, अंशुमान सिंह और मणि भट्टाचार्य मुख्य भूमिका में हैं साथ ही अन्य सहायक कलाकारों के नाम इस प्रकार हैं : समर्थ चतुर्वेदी, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, विद्या सिंह, अनूप अरोरा, शिवानी सिंह, काजल श्रीवास्तव, आलोक सिंह, अनिता ओझा, अंशू तिवारी, सोनी राज, रिंकू आयुषी, रिया गोस्वामी, बीना पांडे, पीयूष दुबे, नन्हे श्रीवास्तव, आशीष माली, रेखा, बीना सोनी, प्रियांशी पांडे आदि।
फिल्म में आम्रपाली दूबे एक गरीब परिवार की बेटी हैं जो जन्म से बोल नहीं पाती और अंशुमान सिंह से उनकी शादी होती है और मणि भट्टाचार्य माता शीतला का किरदार निभा रही हैं।
माँ शीतला भवानी भोजपुरी फिल्म के निर्माता निर्देशक
इस फिल्म के निर्माता, निर्देशक और अन्य सदस्य इस प्रकार हैं
- निर्माता: शर्मिला आर सिंह
- निदेशक: संजय श्रीवास्तव
- लेखक: सुरेंद्र मिश्र-विवेक मिश्र
- संगीत: ओम झा, चमन सिंह
- गीतकार: आशुतोष तिवारी, शेखर मधुर, राकेश निराला, नृपजीत सिंह
- डीओपी: राज ठाकुर
- संपादक: गुरजेंट सिंह
- कोरियोग्राफर: कानू मुखर्जी
- बैकग्राउंड स्कोर: असलम सुरती
- पोस्ट-प्रोडक्शन: हमिंग बर्ड वीएफएक्स
- साउंड स्टूडियो: 3 स्टूडियो
- प्रोडक्शन टीम: जीतेंद्र गौड़, सिद्धार्थ मिश्रा
- चित्र: पंकज सिंह
- पीआरओ: रंजन सिन्हा, अखिलेश सिंह
- कला निर्देशक: रामबाबू ठाकुर
- वेशभूषा: विद्या विष्णु
- संगीत लेबल: एसआरके संगीत

माँ शीतला भवानी भोजपुरी फिल्म की कहानी
इस फिल्म की कहानी के बारे में अगर हम बताये तो यह एक भक्ति फिल्म है जो की नवरात्री को ध्यान में रखकर बनाई गई है। फिल्म में माता शीतला की महिमा के बारे में बताया गया है। इसमें आम्रपाली दूबे एक गरीब परिवार की बेटी हैं और वे बचपन से बोल नहीं पाती। आम्रपाली बचपन से ही माता शीतला की पूजा और भक्ति करती हैं। जब वे बड़ी होती हैं तो उनकी शादी की बात शुरू होती है लेकिन जब लड़के वालों को ये पता चलता है की वे बोल नहीं पाती तो रिश्ता टूट जाता है और उनकी शादी नहीं हो पाती। जिसकी वजह से आम्रपाली दूबे के माता पिता बहुत परेशान रहते हैं।
लेकिन अंशुमान सिंह आम्रपाली के गांव में आते हैं और उन्हें आम्रपाली से प्यार हो जाता है और वे आम्रपाली से शादी करना चाहते हैं। अंशुमान के माता पिता इन दोनों की शादी तय कर देते हैं और शादी का दिन आ जाता है जब पंडित जी आम्रपाली से कहते हैं की संकल्प लीजिये तो सबको पता चल जाता है की आम्रपाली बोल नहीं पाती इस पर अंशुमान की माँ शादी तोड़ने की बात करती हैं लेकिन अंशुमान शादी करने की जिद करते हैं और शादी हो भी जाती है।

लेकिन शादी के बाद अंशुमान की माँ और उनके मामा आम्रपाली को बहुत परेशान करते हैं और फिल्म में इस समय की घटना बैरी कंगना की याद दिलाता है जैसे उस फिल्म में लड़की को परेशान किया गया था उसी प्रकार का व्यवहार आम्रपाली के साथ भी किया जाता है। इसके बाद माता शीतला की कृपा से आम्रपाली को सब कुछ मिलता है और भी बहुत सारी घटनाएं फिल्म में होती है जो की आपको फिल्म देखने के बाद पता चलेंगी।
माँ शीतला भवानी भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर वीडियो
माँ शीतला भवानी भोजपुरी फिल्म को कैसे डाउनलोड करें और देखें?
जब यह फिल्म यूट्यूब पर रिलीज की जाएगी तो आप सभी इस फिल्म को Free में Download करके देख पाएंगे। अभी फिलहाल इस फिल्म का सिर्फ ट्रेलर ही रिलीज किया गया है और ट्रेलर का वीडियो हमने इस पेज पर दिया हुआ है।