भोजपुरी के बड़े स्टार अब ज्यादा गानें क्यों बनाते हैं और फिल्में क्यों नहीं बनाते ?
Last Updated on May 5, 2026 by Priyanshi
भोजपुरी के बड़े स्टार अब ज्यादा गानें क्यों बनाते हैं और फिल्में क्यों नहीं बनाते ?
आजकल आप सबने देखा होगा की भोजपुरी के बड़े बड़े स्टार अब ज्यादातर फिल्में नहीं बनाते सिर्फ गानें ही बनाते हैं ऐसा क्यों होता है आइये इस आर्टिकल में जानते हैं। भोजपुरी के कुछ बड़े स्टार की बात करें तो दिनेश लाल यादव निरहुआ, खेसारी लाल यादव और पवन सिंह टॉप में गिने जाते हैं लेकिन इन तीनो में से सिर्फ दिनेश लाल यादव निरहुआ ही भोजपुरी की फिल्में ज्यादा करते हैं न की गानें बाकी खेसारी लाल यादव और पवन सिंह आजकल फिल्में बहुत कम कर रहे हैं और गानें ज्यादा कर रहे हैं।
और खेसारी लाल और पवन सिंह के बीच हमेशा पता नहीं किस बात की रेस लगी रहती है भोजपुरी गानों को लेकर की हमारा गाना अच्छा है और ज्यादा व्यूज वाला है और उधर से उनकी तरह से भी ऐसा ही कुछ बयान आता है। जबकि दोनों ही लोगो ने फिल्में करना लगभग बंद कर दिया है और आज कल नई नई एक्ट्रेस के साथ एक से बढ़कर एक भोजपुरी गानें रिलीज करने में लगे पड़े हैं।

क्यों गानें ही करना चाह रहे हैं भोजपुरी के स्टार ?
अब ऐसा क्यों होता है इसका कारण बताते हैं सबसे पहले तो बात करते हैं की एक फिल्म की शूटिंग में लगने वाले समय के बारे में, एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग में लगभग 30 दिन से 45 दिन का समय लगता है। जबकि एक भोजपुरी गानें को शूट करने में सिर्फ एक या दो दिन का समय लगता है यानी की सीधे सीधे बहुत ज्यादा समय की बचत।
दूसरी बात होती है पैसे को लेकर एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग से स्टार कलाकार को मिलते हैं लगभग 40 से 50 लाख और सिर्फ एक गानें शूट करने को मिलता है करीब 10 लाख रूपए। अगर एक महीने में वह स्टार कलाकार 4 या 5 गानें रिलीज कर दे तो आराम से 40 लाख रूपए ले सकता है और काम करना पड़ा सिर्फ 8 या 10 दिन।
तीसरी बात एक्ट्रेस को लेकर होती है अगर भोजपुरी फिल्म होगी तो बड़े एक्टर के साथ बढ़ी एक्ट्रेस की भी जरुरत होती है जबकि भोजपुरी गानें में ऐसा नहीं है, गानें में ज्यादातर एक्टर या जो भी डायरेक्टर होता है उसे नई एक्ट्रेस ज्यादा पसंद आती है इसीलिए आप सभी ने देखा होगा की हर कोई फेमस रील बनाने वाली लड़की आजकल भोजपुरी गानें में एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ रही हैं।

Pawan Singh and Sapna Chauhan
एक और कारण यह है की भोजपुरी फिल्मों का न चलना, आज के समय में जिस प्रकार OTT प्लेटफार्म हर किसी व्यक्ति के पास है यह भी एक बहुत बड़ा कारण है की लोग फिल्मों पर ज्यादा ध्यान न देकर वेब सीरीज पर ज्यादा देते हैं और अगर फिल्म की कहानी उतनी अच्छी नहीं है तो फिल्म नहीं चलेगी साथ में भोजपुरी फिल्में कुछ ही राज्यों में सिनेमाहाल में लगती हैं जिससे इन फिल्मों की पहुंच ही नहीं हो पति जो भी भोजपुरी के दर्शक हैं उन तक।
तो ये कुछ कारण है जिसकी वजह से आज के भोजपुरी सुपरस्टार फिल्में कम बनाते हैं और गानें ज्यादा बनाते हैं। जबकि इन्हें फिल्में ज्यादा बनानी चाहिए और गानों को फिल्म में ही शामिल करना चाहिए। ऐसा होने की वजह से भोजपुरी के बहुत अच्छे अच्छे कलाकारों के पास आज के समय में काम की कमी होती जा रही है। टीवी पर कुछ फिल्में लगातार बन रही हैं और उनको पसंद भी किया जा रहा है लेकिन वो फिल्में ज्यादातर घरेलु महिलाओं और घर समाज के लोगों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं, जबकि हमें कुछ ऐसी फिल्मों की जरुरत है जिसको हर कोई देखना पसंद करे तब जाकर भोजपुरी फिल्मों का अच्छा दौर आएगा नहीं तो भोजपुरी के कलाकार धीरे धीरे कम होते चले जायेंगे और एक दिन कोई अच्छा कलाकार मिलेगा भी नहीं।
इस विषय में आपकी क्या राय है जरूर बताइयेगा।