हमार नाम बा कन्हैया दिनेश लाल निरहुआ भोजपुरी फिल्म टीजर, ट्रेलर, कहानी और गानें
Last Updated on June 7, 2025 by Priyanshi
इस पेज पर देखें दिनेश लाल यादव निरहुआ की आनेवाली भोजपुरी फिल्म हमार नाम बा कन्हैया के बारे में पूरी जानकारी जैसे की फिल्म का टीजर कब रिलीज किया गया, फिल्म के कलाकार कौन कौन से हैं, फिल्म की कहानी क्या है, फिल्म के निर्माता निर्देशक कौन हैं और फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज किया जायेगा। ये सारी जानकारी आपको इस पेज पर मिलेगी।
हमार नाम बा कन्हैया भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में (Hamar Naam Ba Kanhaiya Bhojpuri Film all Information)
हमार नाम बा कन्हैया भोजपुरी फिल्म दिनेश लाल यादव की आने वाली फिल्म का नाम है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। और टीजर इस समय यूट्यूब पर वायरल हो गया है क्योकिं यह फिल्म जबरदस्त होने वाली है।
कब शुरू हुई थी हमार नाम बा कन्हैया भोजपुरी फिल्म की शूटिंग? (Hamar Naam Ba Kanhaiya Bhojpuri Film Shooting)
इस फिल्म की शूटिंग वर्ष 2023 में शुरू हुई थी और अब जाकर इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है और कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया था।
हमार नाम बा कन्हैया भोजपुरी फिल्म का फर्स्ट लुक, टीजर और ट्रेलर कब रिलीज किया जायेगा? (Hamar Naam Ba Kanhaiya Bhojpuri Film First Look and Teaser)
जैसा की आप सभी को हमने बताया की इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है और आज यानि की 6 जून 2025 को इस फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। अब देखते हैं की फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज किया जायेगा।
हमार नाम बा कन्हैया भोजपुरी फिल्म के कलाकारों के नाम (Hamar Naam Ba Kanhaiya Bhojpuri Film Star Cast)
इस फिल्म के कलाकारों के नाम इस प्रकार है
दिनेश लाल यादव (निरहुआ), संजय पांडे, समर कात्यान, अयाज खान, अमृता पाल, मुक्तेश्वर ओझा, पल्लवी गजानन कोली, राजेश टोमेरा, शांतनु दत्ता, करण कपूर, अजय दिवेदी, मंजू कुशल, अदिति ज्योति मिश्रा, देवाशीष मिश्रा, राखी जायसवाल, आनंद विक्रम सिंह, आकाश यादव, हरजीत सिंह, सौरभ प्रजापति, नीरज पांडे, गौरव शुक्ला, मनोज कुमार सिंह,संतोष कुमार,सतीश कुमार शुक्ला,विनोद कुमार सेन,शैलेंद्र कुमार सेन,आकाश यादव,आशीष श्रीवास्तव,राजीव सिंह,मानसी पांडे और अन्य।
इस फिल्म में नहीं हैं दिनेश लाल यादव निरहुआ की हिट पार्टनर आम्रपाली दूबे
जैसा की आप सभी ने इस फिल्म के सभी कलाकारों के नाम ऊपर पढ़ें तो उसमे आपको आम्रपाली दूबे का नाम नहीं मिला, इसका मतलब यही है की इस फिल्म में आपको दिनेश लाल यादव के साथ उनकी सुपरहिट पार्टनर आम्रपाली दूबे नजर नहीं आएँगी। इस फिल्म में कोई और एक्ट्रेस नजर आएँगी।
हमार नाम बा कन्हैया भोजपुरी फिल्म के निर्माता निर्देशक (Hamar Naam Ba Kanhaiya Bhojpuri Film Director and Producer)
इस फिल्म के निर्माता निर्देश के नाम इस प्रकार हैं
- निर्माता:-मुकेश गिरी (रिंकू)
- निदेशक:-विशाल वर्मा
- कहानी पटकथा:- राहुल रंजन
- सहयोगी लेखक:-शुशांत मिश्रा
- गीत:- डॉ सागर
- संगीत:- साजन मिश्रा और पवन मुरादपुरी
- फोटोग्राफी के निदेशक:- इमरान शगुन
- फ़िल्म संपादक:- तेज़
- नृत्य निर्देशक:- रिकी गुप्ता
- संवाद:-शशिरंजन द्विवेदी
- मिक्सिंग :-रंजन सिंह
- एसोसिएट डायरेक्टर:-शशिरंजन द्विेदी
- पृष्ठभूमि संगीत:- पवन मुराद पुरी
- डी.आई :- शेखर
- मुख्य सहायक निदेशक:-मिठाई लाल यादव
- सहायक निर्देशक: गौतम के तिवारी
- प्रोमो एडिटर: संतोष आर्य (कॉस्मिक पिक्सेल)
- एक्शन: विशाल
- सहयोगी कैमरामैन: राजेश महतो
हमार नाम बा कन्हैया भोजपुरी फिल्म की कहानी के बारे में जानकारी (Hamar Naam Ba Kanhaiya Bhojpuri Film Story)
इस फिल्म की कहानी कॉमेडी और ड्रामा पर आधारित है जिसमे कॉमेडी कूट कूट कर भरी हुई है। फिल्म एक बैंक लूट पर आधारित है। जिस बैंक में लूट होती है उसी बैंक में दिनेश लाल यादव निरहुआ सिक्योरिटी गार्ड रहते हैं और चोर उन्हें साथ लेकर भाग जाते हैं। अब पुलिस निरहुआ को पकड़ती है और उनसे पूछताछ करती है की चोरी कैसे हुई और चोरों ने उन्हें साथ क्यों ले के भागे थे।
फिल्म की कहानी बड़ी मजेदार और सस्पेंस वाली भी है जिसे देखने में आप सभी को बहुत आनंद आनेवाला है। आप सभी इस फिल्म को सिनेमाघर में जरूर देखिएगा।
देखें इस फिल्म के टीजर का वीडियो