ममता की छाँव में भोजपुरी फिल्म अरविन्द अकेला कल्लू की पूरी जानकारी (रिलीज डेट, स्टार कास्ट, गानें और कहानी )
Last Updated on April 22, 2025 by Priyanshi
ममता की छाँव में भोजपुरी फिल्म अरविन्द अकेला कल्लू की पूरी जानकारी (रिलीज डेट, स्टार कास्ट, गानें और कहानी ) Mamta Ki Chhaon Mein Bhojpuri Movie all Information (Release Date, Star Casts, Songs and Story)
ममता की छाँव में भोजपुरी फिल्म अरविन्द अकेला कल्लू की पूरी जानकारी
ममता की छाँव में भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर 18 अप्रैल को रिलीज किया गया है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं अरविन्द अकेला कल्लू और आस्था सिंह। यह इन दोनों की साथ में पहली फिल्म है, लेकिन इन दोनों के गानें आपने बहुत सारे सुने होंगे। इन दोनों ने बहुत ही अच्छे अच्छे गानें दिए हैं जो लोगों को पसंद भी आये हैं।
यह फिल्म एक माँ और उसके बेटे के पवित्र रिश्ते पर आधारित है। वैसे तो फिल्म में सिर्फ ड्रामा ही है लेकिन कहानी आपको अच्छी लगेगी। और आस्था सिंह की एक्टिंग और उनकी खूबसूरती भी आपको अच्छी लगेगी। हम इस फिल्म की कहानी के बारे में आगे बताएँगे।
कब रिलीज हुआ है ममता की छाँव में भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर?
इस फिल्म का ट्रेलर 18 अप्रैल को सुर म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। आप सभी इस यूट्यूब चैनल पर जाकर इस फिल्म का ट्रेलर देख सकते हैं। इस फिल्म में आपको नीलम गिरी भी दिखेंगी हालाकिं उनका रोल बहुत छोटा सा है। 24 घंटे में इस फिल्म के ट्रेलर को करीब एक लाख व्यूज मिल चुके हैं। व्यूज को देखकर आप इस फिल्म की कहानी के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं।
कब रिलीज होगी यह फिल्म ?
यह फिल्म कब रिलीज की जाएगी अभी इसकी जानकारी नहीं प्राप्त है लेकिन जल्द ही इस फिल्म को रिलीज किया जायेगा ऐसा हमें लगता है।
ममता की छाँव में भोजपुरी फिल्म की स्टार कास्ट
इस फिल्म के कलाकरों की बात करें तो फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू, आस्था सिंह, पूजा गांगुली, नीलम गिरी, महेंद्र यादव, संजय वर्मा, अनूप, विनोद मिश्रा, राजपूत स्वीटी, सीपी भट्ट, सोनू पांडे, सोनू यादव आदि कलाकारों ने काम किया है।
ममता की छाँव में भोजपुरी फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर
इस फिल्म के निर्माण में सहयोग करने वाले लोग इस प्रकार हैं
- निर्माता :- सुरिंदर यादव
- निर्देशक लाल बाबू पंडित
- लेखक:-मनोज के.कुशवाहा
- डीओपी:- शाहिल जे अंसारी
- सम्पादक :-जितेन्द्र (जीतू)
- संगीत:- आर्या शर्मा, गौरव रोशन
- गाने के बोल: कृष्णा बेदर्दी, आशुतोष तिवारी, श्याम जी श्याम, श्याम जी यादव
- फाइट:-दिलीप यादव
- कोरियोग्राफर:- कनु मुखर्जी
- कला:-रविन्द्र नाथ गुप्ता
- वेशभूषा:-कविता-सुनीता
- पोस्ट प्रोडक्शन :- 3 स्टूडियो
- प्रोमो:- विकाश पवार
- वीएफएक्स:-मनीष पांडे
- फिल्म अंक :-
- साउंड डिज़ाइनर:-
- कार्यकारी निर्माता:-
- रेखा के निर्माता :-
- सह निदेशक :-
- पीआरओ:-रंजन सिन्हा
- मार्केटिंग हेड :- विजय यादव
- क्रिएटिव हेड:-महेंद्र यादव
ममता की छाँव में भोजपुरी फिल्म के गानें
इस फिल्म के ट्रेलर में सिर्फ २ गानें दिखाए गए हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं
- मारब लोढ़ा से लोल तोहार फुट जाइ
- सूना कई देलू संसार हो
ममता की छाँव में भोजपुरी फिल्म की कहानी
इस फिल्म की कहानी में माँ और एक बेटे के प्रेम के बारे में दिखाया गया है हालाकिं यह एक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में अरविदं अकेला कल्लू का एक परिवार होता है जिसमे उनकी माँ, पिता रहते हैं। कल्लू एक आशिक मिजाज के लड़के रहते हैं जिनका काम बस हर किसी के साथ मस्ती करना रहता है। कल्लू के गांव में ही रहती है पूजा गांगुली और उनकी ही बहन है आस्था सिंह।
कल्लू को आस्था से प्यार हो जाता है और आस्था को भी कल्लू पसंद रहते हैं। दोनों शादी करना चाहते हैं लेकिन शादी के पहले ही एक पंडित जी कहते हैं की तुम्हारी शादी के बाद जब तुम्हारा पहली संतान होगी उसी दिन तुम्हारी माँ की मृत्यु हो जाएगी। यह सुनकर कल्लू बहुत उदास हो जाते हैं और शादी न करने का फैसला करते हैं।
इधर कल्लू की माँ को जब यह बात पता चलती है तो वो कहती हैं की बेटा तुम शादी कर लो इससे बड़ी मेरे लिए कोई खुशी की बात नहीं होगी और क्या तुम मुझे यह ख़ुशी नहीं दे सकते। और फिर कल्लू आस्था से शादी कर लेते हैं लेकिन संतान नहीं पैदा करते। लेकिन तभी कहानी में एक मोड़ आता है।
आस्था की बहन पूजा गांगुली का पहले कल्लू के साथ रोमांस चल रहा था जिससे वे गर्भवती हो जाती हैं और फिर उनके पिता के पूछने पर वो बताती हैं की यह कल्लू का ही बेटा है। और फिर आगे क्या होगा इसको जानने के लिए आपको फिल्म देखना पड़ेगा।
ममता की छाँव में भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर वीडियो
इस फिल्म के ट्रेलर का वीडियो नीचे दिया गया है :