रिश्ते भोजपुरी फिल्म खेसारी लाल यादव और रति पांडेय की सारी जानकारी
Last Updated on February 22, 2025 by Priyanshi
रिश्ते भोजपुरी फिल्म खेसारी लाल यादव की सारी जानकारी
खेसारी लाल यादव की एक और भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसका नाम है रिश्ते। इस फिल्म का ट्रेलर 14 फरवरी को रिलीज किया गया है। इस फिल्म में आप सभी को एक बार फिर से नजर आने वाली है खेसारी लाल यादव और रति पांडेय की जोड़ी साथ में आपको आकांक्षा पूरी का एक आइटम सांग भी देखने को मिलेगा। चाहिए जानते हैं रिश्ते भोजपुरी फिल्म की सारी जानकारी जैसे की फिल्म के ट्रेलर, रिलीज डेट, सभी कलाकारों के नाम, फिल्म के निर्माता निर्देशक, गानें और कहानी के बारे में।
रिश्ते भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर
रिश्ते भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर 14 फरवरी को SRK म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। अब तक इस फिल्म के ट्रेलर को करीब 2 मिलियन लोगो के देखा हुआ है। यह फिल्म पारिवारिक रिश्तों पर आधारित है जिसमे खेसारी लाल यादव का एक परिवार है और वे धीरे धीरे बूढ़े हो जाते हैं और अपने परिवार को बचाने की कोशिश करते हैं।
रिश्ते भोजपुरी फिल्म की रिलीज डेट
अभी इस फिल्म के रिलीज करने की डेट घोषित नहीं की गई है। अभी खेसारी लाल यादव की एक और भोजपुरी फिल्म डंस सिनेमाहॉल में चल रही है। इसके बाद ही इस फिल्म को रिलीज किया जायेगा।
रिश्ते भोजपुरी फिल्म के सभी कलाकारों के नाम
इस फिल्म में बहुत सारे कलाकारों ने काम किया है, क्योकिं यह एक पारिवारिक फिल्म है तो इसमें किरदार भी ज्यादा हैं। इस फिल्म के सभी कलाकारों के नाम कुछ इस प्रकार हैं – खेसारी लाल यादव, रति पांडे, समर्थ चतुर्वेदी, विनोद मिश्रा, आकांक्षा पुरी, संजीव मिश्रा, युगांत पांडे, सुजान सिंह, गुलशन पांडे, सोनू पांडे, माया यादव, रंभा साहनी, प्रियांशु सिंह, निशा झा, दिलीप पांडे, जया पांडे, रजिया, जीत रायदत्त, पंकज मेहता, दिव्या द्विवेदी, कल्याणी झा, रविकांत यादव, मास्टर अयान, बेबी आयशा आदि।
रिश्ते भोजपुरी फिल्म का के निर्माता निर्देशक और अन्य लोग
रिश्ते भोजपुरी फिल्म के निर्माता, निर्देशक और अन्य सदस्यों के नाम कुछ इस प्रकार हैं-
- निर्माता: शर्मिला सिंह
- लेखक-निर्देशक: प्रेमांशु सिंह
- संगीत : ओम झा, छोटे बाबा, कृष्णा बेदर्दी
- गीत: राकेश निराला, कृष्णा बेदर्दी, ओम झा, सुमित सिंह चंद्रवंशी, धरम हिंदुस्तानी
- डीओपी: वासु
- प्रोमो संपादक: विकाश पवार
- सम्पादक: जीतेन्द्र सिंह “जीतू”
- कला: राजीव शर्मा
- कोरियोग्राफर: आरडी रामदेवन, एमके गुप्ता ‘जॉय’
- फाइट : दिलीप यादव
- पृष्ठभूमि: असलम सूरती
- पोस्ट प्रोडक्शन: हमिंग बर्ड वीएफएक्स
- साउंड स्टूडियो: 3 स्टूडियो
- वीएफएक्स और डी.आई: हमिंग बर्ड वीएफएक्स
- विशेष धन्यवाद: साहिल जे अंसारी
- प्रोडक्शन टीम: जीतेंद्र गौड़
- सहायक निदेशक: नंदन दुबे, मेज़र, प्रकाश सिंह
- चित्र: पंकज सिंह
- पीआरओ : रंजन सिन्हा, अखिलेश सिंह
- पोस्टर डिजाइन: एसआरके म्यूजिक टीम/नरसू
- वेशभूषा: विद्या विष्णु
- संगीत चालू: एसआरके संगीत
रिश्ते भोजपुरी फिल्म के गानें
आप सभी को बता दें की इस फिल्म के ट्रेलर में किसी भी गानें को नहीं दिखाया गया है। लेकिन गानें जल्द ही रिलीज किये जायेंगे, वैसे हमें लगता है की इस फिल्म के कई गानें होंगे क्योकिं फिल्म की एक्ट्रेस हैं खूबसूरत रति पांडेय जो की खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म रंग दे बसंती में भी नजर आ चुकी हैं।
रिश्ते भोजपुरी फिल्म की कहानी
आप सभी को इस फिल्म की कहानी के बारे में थोड़ी जानकारी दे दें। यह फिल्म पारिवारिक रिश्तों पर आधारित है इसलिए फिल्म का नाम रिश्ते रखा गया है। फिल्म में खेसारी लाल यादव एक पुलिस इंस्पेक्टर रहते हैं और उनकी लड़ाई चलती है वहां के किसी गुंडे से। फिर खेसारी लाल अपनी पुलिस की नौकरी छोड़ देते हैं और अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं।
खेसारी लाल के २ बेटे रहते हैं जिनकी शादी हो चुकी होती है और उनके बच्चे भी रहते हैं जो की खेसारी लाल यादव को दादा कहते हैं। दोनों बेटे चाहते हैं की उनकी माँ उनके साथ लंदन जाए और उनके साथ रहे और रति पांडेय के मना करने के बावजूद भी खेसारी अपनी पत्नी को लंदन जाने को कहते हैं और वे लंदन चली जाती हैं।
खेसारी लाल यादव को अपनी पत्नी रति पांडेय की बहुत याद आती है और वे उनके गम में शराब भी पीने लगते हैं। और एक दिन खबर आती है की रति पांडेय अब इस दुनिया में नहीं हैं। अब आगे की कहानी आप सभी इस फिल्म को देखकर पता लगाइएगा।
रिश्ते भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर वीडियो
इस फिल्म के ट्रेलर का वीडियो नीचे दिया गया है। आप सब भी देखें और आनंद लें