डंस खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म की सारी जानकारी
Last Updated on February 18, 2025 by Priyanshi
डंस खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म की सारी जानकारी (Duns Khesari Lal Yadav Bhojpuri Movie all information)
खेसारी लाल यादव की एक्शन और ड्रामा से भरपूर भोजपुरी फिल्म डंस का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर का दर्शक बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब जाकर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। यह फिल्म 21 फरवरी को रिलीज की जाएगी। चलिए जानते हैं इस फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी इस पेज पर।
बहुत पहले से शूटिंग शुरू हुई थी डंस भोजपुरी फिल्म की
इस फिल्म की शूटिंग वर्ष 2024 में ही शुरू हुई थी करीब मार्च के महीने में। और फिल्म को 2 महीने के अंदर ही शूट कर लिया गया था। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश और मुंबई में हुई थी।
1 फरवरी को रिलीज किया गया था इस फिल्म का ट्रेलर
डंस भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर 1 फरवरी को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन पर रिलीज किया गया था और ट्रेलर जबरदस्त वायरल भी हुआ था। आप सब भी इस फिल्म का ट्रेलर देख सकते हैं और आप सबको भी यह पसंद आएगा।
कब रिलीज होगी डंस भोजपुरी फिल्म (Duns Bhojpuri Film Release Date)
इस फिल्म को रिलीज करने की डेट 21 फरवरी घोषित की गई है। और यह फिल्म पूरे भारत के सिनेमाघरों में इसी दिन रिलीज की जाएगी।
इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं एक नई भोजपुरी एक्ट्रेस
आप सभी को बता दें की इस फिल्म के साथ ही भोजपुरी में एक नई एक्ट्रेस डेब्यू कर रही हैं जिनका नाम है श्वेता सेन। श्वेता सेन की यह भोजपुरी इंडस्ट्री में पहली फिल्म है, अभी श्वेता सेन ने भोजपुरी में कोई और फिल्म और गाना नहीं किया है।
डंस भोजपुरी फिल्म के कलाकारों के नाम
इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं खेसरी लाल यादव, स्वेता सेन और शाहवर अली।
डंस भोजपुरी फिल्म के निर्माता, निर्देशक और प्रस्तुतकर्ता
- बैनर: स्निप कॉर्पोरेशन
- प्रस्तुतकर्ता: ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन
- निर्माता: सुधीर सिंह, जीतेन्द्र सिंह, इंद्रेश बहादुर सिंह
- निर्देशक: धीरज ठाकुर
- संगीत: कृष्णा बेदर्दी, आर्यन पॉटर
- गीतकार: प्यारे लाल कवि, कृष्णा बेदर्दी, शेखर मधुर
- पार्श्व संगीत: राजकुमार प्रजापति
- साउंड इंजीनियर: लव कुमार (स्टूडियो एसएनवी)
- डीओपी: श्रवण नटराजन,
- ट्रेलर संपादक: दिलीप प्रसाद
- दी: सनी
- कोरियोग्राफर: रामदेवन
- पटकथा: धीरज ठाकुर, प्रकाश जैस,
- संवाद: अभिषेक चौहान
- क्रियाः श्री श्रेष्ठ
- कला निर्देशक: विजय दास
- कार्यकारी निर्माता: मुन्ना सिंह राजपूत, नीरज सिंह
- संयोजक: राहुल रंजन
देखें डंस भोजपुरी फिल्म के ट्रेलर का वीडियो
इस फिल्म के ट्रेलर का वीडियो नीचे दिया गया है :
डंस भोजपुरी फिल्म के गानें
इस फिल्म के कई सरे गानें यूट्यूब पर रिलीज किये जा चुके हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं-
- हल्ला भइल बा
- हटे के मन न करेला
- तोर दिल हमरा में धड़केला
डंस भोजपुरी फिल्म की कहानी
इस फिल्म की कहानी जबरदस्त है। आपको इस फिल्म को देखने के बाद थोड़ा थोड़ा साउथ ही फिल्म पुष्पा की भी फील आएगी। हम इस फिल्म की कहानी के बारे में आपको कुछ नहीं बताएँगे, क्योकिं यह फिल्म सिनेमाहॉल में देखने वाली फिल्म है। हम तो इस फिल्म को जरूर देखेंगे और आप सबसे भी आग्रह करते हैं की आप सब की इस फिल्म को सिनेमाघर में ही जाकर देखें।