Queen Shalini Bhojpuri Actress Biography (Age, Birth, Family, Boyfriend, Movies and Songs)
Last Updated on August 6, 2025 by Priyanshi
क्वीन शालिनी भोजपुरी एक्ट्रेस की बायोग्राफी, उम्र, जन्मस्थान, परिवार, फिल्में और गानें
आज हम आपको सभी को भोजपुरी की एक खूबसूरत एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका नाम है क्वीन शालिनी। क्वीन शालिनी भोजपुरी की एक अच्छी और पॉपुलर एक्ट्रेस हैं जो ज्यादातर भोजपुरी गानें करती हैं। और इनके बहुत सारे गानें पवन सिंह के साथ आये हैं जो की बहुत ही पसंद किये गए हैं। हम इनके गानों के बारे में भी आपको जानकारी देंगे।
क्वीन शालिनी भोजपुरी एक्ट्रेस का पारिवारिक परिचय
पूरा नाम | क्वीन शालिनी |
जन्म | 1999 |
उम्र 2025 में | 26 साल |
जन्म स्थान | बलिया उत्तर प्रदेश |
निवास स्थान | जौनपुर उत्तर प्रदेश |
पढाई | ग्रेजुएट इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से और की BEd डिग्री |
शादी | अभी शादी नहीं की |
भोजपुरी इंडस्ट्री में कैसे आईं क्वीन शालिनी ?
क्वीन शालिनी एक टिकटोक स्टार थी और वे टिक टोक पर गानें डाल कर डांस किया करती थी। इनके गानों पर नजर पड़ी भोजपुरी एक्टर रितेश पांडेय की और उन्होंने इन्हे फोन करके अपने होली एल्बम में काम करने की पेशकश की और क्वीन शालिनी ने इसके लिए हाँ कहा। फिर इनका पहला भोजपुरी गाना जो की होली का था रिलीज हुआ। इस गानें का नाम था होलिये के दिन जो की वर्ष 2021 में रिलीज किया गया था। इस गानें को आप सभी देखेंगे तो क्वीन शालिनी को पहचान नहीं पाएंगे क्योकिं इस गानें में वे बहुत ही स्लिम दिखाई दे रही हैं।
क्वीन शालिनी ने भोजपुरी के हर एक बड़े एक्टर के साथ काम कर लिया हैं जिसमे की दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, रितेश पांडेय, अरविन्द अकेला कल्लू, समर सिंह, नीलकमल सिंह, अंकुश राजा इत्यादि नाम शामिल हैं।
क्रिकेट कमेंट्री भी करती हैं क्वीन शालिनी
क्वीन शालिनी भोजपुरी भाषा में कमेंट्री के लिए भी जानी जाती हैं। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा की उन्होंने कई सारे इंटरनेशनल क्रिकेट सीरीज के लिए भी क्रिकेट की कमेंट्री की है जिसमे से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच, भारत और बांग्लादेश के बीच और आईपीएल मैचों में भी कमेंट्री करती नजर आई हैं।
क्वीन शालिनी के ऑफिसियल सोशल मीडिया अकाउंट
https://www.facebook.com/queenshalineeofficial0/ | |
https://www.instagram.com/queenshalinee_official/ | |
YouTube | https://www.youtube.com/@queenshalineedance1581 |
क्वीन शालिनी के भोजपुरी गानें
क्वीन शालिनी के कुछ टॉप गानों की लिस्ट हम नीचे दे रहे हैं-
- होलिये के दिन (रितेश पांडेय के साथ) वर्ष 2021 में
- साड़िया ला दs बलम कलकतिया (समर सिंह के साथ) वर्ष 2022 में
- जवनिया जहर बा पगलाइल (खेसारी लाल यादव के साथ) वर्ष 2023 में
- धनी हो सब धन (पवन सिंह के साथ) वर्ष 2023 में
- राजाजी के दिलवा टूट जाइ (पवन सिंह के साथ) वर्ष 2023 में
- गोदी मे लेके जानि खोदी ये जीजा जी (पवन सिंह के साथ) वर्ष 2023 में
- मेहरारू मिलल गाय (पवन सिंह के साथ) वर्ष 2023 में
- सड़िया बुलूकिया (पवन सिंह के साथ) वर्ष 2024 में
- मेहरारू चाही सुनर (प्रमोद प्रेमी यादव के साथ) वर्ष 2024 में
- चूल्हा अलगे जरी (पवन सिंह के साथ) वर्ष 2024 में
- झुलनीया तर दबाई के (अरविन्द अकेला कल्लू के साथ) वर्ष 2024 में
- पापे पड़ी (पवन सिंह के साथ) वर्ष 2025 में
और भी बहुत सारे गानें हैं क्वीन शालिनी के जो की यूट्यूब पर उपलब्ध हैं आप सभी देख और सुन सकते हैं।
क्वीन शालिनी के ब्यूटीफुल फोटोज और वॉलपेपर