रंग दे बसंती भोजपुरी फिल्म खेसारी लाल यादव की सम्पूर्ण जानकारी
Last Updated on March 17, 2024 by Priyanshi
रंग दे बसंती एक खेसारी लाल यादव की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म है जो की 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं खेसारी लाल यादव, रति पांडेय और डायना खान। इस फिल्म का फर्स्ट लुक, टीजर और ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया गया है। जब फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था तब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस फिल्म की दोनों एक्ट्रेस भोजपुरी इंडस्ट्री में पहली बार कदम रख रही हैं। साथ ही साथ इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के बेटे रिषभ यादव में एक्टिंग करते हुए दिखाई देंगे। अब यह फिल्म रिलीज होने जा रही है। आज हम आप सभी को इस फिल्म के बारे में सारी जानकारी देने जा रहे हैं।
रंग दे बसंती भोजपुरी फिल्म का फर्स्ट लुक कब आउट हुआ था ?
इस फिल्म का फर्स्ट लुक 26 नवंबर 2023 को आउट हुआ था जिसे देखकर सारे फैंस बहुत ही उत्साहित हुए थे। इस फर्स्ट लुक में खेसारी लाल यादव भगवा वस्त्र धारण किये हुए थे और उनके हाथ में मंदिर का एक बहुत बड़ा घंटा था जिससे वे किसी को मार रहे थे। खेसारी की बड़ी बड़ी मूछे भी इस लुक में दिखाई दी थी।
रंग दे बसंती भोजपुरी फिल्म का टीजर कब रिलीज किया गया था ?
इस फिल्म का टीजर २० जनवरी 2024 को SRK म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया था जो की अपलोड होते ही वायरल हो गया था। फिल्म का टीजर मात्र 57 सेकंड का था। जिसमे कई मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस फिल्म के टीजर का वीडियो नीचे दिया हुआ है।
रंग दे बसंती भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज किया गया था ?
इस फिल्म का ट्रेलर 2 मार्च को SRK म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। और अब तक इस फिल्म को 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ट्रेलर का वीडियो 3 मिनट 15 सेकंड का है। फिल्म का ट्रेलर बहुत अच्छा है अगर आपने ट्रेलर नहीं देखा तो जरूर देखिये।
रंग दे बसंती भोजपुरी फिल्म कब रिलीज होगी ?
खेसारी लाल यादव की यह फिल्म 22 मार्च 2024 से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। खबर यह भी है की खेसारी लाल यादव की एक और भोजपुरी फिल्म प्रेम की पुजारन फरवरी में दूसरे सप्ताह यानी की वैलेंटाइन डे के आसपास रिलीज की जाएगी।
रंग दे बसंती भोजपुरी फिल्म की स्टार कास्ट
इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं: खेसरी लाल यादव, रति पांडे, डायना खान, अमिताभ भट्टाचार्य, फिरोज खान, मास्टर ऋषभ यादव, राज प्रेमी, मीर सरवर, अमित तिवारी, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैस, ज्योति कलश, संजय महानंद, रीना रानी, रिंकू भारती, नेहा पाठक, खुशबू यादव, संजय वर्मा, अखिलेश कुमार, सूर्या द्विवेदी, निकिता भारद्वाज, आशीष यादव, राज सिंह राजपूत।
रंग दे बसंती भोजपुरी फिल्म के निर्माता निर्देशक और अन्य सदस्य
- निर्माता: रोशन सिंह
- निर्देशक: प्रेमांशु सिंह
- सह-निर्माता: शर्मिला आर सिंह
- संगीत: ओम झा
- गीत: प्यारे लाल यादव, अरबिंद तिवारी, राकेश निराला, डॉ. कृष्णा एन शर्मा, सत्य सावरकर
- डीओपी: वासु
- साउंड इंजीनियर: आलोक डे
- टीज़र एडिटर: विकाश पवार
- सम्पादक: जीतेन्द्र सिंह “जीतू”
- लेखक :मनोज कुशवाह
- विशेष धन्यवाद :अवधेश मिश्रा
- कोरियोग्राफर: रिकी गुप्ता
- लड़ाई : एस मल्लेश
- पृष्ठभूमि: असलम सूरती
- ध्वनि प्रभाव: देबराज बिस्वाल
- कला: राजीव शर्मा
- पोस्ट प्रोडक्शन: हमिंग बर्ड वीएफएक्स
- प्रोडक्शन टीम: इरशाद अहमद, जनार्दन पांडे, जीतेंद्र गौड़, दिवाकर श्रीवास्तव
- चित्र: पंकज सिंह
- एसएफएक्स: मोहित त्यागी, इस्माइल सैयद, विनय त्यागी, विश्वनाथ तलवार
- पीआरओ : हिमांशु झुनझुनवाला, शैलेश गिरी, रंजन सिन्हा, अखिलेश सिंह
- पोस्टर डिज़ाइन: नरसू
- वेशभूषा: विद्या विष्णु
रंग दे बसंती भोजपुरी फिल्म की कहानी
इस फिल्म की कहानी के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं मिली है लेकिन टीजर को देख कर यह लग रहा है की यह देशभक्ति वाली फिल्म है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव महदेव शिव के भक्त के रूप में दिखाई दे रहे हैं।
रंग दे बसंती भोजपुरी फिल्म के गानें
इस फिल्म के सिर्फ एक गानें के बारे में पता चला है जिसको गाया है पंजाबी और बॉलीवुड के मशहूर गायक दिलेर मेहंदी और खगेसारी लाल यादव ने। इस गानें का नाम है “राम जी की जय हनुमान जी की जय” इस गानें को बाबा बागेश्वर धाम के दरबार में धीरेन्द्र शास्त्री के द्वारा रिलीज किया गया था। इस फिल्म की और गानों की शूटिंग अयोध्या में हुई है।