रति पांडेय भोजपुरी एक्ट्रेस बायोग्राफी (उम्र, जन्म, बॉयफ्रेंड, शादी और फिल्में)
Last Updated on February 27, 2025 by Priyanshi
रति पांडेय भोजपुरी एक्ट्रेस बायोग्राफी (उम्र, जन्म, बॉयफ्रेंड, शादी और फिल्में) Rati Pandey Bhojpuri Actress Biography
आज हम आप सभी को भोजपुरी की उभरती हुई एक्ट्रेस रति पांडेय के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं जैसे की इनका जन्म कब हुआ, जन्मस्थान, इनकी उम्र, इनके माता पिता, इनकी पढाई, इनके बॉयफ्रैंड, इनकी शादी, इनका फिल्मी कैरियर और भोजपुरी फिल्मी कैरियर के बारे में।
कौन हैं रति पांडेय ?
रति पांडेय भारतीय सिनेमा की एक एक्ट्रेस हैं जो की खासकर भारतीय टेलीविजन के शो में काम कर चुकी हैं। और अब रति पांडेय भोजपुरी सिनेमा में अपना परचम लहरा रही हैं क्योकिं इन्होने खेसारी लाल यादव के साथ 2 फिल्में की हैं जिसमे से एक भोजपुरी फिल्म सुपर डुपर हिट रही है।
रति पांडेय का जन्म असम राज्य में 11 सितम्बर 1982 को हुआ है और जन्म के 7 साल बाद रति का परिवार पटना आ गया और इनकी प्रारंभिक शिक्षा पटना में ही हुई।
आइये जानें रति पांडेय के व्यक्तिगत जीवन के बारे में
नाम | रति पांडेय |
निक | नाम पम्मी |
जन्म | 11 सितम्बर 1982 को |
उम्र | 42 वर्ष (2025 तक) |
जन्म स्थान | असम |
शिक्षा | पटना से |
हाई स्कूल | पटना से |
ग्रेजुएट | दिल्ली यूनिवर्सिटी से |
टीवी कैरियर की शुरुआत | 2006 में |
रति पांडेय का भोजपुरी फ़िल्मी कैरियर
रति पांडेय ने अपनी भोजपुरी फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत 2024 में खेसारी लाल यादव के साथ की थी। उनकी पहली भोजपुरी फिल्म का नाम है रंग दे बसंती। यह फिल्म 2024 में ही रिलीज कर दी गई थी और यह सुपर हिट फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ रति पांडेय मुख्य भूमिका में थी साथ ही डायना खान भी इस फिल्म में थी।
रंग दे बसंती के बाद ही रति पांडेय ने एक और भोजपुरी फिल्म की शूटिंग शुरू की थी जिसका नाम था रिश्ते। रिश्ते भोजपुरी फिल्म वर्ष 2025 में रिलीज की जाएगी, इस फिल्म में भी वे खेसारी लाल यादव के साथ मुख्य किरदार में हैं। फिलहाल रति पांडेय की अभी तक भोजपुरी में यही २ फिल्मे हैं। और इन्ही फिल्मो की वजह से रति पांडेय भोजपुरी में भी अपना पहचान बना चुकी हैं।
रति पांडेय का टेलीविजन कैरियर
रति पांडेय ने 2006 से ही बहुत सारे टेलीजन शो करने शुरू कर दिए थे। इनके टेलीविजन शो के नाम इस प्रकार हैं:
वर्ष | टेलीविजन शो |
2006 | ज़ी सिनेस्टार |
2007 | शादी स्ट्रीट |
सीआईडी | |
रात होने को है | |
2007–2008 | हर घर कुछ कहता है |
2008–2010 | मिले जब हम तुम |
2010 | सरोज खान के साथ नचले वे |
2011 | रिट्ज जी ले ये पल |
2011–2013 | हिटलर दीदी |
2012 | कॉमेडी सर्कस |
2014–2015 | बॉक्स क्रिकेट लीग 1 |
2015–2016 | बेगूसराय |
2017–2018 | पोरस |
2020 | देवी आदि पराशक्ति |
2020–2021 | शादी मुबारक |
2022 | जय हनुमान-संकटमोचन नाम तिहारो |
2022–2023 | कॉर्पोरेट सरपंच-बेटी देश की |
रति पांडेय की अन्य फिल्में और वेबसिरीज
रति पांडेय ने भोजपुरी की ये 2 फिल्में करने से पहले एक हिंदी फिल्म जिसका नाम बेटी है में काम किया है और इन्होने 3 वेब सीरीज में भी काम किया जिनके नाम इस प्रकार है आशिकाना, माँ सरस्वती और अनिका।
फिलहाल रति पांडेय और खेसारी लाल यादव जी इस जोड़ी को भोजपुरी दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं और आने वाले समय में देखते हैं की क्या ये दोनों कुछ और फिल्में साथ में बनाएंगे या नहीं।