पवन की चांदनी भोजपुरी फिल्म की पूरी जानकारी (रिलीज डेट, स्टार कास्ट, गानें और कहानी )
Last Updated on April 19, 2025 by Priyanshi
पवन की चांदनी भोजपुरी फिल्म की पूरी जानकारी (रिलीज डेट, स्टार कास्ट, गानें और कहानी ) Pawan Ki Chandani Bhojpuri Movie all Information (Release Date, Star Casts, Songs and Story)
जाने पवन सिंह की आने वाली भोजपुरी फिल्म पवन की चांदनी की पूरी जानकारी (रिलीज डेट, स्टार कास्ट, गानें और कहानी ) इस पेज पर। इस फिल्म का ट्रेलर 18 अप्रैल को रिलीज किया गया है। यह पवन सिंह और निधि झा की भोजपुरी फिल्म है जिसमे बारे में आपको हम बताने जा रहे हैं।
पवन की चांदनी भोजपुरी मूवी पहले की शूट की गई फिल्म है क्योकिं इस फिल्म में बृजेश त्रिपाठी ने एक्टिंग किया है जो की अब इस दुनिया में नहीं हैं और इस फिल्म में निधि झा ने भी एक्टिंग किया है जो की अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं कई सालों से। इन दोनों बातो को देखकर लगता हैं की यह फिल्म करीब चार या पांच साल पहले की है जिसका ट्रेलर अब रिलीज किया गया है।
कब रिलीज किया गया है इस फिल्म का ट्रेलर ?
इस फिल्म का ट्रेलर 18 अप्रैल को टीम फिल्म्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर और फिल्म की कहानी में कोई दम नहीं लग रहा है। और यह फिल्म एक्शन सेभरी हुई है। फिल्म एक ड्रामा पर आधारित है। और फिल्म की कहानी को देखते हुए कह सकते हैं की यह फिल्म नहीं चलने वाली। ट्रेलर के वीडियो को 24 घंटे में मात्र 35 हजार व्यूज ही मिले हैं।
पवन की चांदनी भोजपुरी मूवी के स्टार कास्ट
इस फिल्म के स्टार कास्ट इस प्रकार हैं : पवन सिंह, निधि झा, मंटू सिंह, सौरव सम्राट, बृजेश त्रिपाठी, बैजू यादव, नंदनी सिंह राजपूत, गैलोरी महंता, त्रिशाकर मधु और अन्य।
कब रिलीज होगी यह फिल्म ?
अभी इस फिल्म को रिलीज करने के बारे में कोई जानकारी नहीं प्राप्त है। लेकिन जैसे ही इस फिल्म को रिलीज किया जायेगा हम इसके बारे में जानकारी देंगे।
पवन की चांदनी भोजपुरी फिल्म के निर्माता निर्देशक
इस फिल्म के निर्माता निर्देशक के नाम इस प्रकार हैं
- निर्माता: गया राज, अमित कुमार
- निर्देशक: चंद्र भूषण मणि
- लेखक: चंद्र भूषण मणि
- डीओपी: देवेन्द्र तिवारी
- संपादक: दीपक जौल
- कोरियोग्राफर: संजय कोर्बे, उधारी बाबू, ओमी
- गायक: पवन सिंह, प्रियंका सिंह, इंदु सोनाली, खुशबू जैन, सौरभ सम्राट, कुंदन देव, संध्या सरगम, राज नंदनी, सलोनी सिंह
- संगीत निर्देशक: छोटे बाबा बसही, रौशन सिंह
- गीतकार: अरुण बिहारी, प्रकाश बारूद, विनय निर्मल, राकेश राज, नरेश कुशवाहा
- स्टिल फ़ोटोग्राफ़र: गणेश
- मुख्य सहायक निदेशक: धनंजय तिवारी
- निर्माण प्रबंधक : रौनक मिश्रा, सोनू राज
- डीआई: मनिंदर सिंह बंटी
- वीएफएक्स: रितेश दफ्तरी वीएफएक्स
- साउंड डिज़ाइनर: राजीव कुमार
- साउंड मिक्सिंग : सरोज शर्मा
- बैकग्राउंड म्यूजिक: डीजे भराली
- कला निर्देशक: राम बाबू
- फाइट मास्टर: हीरा यादव
- कॉस्ट्यूम डिजाइनर:
- मेकअप:
- प्रो: रंजन सिन्हा
- पोस्ट प्रोडक्शन: पार्क एवेन्यू स्टूडियो
- पब्लिसिटी डिजाइनर: नरशु “शक्ति आर्ट्स”
- लेबल – वायनेट मीडिया
पवन की चांदनी भोजपुरी फिल्म के गानें
इस फिल्म के एक दो गानों को छोड़ दे तो बाकि गानें उतने अच्छे नहीं हैं, लेकिन एक या दो गाना बहुत अच्छा है। हमने कुछ गानों के नाम नीचे दिया है :
- भले केतनो इ अच्छा बा बाकि
- सजन मेरे सावन मैं हूँ पानी
- मेरे पिया शुक्रिया
क्या है इस फिल्म की कहानी
अब हम बात करते हैं इस फिल्म की कहानी के बारे में, फिल्म में पवन सिंह इस फिल्म में एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं। उनको प्यार हो जाता है निधि झा से जो एक गरीब घर की लड़की हैं। दोनों के परिवार वाले इन दोनों की शादी कराने के लिए तैयार हो जाते हैं। लेकिन शादी के दिन पवन सिंह को कुछ लोग मार के कहीं छोड़ देते हैं जिससे वे शादी के मंडप में नहीं पहुंच पाते।
फिर निधि झा के पिता जी कहते हैं की ऐसे तो मेरी बदनामी हो जायेगी और मेरी बेटी से शादी कौन करेगा इस समय एक लड़का आगे आता है और कहता है की मैं शादी के लिए तैयार हूँ, निधि झा के इनकार करने के बावजूद भी उनके पिता यह शादी करवा देते हैं। पवन सिंह शादी के बाद किसी तरह मंडप में पहुंचते हैं लेकिन तब तक शादी हो चुकी थीं और वह चाहकर भी पवन से शादी नहीं कर सकती थीं।
वह लड़का जिसके साथ निधि की शादी हुई वह ऐसे ही लड़कियों को अपने झांसे में फसां कर उनको बार में डांस करवाने के लिए ले जाता था और उसका लड़कियों को फंसा कर उनसे गलत काम करवाने का ही धंधा था, उसके साथ एक बाबा इस काम का मालिक था।
बाबा तो कई लड़कियों को जिन्दा जला देता था जो लड़की उसका विरोध करती थी। और उस लड़के ने निधि झा को भी उसी बार में लेकर छोड़ दिया। निधि झा अपनी किस्मत को कोस रही थीं और उन्होंने अपनी इस जिंदगी को अपना लिया। शहर में जब लड़कियों पर जुल्म की घटनाएं बढ़ने लगी तो सारे लोग मंत्री जी के पास पहुंचे और मंत्री जी ने सबको आश्वासन दिया की इस जुर्म को जल्द से जल्द समाप्त किया जायेगा और फिर वे पवन सिंह को बुलाकर कहते हैं की हम आपको पूरी छूट देते हैं आप इस जुर्म को समाप्त करें।
फिर पवन सिंह हर जगह पुलिस बल के साथ छापा मारते हैं और सब लड़कियों को छुड़वाते हैं। और एक दिन वह निधि झा के बार में भी जाते हैं और उनको निधि झा मिलती हैं अब इस फिल्म में आगे क्या होगा यह आपको फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।
देखें पवन की चांदनी भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर वीडियो