Yamini Singh Bhojpuri Movies List - Bhojpuri Culture https://www.bhojpuriculture.in/info/yamini-singh-bhojpuri-movies-list/ Sat, 24 Aug 2024 19:02:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.5 https://www.bhojpuriculture.in/wp-content/uploads/2023/10/Bhojpuri-Culture-favicon-150x150.png Yamini Singh Bhojpuri Movies List - Bhojpuri Culture https://www.bhojpuriculture.in/info/yamini-singh-bhojpuri-movies-list/ 32 32 बेहतरीन कॉमेडी फिल्म के साथ आ रहे हैं चिंटू पांडेय फिल्म चिंटू की दुल्हनिया भोजपुरी फिल्म में https://www.bhojpuriculture.in/chintu-ki-dulhaniya-bhojpuri-film-pradeep-pandey-chintu/ Fri, 23 Aug 2024 08:20:56 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3993 प्रदीप पांडेय चिंटू की बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म चिंटू की दुल्हनिया का ट्रेलर 23 अगस्त को रिलीज किया गया है। यह प्रदीप पांडेय चिंटू की पहली हॉरर फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में चिंटू...

The post बेहतरीन कॉमेडी फिल्म के साथ आ रहे हैं चिंटू पांडेय फिल्म चिंटू की दुल्हनिया भोजपुरी फिल्म में appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
Chintu ki Dulhaniya

प्रदीप पांडेय चिंटू की बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म चिंटू की दुल्हनिया का ट्रेलर 23 अगस्त को रिलीज किया गया है। यह प्रदीप पांडेय चिंटू की पहली हॉरर फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में चिंटू के साथ ब्यूटीफुल एक्ट्रेस यामिनी सिंह और शिल्पी राघवानी काम कर रही हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसमे थोड़ा बहुत हॉरर सीन भी है लेकिन लगता नहीं की लोग ऐसी हॉरर फिल्मों से डरेंगे। लेकिन फिल्म अच्छी है हमने फिल्म के ट्रेलर को देखा तो हमें तो बहुत मजा आया। आप सब भी ट्रेलर को देख सकते हैं जो की इस पेज पर दिया गया है। आइये जानते हैं इस फिल्म की सारी जानकारी।

चिंटू की दुल्हनिया भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर

इस फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो यह 23 अगस्त को देसीधुंस (Desidhuns) यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ट्रेलर कुल 3 मिनट 50 सेकंड का है। ट्रेलर को अबतक करीब 2 लाख व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म का ट्रेलर अच्छा है जो आपको भी देखना चाहिए। इस फिल्म में यामिनी सिंह और शिल्पी राघवानी बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं खासकर शिल्पी राघवानी। शिल्पी राघवानी और प्रदीप पांडेय चिंटू की साथ में यह पहली फिल्म है।

चिंटू की दुल्हनिया भोजपुरी फिल्म की स्टार कास्ट

इस फिल्म के कलाकारों के नाम इस प्रकार हैं – प्रदीप पांडे “चिंटू”, यामिनी सिंह, शिल्पी राघवानी, प्रमोद माउथो, राम सुजान सिंह, देव सिंह, मनोज दिवेदी, महेश आचार्य, पुष्पेंद्र कुमार, सोनिया मिश्रा, राशमी शर्मा, नेहा सिंह, पूर्वी, राधे कुमार, कृष्ण कुमार सोनी, अमन चौहान, कृष्ण कुमार, अंकित चौहान आदि

चिंटू की दुल्हनिया भोजपुरी फिल्म के निर्माता निर्देशक

इस फिल्म के सभी सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं –

  • प्रस्तुत:- जॉली हिट्स एंटरटेनमेंट
  • निर्माता:-मुकेश जवाहिर चौहान
  • निदेशक:-चंदन सिंह
  • सह-निर्माता:- राम सिंह चौहान, भवर सिंह चौहान, दिलीप कुमार पांडे, शिव कुमार, रमेश जायसवाल और शैलेन्द्र गुप्ता
  • कार्यकारी निर्माता:- सरोज मिश्रा
  • लेखक:- वीरू ठाकुर
  • डी.ओ.पी:-समीर सैय्यद
  • संगीत:- चंद्रभान उपाध्याय (छोटे बाबा बसही)
  • गीत:- सुरजीत सिंह यादव (छोटू यादव)
  • बी.जी.एम.:-राजेश प्रसाद
  • संपादक:- नागेन्द्र यादव एवं जतिन जायसवार
  • कोरियोग्राफर:- कानू मुखर्जी, राम देवन और महेश आचार्य
  • एसोसिएट डायरेक्टर:- दिलीप रावत, अनिल विश्वकर्मा, करिश्मा (परी) और प्रदीप राम विश्वकर्मा
  • प्रोडक्शन कंट्रोलर:- आनंद श्रीवास्तव
  • कला निर्देशक:- संतोष सिंह एवं राजू शर्मा
  • साउंड इंजीनियर:- अविनाश सिंह
  • रिकोडिस्ट:- अमर यादव
  • फाइट मास्टर:- दिलीप यादव और संजू यादव
  • कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर:- विद्या विष्णु
  • डीआई:- हेंमत थापा
  • वीएफएक्स:- सुजीत चौधरी
  • पब्लिसिटी डिज़ाइनर:- प्रशांत
  • पोस्ट प्रोडक्शन:- आई विजन स्टूडियो
  • मार्केटिंग प्रमुख:- विजय यादव
  • पी.आर.ओ.:- संजय भूषण पटियाला
  • संगीत चालू:- डेसीधुन्स
  • डिजिटल पार्टनर:- ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन प्राइवेट लिमिटेड। लिमिटेड

चिंटू की दुल्हनिया भोजपुरी फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म में सबसे बड़े करैक्टर ४ लोग हैं एक प्रदीप पांडेय चिंटू, दूसरे चिंटू के दादा जी, तीसरी यामिनी सिंह जो की प्रदीप पांडेय की पत्नी होने वाली रहती हैं और चौथी शिल्पी राघवानी जिनसे प्रदीप पांडेय चिंटू किसी कारण की वजह से प्यार करते हैं।

अब बात करते हैं फिल्म की कहानी की- प्रदीप पांडेय चिंटू जो की अब जवान हो गए हैं उनकी शादी 15 साल पहले उनके दादा जी ने यामिनी सिंह से कर दी थी। यामिनी सिंह एक नए ख्याल वाली लड़की रहती हैं जबकि चिंटू के दादा जी पुराने खयालो के इंसान हैं। शादी तो चिंटू की कर दी थी लेकिन उनका गौना नहीं करवा रहे थे उनके दादा जी जिससे चिंटू बड़े परेशान रहते हैं।

और वे हमेशा अपने दादा जी से कहते रहते थे की उनका गौना तो करवा दो लेकिन उनके दादा जी नहीं करवा रहे थे। फिर चिंटू के दोस्तों ने उनको सलाह दी की तुम किसी और लड़की से प्यार करो जिससे तुम्हारे दादा जी की इज्जत खराब होगी और वे अपने इज्जत बचाने के लिए तुम्हारा गौना करवा देंगे।

फिर चिंटू को एक लड़की शिल्पी राघवानी मिलती हैं जिससे चिंटू झूठ प्यार करना स्टार्ट कर देते हैं। लेकिन उनको ये नहीं पता रहता की शिल्पी का भाई एक गुंडा टाइप इंसान रहता है। और जब उसको पता चलता हैं की उसकी बहन और चिंटू एक दूसरे को प्यार कर रहे हैं तो वो उन दोनों की शादी के लिए चिंटू के दादा जी को धमकाता है और कहता है की यदि उन्होंने चिंटू की शादी शिल्पी से नहीं करवाई तो वे चिंटू को उठाकर जबरदस्ती शादी करवा देंगे।

इतना सुनने के बाद चिंटू के दादा जी उन दोनों की शादी करवाने के लिए राजी हो जाते हैं। लेकिन बीच में आ जाती हैं यामिनी सिंह जो की चिंटू की दुल्हन पहले से ही हैं सिर्फ उनका गौना नहीं आ रहा है। और फिर एक दिन दादा जी मर जाते हैं। फिर चिंटू और उनका पूरा परिवार खुशियां मनाता है क्योकिं वे सब अब दादा जी से आजाद हो गए हैं।

यामिनी सिंह चिंटू के साथ रहने के लिए आ जाती हैं लेकिन अचानक से चिंटू के अंदर दादा जी की आत्मा आ जाती है। इसका मतलब ये हुआ की दादा जी की मौत अपने आप नहीं हुई बल्कि उन्हें किसी ने मारा था और वो थी यामिनी सिंह। दादा जी जब तब चिंटू के शरीर में आ जाते और सबको पहले की तरह ही डांट लगाते। अब यामिनी सिंह ने दादा जी को क्यों मारा ? चिंटू और यामिनी साथ में कैसे रहेंगे ? शिल्पी राघवानी का क्या होगा ? यह सभी सवालों के उत्तर जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी पड़ेगी।

चिंटू की दुल्हनिया भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर

फिल्म का ट्रेलर नीचे है देखिये और मजे लीजिये –

चिंटू की दुल्हनिया भोजपुरी फिल्म को कैसे देखें और डाउनलोड करें ?

अभी इस फिल्म के रिलीज करने की डेट नहीं घोषित की गई है लेकिन जल्द ही यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी और फिर आप सभी इस फिल्म को देख पाएंगे।

The post बेहतरीन कॉमेडी फिल्म के साथ आ रहे हैं चिंटू पांडेय फिल्म चिंटू की दुल्हनिया भोजपुरी फिल्म में appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
यामिनी सिंह भोजपुरी बायोग्राफी (जन्म, स्थान, उम्र, फिल्मे और गानें) https://www.bhojpuriculture.in/yamini-singh-bhojpuri-actress-biography/ Mon, 08 Jul 2024 18:25:17 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3659 यामिनी सिंह भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं जिन्हे आजकल हर कोई जानता है। इनके गानें और फिल्मे आपने देखें भी होंगे और सुने भी होंगे यामिनी सिंह आजकल पारिवारिक भोजपुरी फिल्में बना रही हैं...

The post यामिनी सिंह भोजपुरी बायोग्राफी (जन्म, स्थान, उम्र, फिल्मे और गानें) appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
Yamini Singh Biography

यामिनी सिंह भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं जिन्हे आजकल हर कोई जानता है। इनके गानें और फिल्मे आपने देखें भी होंगे और सुने भी होंगे यामिनी सिंह आजकल पारिवारिक भोजपुरी फिल्में बना रही हैं जिन्हे टीवी के दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। यामिनी सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में बहुत पहले से आ चुकी थी लेकिन इनकी पॉपुलरिटी खेसारी लाल यादव के साथ गानें करने से ज्यादा मिली। और फिर इन्होने खेसारी लाल यादव के साथ कुछ भोजपुरी फिल्में भी की हैं। आज हम आप अभी को यामिनी सिंह के बारे में सारी जानकारी देने जा रहे हैं।

यामिनी सिंह का जीवन परिचय

पूरा नाम  यामिनी सिंह
जन्म तिथि  17 मई 1996 (उम्र 28)
जन्म स्थान  पुणे महाराष्ट्र
निवास स्थान  लखनऊ उत्तर प्रदेश
माता पिता  सुनीता सिंह
शादी  अविवाहित
बॉयफ्रेंड  पता नहीं
शिक्षा  कंप्यूटर इंजीनियरिंग
पहली भोजपुरी फिल्म  पत्थर के सनम (अरविन्द अकेला कल्लू के साथ)

यामिनी सिंह का जन्म पुणे में ही हुआ है और जन्म के बाद वे लखनऊ चली गई थी। यामिनी सिंह ने 12 तक की पढाई लखनऊ में ही रहकर की है इसके बाद वो आगे की पढाई के लिए पुणे चली गई थी जहां पर इन्होने कंप्यूटर इंजीनियरिंग की। यामिनी सिंह फैशन डिज़ाइनर भी रह चुकी हैं।

यामिनी सिंह का भोजपुरी फ़िल्मी कैरियर

यामिनी सिंह ने अपने कॉलेज के दिनों में एक मराठी एल्बम सांग किया था जिसको उनकी मम्मी सोशल मीडिया पर शेयर कर रही थी और फिर एक भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करने वाले व्यक्ति ने उनकी मम्मी से कहा की आपकी बेटी भोजपुरी सिनेमा में काम करेगी ? और यामिनी की मम्मी चाहती थी की उनकी बेटी एक्ट्रेस बनें और उन्होंने इसके लिए हाँ कर दिया।

यामिनी सिंह के दोस्त उनको शायरा के नाम से बुलाते थे क्योकिं यामिनी कॉलेज के दिनों में बहुत शायरी बोलती थी। और इनको शायरी लिखने का भी शौक है। यामिनी सिंह अब साउथ की फिल्मे करना चाहती हैं। इनका रुझान साउथ की फिल्मो की तरफ ज्यादा है और उनका कहना की बॉलीवुड में अब वैसी फिल्मे नहीं बनती जिनको देखकर मैं प्रभावित होउ।

यामिनी सिंह की सबसे पहली भोजपुरी फिल्म है पत्थर के सनम जो की अरविन्द अकेला कल्लू के साथ इन्होने किया था। यामिनी सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया की उनको अपनी हाइट की वजह से बहुत सारी फिल्मो में काम नहीं मिलता था क्योकिं उनकी हाइट फिल्म के हीरो से भी ज्यादा होती थी।

यामिनी सिंह के अनुसार भोजपुरी के सभी एक्टर अच्छे हैं उन्हें सबके साथ काम करना अच्छा लगता है। उन्होंने बताया की उन्होंने सारे एक्टर के साथ काम किया है सिर्फ दो एक्टर हैं जिनके साथ उन्होंने काम नहीं किया है एक हैं अंकुश राजा और दूसरे हैं ऋषभ कश्यप गोलू बाकी सारे एक्टर के साथ यामिनी सिंह ने काम किया हुआ है।

यामिनी सिंह ने की थी खेसारी लाल यादव की तारीफ

यामिनी सिंह के एक और इंटरव्यू के अनुसार उन्होंने खेसारी लाल यादव की बहुत तारीफ की थी और समय वो था जब यामिनी ने खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी गानें करना शुरू किया था। उस दौरान यामिनी सिंह ने कुल ६ गानें खेसारी लाल यादव के साथ किये थे जो की सुपर डुपर हिट हुए थे। इस दौरान हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने खेसारी लाल यादव की जमकर तारीफ की थी, उन्होंने कहा था की खेसारी एक अच्छे कलाकार के साथ साथ एक अच्छे इंसान भी हैं। आपको बता दें की पीछे कुछ समय से खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह साथ में फिल्में और गानें नहीं बना रहे हैं।

यामिनी सिंह की भोजपुरी फिल्मो की लिस्ट

यामिनी सिंह की अब तक की सभी भोजपुरी फिल्म की लिस्ट इस प्रकार है

पत्थर के सनम  अरविन्द अकेला कल्लू के साथ
हिंदुस्तानी  प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ
नोटबंदी  यश कुमार के साथ
सरफरोश  रितेश पांडेय के साथ
प्रेम गीत  प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ
प्यार तो होना ही था  अरविन्द अकेला कल्लू
गॉडफादर  खेसारी लाल यादव के साथ
प्रेम की पुजारन  खेसारी लाल यादव के साथ
लल्लू की लैला  दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ
हम साथ साथ हैं  अंजना सिंह और गौरव झा के साथ
नमस्ते सासु जी  गौरव झा के साथ
सरस्वती  अंशुमान सिंह राजपूत के साथ
नया विवाह  गौरव झा के साथ
प्रीतम प्यारे  प्रवेश लाल यादव के साथ
छलिया  अरविन्द अकेला कल्लू के साथ
चिंटू की दुल्हनिया  प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ
उतरन  
कल्लू कृष्णन  
भूल भुलैया  

यामिनी सिंह के कुछ टॉप हिट भोजपुरी गानें

यामिनी सिंह के कुछ हिट भोजपुरी गानों के नाम इस प्रकार हैं

1 दढ़िया बढ़िया लागे ला  खेसारी लाल यादव के साथ, इस गानें को 156 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। 
2 ललका टीशर्टवा  खेसारी लाल यादव के साथ, इस गानें को 88 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। 
3 तेल  खेसारी लाल यादव के साथ, इस गानें को 55 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। 
4 गरम गोदाम  खेसारी लाल यादव के साथ, इस गानें को 50 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। 
5 हसीना  खेसारी लाल यादव के साथ, इस गानें को 42 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। 

The post यामिनी सिंह भोजपुरी बायोग्राफी (जन्म, स्थान, उम्र, फिल्मे और गानें) appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
खेसारी लाल यादव की प्यार के बंधन भोजपुरी फिल्म यूट्यूब पर रिलीज https://www.bhojpuriculture.in/pyar-ke-bandhan-bhojpuri-movie-released-on-youtube/ Mon, 08 Jul 2024 18:02:20 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3726 खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह की बहु चर्चित भोजपुरी फिल्म प्यार के बंधन को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। यानी की अब इस फिल्म को आप सभी बिना किसी रोक टोक...

The post खेसारी लाल यादव की प्यार के बंधन भोजपुरी फिल्म यूट्यूब पर रिलीज appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह की बहु चर्चित भोजपुरी फिल्म प्यार के बंधन को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। यानी की अब इस फिल्म को आप सभी बिना किसी रोक टोक के फ्री में यूट्यूब से देख पाएंगे। चलिए हम आप सभी को बता देते हैं की यह फिल्म कब और किस यूट्यूब चैनल पर रिलीज की गई हैं जिससे आप इस फिल्म को यूट्यूब पर जाकर ढूंढ सके और देख सकें।

Pyar ke Bandhan Bhojpuri Movie

6 जुलाई को और इस चैनल पर रिलीज हुई है यह फिल्म

प्यार के बंधन भोजपुरी फिल्म 6 जुलाई को Captain Watch Hits यूट्यूब चैनल पर रिलीज की गई है। इस फिल्म के यूट्यूब पर रिलीज होने का इन्तजार बहुत सारे लोग कर रहे थे और अब जाकर यह फिल्म रिलीज कर दी गई है। यूट्यूब से पहले इस फिल्म का टेलीविजन प्रीमियर भी हो चुका है।

खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह मुख्य भूमिका में हैं इस फिल्म में

इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह मेन रोल में हैं, इनके अलावा इस फिल्म में अमित शुक्ला, माया यादव, रश्मी पाठक, बिजेंद्र सिंह बीआईबी, संजीव मिश्रा आदि कलाकार भी हैं।

लंदन में हुई है इस फिल्म की शूटिंग

आपको बता दें की इस फिल्म की शूटिंग लंदन में हुई है। फिल्म में खेसारी लाल यादव की दादी रहती हैं जिनका किरदार माया यादव ने निभाया है जो की लंदन में रहती हैं और एक अमीर महिला के रूप में दिखाई गई हैं।

इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के पिता का रोल कर रहे हैं अयाज़ खान

इस फिल्म की सबसे आश्चर्जनक बात यह है की अयाज़ खान जो की भोजपुरी सिनेमा में विलेन के रूप में फेमस हैं खेसारी लाल यादव के पिता का रोल इन्होने किया है। शायद असल जीवन में अयाज़ खान खेसारी लाल यादव से छोटे हैं लेकिन इस फिल्म में वे खेसारी के पिता जी बने हुए हैं।

कैसी है इस फिल्म की कहानी ?

इस फिल्म की कहानी पूरी तरह से ड्रामा पर आधारित है। कहानी में हमारे अनुसार कोई दम नहीं है बस लंदन में फिल्म बना दिया गया है। बाकी इस फिल्म में बहुत कुछ खास नहीं है। हम आप सभी को इस फिल्म की कहानी के बारे में नहीं बता रहे हैं बल्कि आप सभी खुद ही इस फिल्म को देख लीजिये। हम नहीं चाहते की आपको पहले से फिल्म की कहानी के बारे में पता चले।

देखें प्यार के बंधन भोजपुरी फिल्म

पूरी फिल्म का वीडियो नीचे दिया गया है आप सभी देख सकते हैं।

The post खेसारी लाल यादव की प्यार के बंधन भोजपुरी फिल्म यूट्यूब पर रिलीज appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
हम साथ साथ हैं भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर हुआ आउट, देखें सारी जानकारी https://www.bhojpuriculture.in/hum-saath-saath-hain-bhojpuri-movie/ Mon, 01 Jul 2024 19:01:47 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3649 हम साथ साथ हैं भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर हुआ आउट, देखें सारी जानकारी (Hum Saath Saath Hain Bhojpuri Movie all Information) हम साथ साथ हैं एक भोजपुरी फिल्म का नाम है जिसका ट्रेलर 2...

The post हम साथ साथ हैं भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर हुआ आउट, देखें सारी जानकारी appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
हम साथ साथ हैं भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर हुआ आउट, देखें सारी जानकारी (Hum Saath Saath Hain Bhojpuri Movie all Information)

Hum Saath Saath Hain Bhojpuri Movie

हम साथ साथ हैं एक भोजपुरी फिल्म का नाम है जिसका ट्रेलर 2 जुलाई 2024 को रिलीज किया गया है। यह फिल्म हिंदी फिल्म हम साथ साथ की तरह ही है जिसमे पारिवारिक रिश्तों को बड़े ही खूबसूरत अंदाज में दिखाया गया है। हिंदी फिल्म की तरह ही इस फिल्म में तीन एक्टर और एक्ट्रेस हैं। आइये जानते हैं हम साथ साथ हैं भोजपुरी फिल्म की सारी जानकारी जैसे की फिल्म की शूटिंग, रिलीज डेट, फिल्म के सभी कलाकारों के नाम और फिल्म की कहानी के बारे में विस्तार पूर्वक।

कब हुई थी हम साथ साथ हैं भोजपुरी फिल्म की शूटिंग (Hum Saath Saath Hain Bhojpuri Movie Shooting)

इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2023 में उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में शुरू हुई थी और फरवरी के महीने तक इस फिल्म की शूटिंग समाप्त भी हो गई थी। फिल्म की शूटिंग ज्यादातर उत्तर प्रदेश में ही हुई है। और अब जाकर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है।

2 जुलाई को रिलीज किया गया है इस फिल्म का ट्रेलर (Hum Saath Saath Hain Bhojpuri Movie Trailer Out)

हम साथ साथ हैं भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर 2 जुलाई को Enterr 10 रंगीला यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर बहुत ही अच्छा है और पारिवारिक पृष्ठभूमि पर इस फिल्म का निर्माण हुआ है।

कब रिलीज होगी हम साथ साथ हैं भोजपुरी फिल्म ?

जैसा की हमने कहा था की यह फिल्म जल्द ही रिलीज की जाएगी और इस फिल्म की रिलीज करने की डेट आ गई है। जी हाँ हम साथ साथ हैं भोजपुरी फिल्म 13 और 14 जुलाई को टीवी पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा टीवी चैनल पर और दंगल प्ले ऍप पर रिलीज की जाएगी। तो यदि आपको यह फिल्म देखनी है तो दंगल प्ले ऍप इंस्टॉल कर लीजिये और इस फिल्म को देखिये। अभी यह फिल्म यूट्यूब पर नहीं रिलीज की जा रही है।

कौन कौन से कलाकार हैं हम साथ साथ हैं भोजपुरी फिल्म में ? (Hum Saath Saath Hain Bhojpuri Movie Star Cast)

फिल्म में लीड रोल गौरव झा निभा रहे हैं उनके साथ देव सिंह, प्रेम सिंह, अंजना सिंह, यामिनी सिंह, शालू सिंह, केके गोस्वामी, माया यादव और रंभा सहनी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।

इस फिल्म के निर्माता निर्देशक और अन्य मेंबर के नाम

  • बैनर: वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शंस प्रस्तुत
  • म्यूजिक ऑन: Enterr10 रंगीला
  • निर्माता: प्रदीप सिंह, विनय सिंह, मोनिका सिंह, प्रतीक सिंह
  • निर्देशक: अजय कुमार झा
  • लेखक: अरबिंद तिवारी
  • संगीत: ओम झा
  • गीत: अरबिंद तिवारी
  • छायांकन: मनोज कुमार सिंह
  • संकलन: गुर्जंट सिंह
  • नृत्य: कानू मुखर्जी
  • कला: रणधीर एन दास
  • वेशभूषा: विद्या-विष्णु
  • पोस्ट प्रोडक्शन: लोटस स्टूडियो
  • प्रोमो: उमेश मिश्रा
  • कार्यकारी निर्माता: कमल यादव और राजू रेड्डी
  • लाइन निर्माता: आनंद श्रीवास्तव
  • पीआरओ: रंजन सिन्हा
  • स्टिल्स: खालिद रहमान
  • डिजाइनर: नर्सू

हम साथ साथ हैं भोजपुरी फिल्म के सभी गानें

इस फिल्म के ट्रेलर में दो ही गानें दिखाए गए हैं

  1. हम साथ साथ हैं
  2. झगड़ा गोतिन गोतिन के

हम साथ साथ हैं भोजपुरी फिल्म की कहानी (Hum Saath Saath Hain Bhojpuri Movie Story)

इस फिल्म की कहानी में एक परिवार है जिसमे तीन भाई (देव सिंह, गौरव झा, प्रेम सिंह) और उनकी तीन पत्निया (अंजना सिंह, यामिनी सिंह और रम्भा साहनी) और इनके माता और पिता रहते हैं। सबसे छोटे बेटे रहते हैं प्रेम सिंह जिनकी शादी फिल्म में होती है और पूरा परिवार एक साथ खुशियाँ मनाता है। लेकिन जब इनके पिता का निधन हो जाता है तो परिवार में छोटी छोटी बातों पर झगडे शुरू होते हैं और इन सभी की बीबियां आपस में लड़ती हैं।

सबसे पहले बात होती है की उनकी माँ के गहने को बेच दिया है सबसे बड़े भाई देव सिंह ने, फिर तीनों औरतें घर में खाना बनाने वाला चूल्हा तोड़ देती हैं। और फिर सब अपने पिता की मौत की बरसी अलग अलग मनाते हैं। फिर देव सिंह मझले भाई गौरव झा पर इल्जाम लगाते हैं की पिता जी की पेंशन का सारा पैसा उसने रख लिया। मतलब तीनों भाई और उनकी पत्नियां एक दूसरे पर इल्जाम लगाती हैं।

फिर बीच में उनके खेत भी कोई भाई बेचने चला जाता है। और फिर सब कहते हैं की पिता जी की बरसी के बाद उनके परिवार का बटवारा होगा। अब क्या सच में उनका परिवार टूट जायेगा या फिर पहले की तरह ही उनका परिवार एक साथ रहकर साथ में खुशियां मनाएगा ? यह आपको इस फिल्म को देखने के बाद पता चल पायेगा।

हम साथ साथ हैं भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर वीडियो (Hum Saath Saath Hain Bhojpuri Movie Trailer Video)

फिल्म में ट्रेलर का वीडियो नीचे दिया हुआ है आप सभी देख सकते हैं

The post हम साथ साथ हैं भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर हुआ आउट, देखें सारी जानकारी appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
यामिनी सिंह और गौरव झा की बेहतरीन भोजपुरी फिल्म उतरन का ट्रेलर आउट https://www.bhojpuriculture.in/utran-bhojpuri-movie-trailer-out-read-all-information/ Tue, 25 Jun 2024 19:20:42 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3626 यामिनी सिंह और गौरव झा की बेहतरीन भोजपुरी फिल्म उतरन का ट्रेलर आउट, जुदाई हिंदी फिल्म की कॉपी है यह भोजपुरी फिल्म। इस फिल्म में श्रीदेवी के रोल को किया है यामिनी सिंह ने...

The post यामिनी सिंह और गौरव झा की बेहतरीन भोजपुरी फिल्म उतरन का ट्रेलर आउट appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
यामिनी सिंह और गौरव झा की बेहतरीन भोजपुरी फिल्म उतरन का ट्रेलर आउट, जुदाई हिंदी फिल्म की कॉपी है यह भोजपुरी फिल्म। इस फिल्म में श्रीदेवी के रोल को किया है यामिनी सिंह ने और उर्मिला मंतोडक़र के रोल को किया है रक्षा गुप्ता ने और अनिल कपूर के रोल को किया है गौरव झा ने। हाल ही में इस भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। देखें उतरन भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में इस पेज पर।

Uttaran-Bhojpuri-Film-all-Information

उतरन भोजपुरी फिल्म की शूटिंग की जानकारी

इस फिल्म की शूटिंग मार्च 2024 में शुरू हुई थी और अप्रैल में समाप्त हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के कई स्थानों जैसे लखनऊ और वाराणसी इत्यादि स्थानों पर हुई थी। अब जाकर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है।

25 जून 2024 को रिलीज किया गया है इस फिल्म का ट्रेलर

उतरन भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर 25 जून 2024 को यूट्यूब चैनल एंटर 10 रंगीला पर रिलीज किया गया है। इस ट्रेलर के वीडियो को करीब १५ घंटे में 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे। भले ही आप सभी ने जुदाई हिंदी फिल्म देखी होगी लेकिन इस भोजपुरी फिल्म को आप जरूर देखेंगे क्योकिं भोजपुरी में इसकी कहानी एकदम नई लग रही है। इसलिए इस ट्रेलर को लोग बहुत पसंद भी कर रहे हैं।

कौन कौन से कलाकार हैं उतरन भोजपुरी मूवी में ?

इस फिल्म में गौरव झा, यामिनी सिंह, रक्षा गुप्ता, सोनिया मिश्रा, सुबोध सेठ, किरण निर्मल, रिंकू आयुषी और अन्य कलाकारों ने काम किया है। इसके अलावा इस फिल्म में बाल कलाकार: चाहत राज, स्वस्तिका और सोनम ने काम किया है।

कौन हैं उतरन भोजपुरी फिल्म के निर्देशक, निर्माता और लेखक ?

इस फिल्म के सभी सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं –

  • बैनर: रामा प्रसाद प्रोडक्शन और चंद्रवर्षा इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत
  • म्यूजिक ऑन : Enterr10 रंगीला
  • निर्माता: विनय सिंह, रामा प्रसाद, मोनिका सिंह और चंद्रेश मेहता
  • निर्देशक: राज किशोर प्रसाद (राजू)
  • लेखक: सुरेंद्र मिश्रा, विवेक मिश्रा
  • संगीत: मुन्ना दूबे
  • गीत: प्यारेलाल यादव, सुरेंद्र मिश्रा, शेखर मधुर
  • छायांकन: समीर सैयद
  • संकलन : गुर्जंट सिंह
  • नृत्य: प्रवीण सेलार
  • कला: अवधेश राय
  • कार्यकारी निर्माता: जे.पी
  • पोस्ट प्रोडक्शन: 3 स्टूडियो
  • प्रोमो: एम फैसल रियाज़
  • मिक्सिंग: कृष्णा विश्वकर्मा
  • मिक्सिंग इंजिनियर: नारायण दास
  • बैकग्राउंड म्यूजिक: राजा यादव
  • डी.आई. विजय सिंह (मुन्ना)
  • वीएफएक्स: 3 स्टूडियो
  • मुख्य सहायक निर्देशक: रत्नेश सिन्हा
  • लाइन प्रोड्यूसर: नितिन भास्कर
  • स्टिल्स: खालिद रहमान
  • डिजाइन: नर्सू

कैसी एक्टिंग किया है इस फिल्म के कलाकारों ने ?

इस फिल्म की सबसे खास बात है इस फिल्म के कलाकारों की एक्टिंग। सबसे अच्छी एक्टिंग की है यामिनी सिंह ने। यामिनी ने अपने रोल को बखूबी निभाया है और हम इसकी प्रसंशा करते हैं। इसके बाद अच्छी एक्टिंग गौरव झा की आती है जिन्होंने अपने रोल के साथ बहुत अच्छा न्याय किया है। रक्षा गुप्ता ने भी बेहतरीन एक्टिंग किया है और दिन बा दिन रक्षा गुप्ता की जबरदस्त निकल कर आ रही है।

क्या है उतरन भोजपुरी फिल्म की कहानी में ?

जैसा की हमने पहले बताया की इस फिल्म की कहानी पूरी कॉपी है हिंदी फिल्म जुदाई से जिसमे मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी और अभिनेता अनिल कपूर ने काम किया था। इस फिल्म में यामिनी सिंह की शादी गौरव झा से हुई होती है और उनके 2 बच्चे भी रहते हैं। लेकिन यामिनी सिंह को अपनी गरीबी के दिन बिलकुल अच्छे नहीं लगते। वे अमीरों की तरह जिंदगी बिताना चाहती हैं।

और फिर उनको मिलती हैं रक्षा गुप्ता जो की बहुत अमीर रहती हैं और उन्हें तलाश होती है ऐसे आदमी को जो उन्हें सिर्फ प्यार दे और किसी चीज़ की जरुरत नहीं होती उनको। लेकिन यामिनी सिंह को इसके उलटे यानी की पैसा चाहिए होता है। और फिर रक्षा गुप्ता के कहने पर यामिनी सिंह अपनी पति की शादी रक्षा गुप्ता से करवाने की कोशिश करती हैं। क्योकिं इसके बदले में उन्हें रक्षा गुप्ता की सारी सुख सुविधा मिलने वाली होती है।

गौरव झा इस शादी के लिए नहीं मानते नहीं लेकिन यामिनी सिंह झूठ तरीके से यह साबित करती हैं की उन्हें कैंसर है और उनके पास ज्यादा दिन नहीं हैं जीवन जीने के लिए। और फिर डॉक्टर भी यामिनी सिंह के कहने पर झूठ बोलते हैं की इन्हे आप हर हाल में खुश रखें क्योकिं इनके पास ज्यादा दिन नहीं हैं। और फिर इस बात पर गौरव झा शादी के लिए मान जाते हैं।

फिर गौरव झा की शादी रक्षा गुप्ता से हो जाती है और उधर यामिनी सिंह बीमारी का बहाना बनाकर रक्षा गुप्ता के घर में एक मरीज के तौर पर रहने लगती हैं लेकिन उनकी चोरी एक दिन गौरव झा के द्वारा पकड़ी जाती है। और उसी दिन गौरव उनसे कहते हैं की मैं इस गलती और झूठ के लिए तुम्हरा चेहरा नहीं देखूंगा। और फिर यामिनी को अपनी गलती का एहसास होता है और वे रक्षा गुप्ता को अपने घर से भागना चाहती हैं लेकिन यह इतना आसान भी नहीं होने वाला।

देखें उतरन भोजपुरी फिल्म का बेहतरीन ट्रेलर

The post यामिनी सिंह और गौरव झा की बेहतरीन भोजपुरी फिल्म उतरन का ट्रेलर आउट appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
दहेज प्रथा के ऊपर बनी है यामिनी सिंह की भोजपुरी फिल्म रिद्धि सिद्धि, देखें ट्रेलर https://www.bhojpuriculture.in/riddhi-siddhi-bhojpuri-movie-of-yamini-singh-and-gaurav-jha-trailer-out/ Mon, 17 Jun 2024 15:37:01 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3607 दहेज प्रथा के ऊपर बनी है यामिनी सिंह की भोजपुरी फिल्म रिद्धि सिद्धि, देखें ट्रेलर (Riddhi Siddhi Bhojpuri Movie of Yamini Singh and Gaurav Jha Trailer Out) रिद्धि सिद्धि भोजपुरी फिल्म 6 जुलाई को...

The post दहेज प्रथा के ऊपर बनी है यामिनी सिंह की भोजपुरी फिल्म रिद्धि सिद्धि, देखें ट्रेलर appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
दहेज प्रथा के ऊपर बनी है यामिनी सिंह की भोजपुरी फिल्म रिद्धि सिद्धि, देखें ट्रेलर (Riddhi Siddhi Bhojpuri Movie of Yamini Singh and Gaurav Jha Trailer Out)

रिद्धि सिद्धि भोजपुरी फिल्म 6 जुलाई को टीवी पर रिलीज की जाएगी। यह फिल्म शाम 6 बजे भोजपुरी के नम्बर वन चैनल भोजपुरी सिनेमा अउर साथ ही दंगल प्ले एप पर भी रिलीज की जाएगी।

Riddhi Siddhi Bhojpuri Movie

समाज में दहेज प्रथा पहले भी थी और आज भी है और पता नहीं कब तक रहेगी। दहेज प्रथा की वजह से बहुत सारी औरतों का जीवन बर्बाद हो जाता है। समाज में बहुत सारे लोग दहेज जैसी कुप्रथा को दूर करने का प्रयास तो करते हैं लेकिन बहुत सारे लोग दहेज बिना लिए शादी नहीं करते इसलिए यह प्रथा इतनी जल्दी समाप्त नहीं होने वाली। आज हम दहेज प्रथा पर इस लिए बात कर रहे हैं क्योकिं हाल ही में यामिनी सिंह और गौरव झा की एक भोजपुरी फिल्म जिसका नाम है रिद्धि सिद्धि का ट्रेलर आउट हुआ जो की दहेज प्रथा पर आधारित फिल्म है और इस से ये शिक्षा देने की कोशिश की गई है की दहेज प्रथा को समाप्त किया जाना चाहिए क्योकिं इसके सिर्फ बुरे प्रभाव होते हैं। अब यह फिल्म समाज में कितने लोगों को शिक्षित कर पाएगी यह तो समय ही बताएगा। फिलहाल आज हम आप सभी को इसी फिल्म के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं।

रिद्धि सिद्धि है इस भोजपुरी फिल्म का नाम

इस भोजपुरी फिल्म का नाम है रिद्धि सिद्धि। फिल्म का नाम फिल्म की दो लड़कियों के नाम पर रखा गया है। फिल्म में यामिनी सिंह डबल रोल में हैं और दोनों रोल में वे एक दूसरे की बहन के किरदार में हैं जिनका नाम है रिद्धि और सिद्धि।

कब रिलीज हुआ इस फिल्म का ट्रेलर ?

रिद्धि सिद्धि भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर 4 जून को एंटर१०रंगीला यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर वीडियो 3 मिनट 57 सेकंड का है। और यह ट्रेलर देखने के बाद फिल्म की कहानी के बारे में पूरा अंदाजा मिल जाता है सिर्फ कुछ सीन को छोड़कर। अब तक इस ट्रेलर को एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और ट्रेलर के वीडियो को यूट्यूब पर अब तक करीब 6 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया हुआ है। ट्रेलर का वीडियो आपको इस पेज पर भी देखने को मिल जायेगा।

किन किन कलाकारों ने काम किया है इस भोजपुरी फिल्म में ?

इस फिल्म में यामिनी सिंह और गौरव झा के अलावा अनूप अरोड़ा, जे. नीलम, जे. पी. सिंह, महेश आचार्य, दिव्या यादव, रोशनी कश्यप, माधवी आशा, आशुतोष राय, सनी, संतोष श्रीवास्तव और अजीत चौधरी इत्यादि कलाकारों ने काम किया है। इस फिल्म में जे. नीलम और अनूप अरोड़ा ने विलेन का किरदार निभाया है।

ये हैं इस फिल्म के निर्माता निर्देशक

  • निर्माता: विनय सिंह, अंशुमन सिंह और मोनिका सिंह
  • निर्देशक: प्रवीण कुमार गुडुरी
  • बैनर: जेएएस मोशन पिक्चर्स
  • म्यूजिक ऑन: एंटर10 रंगीला
  • लेखक: सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा
  • संगीत: साजन मिश्रा
  • गीत: प्यारेलाल “कवि”, शेखर मधुर, सुरेंद्र मिश्रा
  • कार्यकारी निर्माता: सुभाष चव्हाण
  • नृत्य: प्रवीण शेलार और महेश आचार्य
  • छायांकन: हरेश सावंत
  • संकलन: गुर्जंट सिंह
  • निर्माण नियंत्रक: जय मिश्रा
  • कला: संजय कुमार
  • पोस्टप्रोडक्शन: 3 स्टूडियो
  • सहायक निर्देशक: रवि तिवारी
  • पार्श्व संगीत: राजेश प्रसाद
  • वीएफएक्स-टाइटलिंग: सोनू
  • प्रोमो एडिटर : विकास पवार

कैसे हैं इस फिल्म के गानें ?

इस फिल्म के गानें लिखे हैं प्यारेलाल “कवि”, शेखर मधुर और सुरेंद्र मिश्रा ने। इस फिल्म के गानें अच्छे हैं, अच्छा संगीत है। कुलमिलाकर इस फिल्म का गीत संगीत अच्छा है जो आपको भी पसंद आएगा।

इस फिल्म की कहानी क्या है ?

इस फिल्म की कहानी की बात करें तो गौरव झा का एक परिवार है जिसमे उनकी माँ और पिता जी और कुछ और लोग रहते हैं। उधर यामिनी सिंह के परिवार में यामिनी सिंह (रिद्धि) और उनकी बहन सिद्धि और उनके माता पिता रहते हैं। रिद्धि की शादी की बात चलती है गौरव झा से और गौरव झा के माता पिता कहते हैं की हम दहेज के सख्त खिलाफ हैं लेकिन कुछ लिस्ट हम सामान की वो आप दे देना।

इस पर यामिनी की माता जी कहती हैं की मैं अपनी बेटी की ख़ुशी के लिए दहेज दे दूंगी। और शादी हो जाती है लेकिन दहेज के सामान में AC नहीं होता और फ्रिज जो की लिस्ट में डबल डोर का लिखा हुआ था उन सबने सिंगल डोर का दिया था। इन्ही सब की वजह से शादी के दिन से ही यामिनी को ताने सुनने पड़ते हैं।

गौरव झा शायद परदेस चले जाते हैं और फिर एक औरत आती है और कहती हैं की मैं गौरव की शादी दुबारा से करवा दूंगी और दहेज जो तुम सब मांगोगे सब मिलेगा। इस पर गौरव झा की माँ अपने बहु को मारने की साजिश करती है ताकि गौरव की शादी दोबारा हो पाये।

वे सब रिद्धि को मारने की कोशिश करते हैं जिससे की रिद्धि हो हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ता है और फिर सिद्धि जो की रिद्धि की छोटी बहन हैं वे अपनी बहन पर हुए अत्याचार का बदला लेने के लिए गौरव के घर पहुंच जाती हैं। और फिर वे सबकी क्लास लगाती हैं अपनी सास, ससुर और ननद जो लोग उनकी बहन को मारना चाहते थे सबको सीधा करने की कोशिश करती हैं।

लेकिन ये सब करते करते वे सभी सिद्धि के भी खिलाफ को जाते हैं और उन्हें मारने का प्रयास करते हैं और सफल भी हो जाते हैं। लेकिन मरता कौन है रिद्धि या सिद्धि यह फिल्म देखने के बाद पता चल पायेगा। और फिल्म में आगे क्या होगा यह भी फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।

देखें रिद्धि सिद्धि भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर

The post दहेज प्रथा के ऊपर बनी है यामिनी सिंह की भोजपुरी फिल्म रिद्धि सिद्धि, देखें ट्रेलर appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
भोजपुरी में आ रही है “शुभ मंगल सावधान” प्रदीप पांडेय “चिंटू” की फिल्म https://www.bhojpuriculture.in/shubh-mangal-saavdhan-bhojpuri-film-trailer-released/ Thu, 13 Jun 2024 10:40:29 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3532 हिंदी फिल्म शुभ मंगल सावधान की तरह ही भोजपुरी में भी शुभ मंगल सावधान फिल्म आ रही है। और इस फिल्म में लीड रोल में हैं चॉकलेटी स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू , चिंटू के...

The post भोजपुरी में आ रही है “शुभ मंगल सावधान” प्रदीप पांडेय “चिंटू” की फिल्म appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
Shubh Mangal Saavdhan Bhojpuri Movie

हिंदी फिल्म शुभ मंगल सावधान की तरह ही भोजपुरी में भी शुभ मंगल सावधान फिल्म आ रही है। और इस फिल्म में लीड रोल में हैं चॉकलेटी स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू , चिंटू के अलावा इस फिल्म में यामिनी सिंह, आस्था सिंह और संयोगिता भी आपको दिखाई देंगी। इस फिल्म की कहानी हिंदी फिल्म शुभ मंगल सावधान की तरह बिलकुल नहीं है बल्कि राजकुमार राव की फिल्म शादी में जरूर आना की तरह दिखाई दे रही है।

यह फिल्म आधुनिक समाज के ऊपर बनाई गई है जिसमे दहेज़ प्रथा पर ज्यादा जोर डाला गया है। फिल्म में एक सरकारी लड़के की शादी और सरकारी लड़की की शादी के बारे में दिखाया और बताया गया है। तो चलिए देखते हैं शुभ मंगल सावधान भोजपुरी फिल्म की सारी जानकारी।

1 जून को रिलीज किया गया है इस फिल्म का ट्रेलर

प्रदीप पांडेय चिंटू की इस फिल्म का ट्रेलर भोजपुरी के सबसे बड़े चैनलों में से एक वेव म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर 1 जून 2024 को रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर अच्छा है और ट्रेलर से आप कहानी के बारे में थोड़ा बहुत अंदाजा लगा सकते हैं लेकिन कुछ कुछ सीन ऐसे है जो आपको समझ नहीं आएंगे। फिल्म के ट्रेलर का वीडियो 4 मिनट 35 सेकंड का है। ट्रेलर में कई गाने भी दिए हुए हैं और गाने जैसा की अमूमन प्रदीप पांडेय चिंटू की फिल्म में होते हैं अच्छे नहीं हैं।

कौन कौन हैं इस फिल्म की स्टार कास्ट में ?

इस फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो आपको प्रदीप पांडेय चिंटू मेन भूमिका में दिखेंगे साथ ही यामिनी सिंह, आस्था सिंह, और संयोगिता एक्ट्रेस इस फिल्म में दिखाई देंगी। और बाकी कलाकारों के नाम इस प्रकार हैं देव सिंह, स्वर्गीय बृजेश त्रिपाठी और लोटा तिवारी।

देखें कौन हैं इस फिल्म के निर्माता निर्देशक ?

  • निर्माता- विक्टर राघव,संदीप छारी
  • निर्देशक – सुजीत कुमार सिंह
  • डी.ओ.पी.- गोला लिंगा बाबू यादव।
  • लेखक- वीरू ठाकुर
  • संपादक- दीपक जौल
  • संगीत चालू – आम झा, छोटे बाबा, प्रकाश बारूद
  • गीत – प्यारेलाल कवि जी, राकेश निराला, उमालाल यादव, प्रकाश बारूद, और छोटू यादव
  • एक्शन – एस मल्लेश
  • डांस मास्टर – कानू मुखर्जी
  • एसोसिएट डायरेक्टर – राहुल दिवेदी
  • कार्यकारी निर्माता – प्रशांत दिवेदी
  • कंपनी/लेबल – वेव म्यूजिक
  • डिजिटल मार्केटिंग – लोकधुन

कैसे हैं इस फिल्म के गानें ?

इस फिल्म के सभी गानें अच्छे नहीं हैं, कुछ गानें अच्छे हैं। हमने बहुत पहले से देखा हैं की प्रदीप पांडेय चिंटू की फिल्म में अच्छे गानों पर जोर नहीं दिया जाता। जबकि किसी और भोजपुरी स्टार जैसे की दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह इत्यादि की फिल्मो में कई गानें अच्छे होते हैं जो की लोगो द्वारा बहुत पसंद किये जाते हैं।

क्या कहानी है इस भोजपुरी फिल्म की ?

इस फिल्म की कहानी शुरू होती है प्रदीप पांडेय चिंटू की शादी की चर्चा से। उनकी शादी के लिए इनके माता पिता बहुत कोशिश करते हैं लेकिन सारे लड़की वाले उनसे एक ही सवाल पूछते हैं की क्या वे सरकारी नौकरी करते हैं या नहीं ? और जब उनको जवाब मिलता है नहीं, वे सरकारी नौकरी नहीं करते तो लड़की वाले रिश्ते की बात वहीं खत्म करके चले जाते हैं और उनकी शादी नहीं हो पाती।

ऐसा चिंटू के साथ बहुत बार हो चुका होता है। और इसी क्रम में वे यामिनी सिंह से भी मिलते हैं और आस्था सिंह से भी मिलते हैं लेकिन उनकी शादी इन दोनों से भी इसी वजह से नहीं हो पाती है। और फिर उनकी माँ कहती हैं की तुम्हारे ऊपर कोई पनौती लगी है जिससे की तुम्हारी शादी नहीं हो रही है और इस पनौती को उतारने के लिए तुम्हें पंडित जी ने कहा है की भैंस से शादी करनी होगी और चिंटू फिर भैंस से भी शादी कर लेते हैं लेकिन उनकी शादी फिर भी नहीं तय हो पाती।

और फिर चिंटू एक निर्णय लेते हैं, वे बीच चौराहे पर एक बोर्ड पर ये लिखकर खड़े हो जाते हैं की उनको शादी के लिए सरकारी नौकरी वाली लड़की चाहिए और दहेज वे लेंगे नहीं बल्कि देंगे। और फिर जब यह खबर टीवी पर पहुँचती है तो संयोगिता जो की फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं उनके पिता उन्हें अपने घर शादी की बात करने के लिए बुलाते हैं और उनसे कहते हैं मेरी लड़की PCS अफसर है आप कितना दहेज दीजियेगा ? चिंटू कहते हैं की 20 लाख रूपया मैं दहेज दूंगा। और फिर चिंटू की शादी संयोगिता से हो जाती है लेकिन संयोगिता को ये नहीं पता रहता की चिंटू ने उनके पिता को दहेज दिया है। जब उनको ये बात पता चलती है तो वे अपने पिता के पास जाकर उनसे पूछती हैं की आपने ऐसा क्यों किया ? तो उनके पिता कहते हैं की समाज में बदलाव आये इसलिए उन्होंने ऐसा किया। हमेशा लड़की वाले ही क्यों दहेज दें, जब लड़की पढ़ी लिखी हो और अपने पैरों पर खड़ी हो तो लड़के वालों को भी दहेज देना चाहिए।

चिंटू और संयोगिता का शादी शुदा जीवन अच्छा नहीं चलता क्योंकि संयोगिता के ऑफिस वाले ये सोचते हैं की मैडम PCS हैं तो उनके पति भी किसी बड़ी पोस्ट पर होंगे जबकि ऐसा नहीं होता। और फिर उन दोनों में छोटे मोटे झगड़े होते हैं और बात तलाक तक पहुंच जाती है। इधर देव सिंह जो की इस फिल्म में मुख्य विलेन हैं वे संयोगिता को 10 लाख रूपए देते हैं और उनको उनकी फाइल पर साइन करने के लिए कहते हैं। लेकिन वे साइन नहीं करती लेकिन वे दस लाख रूपए उनकी गाड़ी में क्राइम ब्यूरो द्वारा पकड़ लिए जाते हैं और जब उनसे पूछताछ की जाती है इसके बारे में तो वे कहती हैं की उन्होंने ये पैसे नहीं लिए और उन्हें नहीं पता की ये पैसे उनकी गाड़ी में कैसे आये।

लेकिन ब्यूरो की टीम उन्हें दोषी मानकर उनको उनके पद से हटा देती है और अचानक ही उनका एक्सीडेंट हो जाता है। चिंटू को ये बात पता रहती है उनकी बीवी ने घूस नहीं लिया है और वे बेगुनाह हैं और इसी वजह से वे इस मामले की खोजबीन करते हैं। और अंत में क्या संयोगिता बेगुनाह साबित हो पाएंगी या नहीं और उनका तालक होगा या नहीं यह सब जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी पड़ेगी।

देखें इस भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर

The post भोजपुरी में आ रही है “शुभ मंगल सावधान” प्रदीप पांडेय “चिंटू” की फिल्म appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
अंजना सिंह आ रही हैं बड़े घर की बेटी बनकर, देखें भोजपुरी फिल्म की सारी जानकारी https://www.bhojpuriculture.in/bade-ghar-ki-beti-bhojpuri-movie-all-information/ Thu, 16 May 2024 18:31:59 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3512 अंजना सिंह आ रही हैं बड़े घर की बेटी बनकर, देखें भोजपुरी फिल्म की सारी जानकारी अंजना सिंह और यामिनी सिंह लेकर आ रही हैं एक पारिवारिक भोजपुरी फिल्म जिसका नाम है बड़े घर...

The post अंजना सिंह आ रही हैं बड़े घर की बेटी बनकर, देखें भोजपुरी फिल्म की सारी जानकारी appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
Bade Ghar ki Beti

अंजना सिंह आ रही हैं बड़े घर की बेटी बनकर, देखें भोजपुरी फिल्म की सारी जानकारी

अंजना सिंह और यामिनी सिंह लेकर आ रही हैं एक पारिवारिक भोजपुरी फिल्म जिसका नाम है बड़े घर की बेटी। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया है और इस फिल्म का ट्रेलर भी 18 मई को रिलीज किया जायेगा। आज के इस आर्टिकल में हम इसी फिल्म के बारे में आप सभी को जानकारी देने जा रहे हैं।

बड़े घर की बेटी भोजपुरी फिल्म की सारी जानकारी

अंजना सिंह और यामिनी सिंह दोनों ही भोजपुरी एक्ट्रेस पारिवारिक फिल्मे बनाने के लिए जानी जाती हैं और इसी क्रम में इनकी एक और फिल्म आने वाली है, नाम सुनकर लगता है की यह एक पारिवारिक फिल्म है लेकिन ट्रेलर को देखने के बाद पूरी तरह से पता चल पायेगा।

कौन कौन कलाकार हैं इस फिल्म में ?

इस फिल्म में अंजना सिंह, यामिनी सिंह तो लीड रोल में हैं लेकिन इनके अलावा इस फिल्म में राकेश बाबू, संतोष श्रीवास्तव, प्रेम दूबे, कंचन शशि, सोनाली मिश्रा और अन्य कलाकारों ने काम किया है।

कब रिलीज होगा बड़े घर की बेटी भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर ?

इस फिल्म के ट्रेलर को रिलीज करने की डेट घोषित कर दी गई है जो की 18 मई है। ट्रेलर B4U भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर सुबह 6:30 बजे रिलीज किया जायेगा। तो आप लोग तैयार हो जाइये इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के लिए। फिल्म का ट्रेलर जैसे ही आएगा हम अपने इस पेज पर ट्रेलर का वीडियो दे देंगे जिससे आप इस पेज पर से भी ट्रेलर देख पाएं।

इस फिल्म के रिलीज की बात करें तो फिल्म टीवी पर रिलीज की जाएगी और वो भी B4U भोजपुरी के टीवी चैनल पर, क्योंकि ये छोटे बजट की पारिवारिक फिल्मे हैं और इनको टीवी पर रिलीज करके ही प्रॉफिट कमाया जा सकता है।

कौन हैं इस फिल्म के निर्माता निर्देशक ?

इस फिल्म के निर्माता हैं संदीप सिंह, अंजनी तिवारी व नीलाभ तिवारी। फिल्म के निर्देशक हैं संजीव बोहरपी। फिल्म का कांसेप्ट था संदीप सिंह का और लेखक हैं अरविन्द तिवारी। संगीत दिया हैं ओम झा ने और गीत लिखे हैं अरविन्द तिवारी ने।

The post अंजना सिंह आ रही हैं बड़े घर की बेटी बनकर, देखें भोजपुरी फिल्म की सारी जानकारी appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>