Riddhi Siddhi Bhojpuri Film Shooting Photos and Video - Bhojpuri Culture https://www.bhojpuriculture.in/info/riddhi-siddhi-bhojpuri-film-shooting-photos-and-video/ Tue, 02 Jul 2024 10:34:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.5 https://www.bhojpuriculture.in/wp-content/uploads/2023/10/Bhojpuri-Culture-favicon-150x150.png Riddhi Siddhi Bhojpuri Film Shooting Photos and Video - Bhojpuri Culture https://www.bhojpuriculture.in/info/riddhi-siddhi-bhojpuri-film-shooting-photos-and-video/ 32 32 दहेज प्रथा के ऊपर बनी है यामिनी सिंह की भोजपुरी फिल्म रिद्धि सिद्धि, देखें ट्रेलर https://www.bhojpuriculture.in/riddhi-siddhi-bhojpuri-movie-of-yamini-singh-and-gaurav-jha-trailer-out/ Mon, 17 Jun 2024 15:37:01 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3607 दहेज प्रथा के ऊपर बनी है यामिनी सिंह की भोजपुरी फिल्म रिद्धि सिद्धि, देखें ट्रेलर (Riddhi Siddhi Bhojpuri Movie of Yamini Singh and Gaurav Jha Trailer Out) रिद्धि सिद्धि भोजपुरी फिल्म 6 जुलाई को...

The post दहेज प्रथा के ऊपर बनी है यामिनी सिंह की भोजपुरी फिल्म रिद्धि सिद्धि, देखें ट्रेलर appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
दहेज प्रथा के ऊपर बनी है यामिनी सिंह की भोजपुरी फिल्म रिद्धि सिद्धि, देखें ट्रेलर (Riddhi Siddhi Bhojpuri Movie of Yamini Singh and Gaurav Jha Trailer Out)

रिद्धि सिद्धि भोजपुरी फिल्म 6 जुलाई को टीवी पर रिलीज की जाएगी। यह फिल्म शाम 6 बजे भोजपुरी के नम्बर वन चैनल भोजपुरी सिनेमा अउर साथ ही दंगल प्ले एप पर भी रिलीज की जाएगी।

Riddhi Siddhi Bhojpuri Movie

समाज में दहेज प्रथा पहले भी थी और आज भी है और पता नहीं कब तक रहेगी। दहेज प्रथा की वजह से बहुत सारी औरतों का जीवन बर्बाद हो जाता है। समाज में बहुत सारे लोग दहेज जैसी कुप्रथा को दूर करने का प्रयास तो करते हैं लेकिन बहुत सारे लोग दहेज बिना लिए शादी नहीं करते इसलिए यह प्रथा इतनी जल्दी समाप्त नहीं होने वाली। आज हम दहेज प्रथा पर इस लिए बात कर रहे हैं क्योकिं हाल ही में यामिनी सिंह और गौरव झा की एक भोजपुरी फिल्म जिसका नाम है रिद्धि सिद्धि का ट्रेलर आउट हुआ जो की दहेज प्रथा पर आधारित फिल्म है और इस से ये शिक्षा देने की कोशिश की गई है की दहेज प्रथा को समाप्त किया जाना चाहिए क्योकिं इसके सिर्फ बुरे प्रभाव होते हैं। अब यह फिल्म समाज में कितने लोगों को शिक्षित कर पाएगी यह तो समय ही बताएगा। फिलहाल आज हम आप सभी को इसी फिल्म के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं।

रिद्धि सिद्धि है इस भोजपुरी फिल्म का नाम

इस भोजपुरी फिल्म का नाम है रिद्धि सिद्धि। फिल्म का नाम फिल्म की दो लड़कियों के नाम पर रखा गया है। फिल्म में यामिनी सिंह डबल रोल में हैं और दोनों रोल में वे एक दूसरे की बहन के किरदार में हैं जिनका नाम है रिद्धि और सिद्धि।

कब रिलीज हुआ इस फिल्म का ट्रेलर ?

रिद्धि सिद्धि भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर 4 जून को एंटर१०रंगीला यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर वीडियो 3 मिनट 57 सेकंड का है। और यह ट्रेलर देखने के बाद फिल्म की कहानी के बारे में पूरा अंदाजा मिल जाता है सिर्फ कुछ सीन को छोड़कर। अब तक इस ट्रेलर को एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और ट्रेलर के वीडियो को यूट्यूब पर अब तक करीब 6 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया हुआ है। ट्रेलर का वीडियो आपको इस पेज पर भी देखने को मिल जायेगा।

किन किन कलाकारों ने काम किया है इस भोजपुरी फिल्म में ?

इस फिल्म में यामिनी सिंह और गौरव झा के अलावा अनूप अरोड़ा, जे. नीलम, जे. पी. सिंह, महेश आचार्य, दिव्या यादव, रोशनी कश्यप, माधवी आशा, आशुतोष राय, सनी, संतोष श्रीवास्तव और अजीत चौधरी इत्यादि कलाकारों ने काम किया है। इस फिल्म में जे. नीलम और अनूप अरोड़ा ने विलेन का किरदार निभाया है।

ये हैं इस फिल्म के निर्माता निर्देशक

  • निर्माता: विनय सिंह, अंशुमन सिंह और मोनिका सिंह
  • निर्देशक: प्रवीण कुमार गुडुरी
  • बैनर: जेएएस मोशन पिक्चर्स
  • म्यूजिक ऑन: एंटर10 रंगीला
  • लेखक: सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा
  • संगीत: साजन मिश्रा
  • गीत: प्यारेलाल “कवि”, शेखर मधुर, सुरेंद्र मिश्रा
  • कार्यकारी निर्माता: सुभाष चव्हाण
  • नृत्य: प्रवीण शेलार और महेश आचार्य
  • छायांकन: हरेश सावंत
  • संकलन: गुर्जंट सिंह
  • निर्माण नियंत्रक: जय मिश्रा
  • कला: संजय कुमार
  • पोस्टप्रोडक्शन: 3 स्टूडियो
  • सहायक निर्देशक: रवि तिवारी
  • पार्श्व संगीत: राजेश प्रसाद
  • वीएफएक्स-टाइटलिंग: सोनू
  • प्रोमो एडिटर : विकास पवार

कैसे हैं इस फिल्म के गानें ?

इस फिल्म के गानें लिखे हैं प्यारेलाल “कवि”, शेखर मधुर और सुरेंद्र मिश्रा ने। इस फिल्म के गानें अच्छे हैं, अच्छा संगीत है। कुलमिलाकर इस फिल्म का गीत संगीत अच्छा है जो आपको भी पसंद आएगा।

इस फिल्म की कहानी क्या है ?

इस फिल्म की कहानी की बात करें तो गौरव झा का एक परिवार है जिसमे उनकी माँ और पिता जी और कुछ और लोग रहते हैं। उधर यामिनी सिंह के परिवार में यामिनी सिंह (रिद्धि) और उनकी बहन सिद्धि और उनके माता पिता रहते हैं। रिद्धि की शादी की बात चलती है गौरव झा से और गौरव झा के माता पिता कहते हैं की हम दहेज के सख्त खिलाफ हैं लेकिन कुछ लिस्ट हम सामान की वो आप दे देना।

इस पर यामिनी की माता जी कहती हैं की मैं अपनी बेटी की ख़ुशी के लिए दहेज दे दूंगी। और शादी हो जाती है लेकिन दहेज के सामान में AC नहीं होता और फ्रिज जो की लिस्ट में डबल डोर का लिखा हुआ था उन सबने सिंगल डोर का दिया था। इन्ही सब की वजह से शादी के दिन से ही यामिनी को ताने सुनने पड़ते हैं।

गौरव झा शायद परदेस चले जाते हैं और फिर एक औरत आती है और कहती हैं की मैं गौरव की शादी दुबारा से करवा दूंगी और दहेज जो तुम सब मांगोगे सब मिलेगा। इस पर गौरव झा की माँ अपने बहु को मारने की साजिश करती है ताकि गौरव की शादी दोबारा हो पाये।

वे सब रिद्धि को मारने की कोशिश करते हैं जिससे की रिद्धि हो हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ता है और फिर सिद्धि जो की रिद्धि की छोटी बहन हैं वे अपनी बहन पर हुए अत्याचार का बदला लेने के लिए गौरव के घर पहुंच जाती हैं। और फिर वे सबकी क्लास लगाती हैं अपनी सास, ससुर और ननद जो लोग उनकी बहन को मारना चाहते थे सबको सीधा करने की कोशिश करती हैं।

लेकिन ये सब करते करते वे सभी सिद्धि के भी खिलाफ को जाते हैं और उन्हें मारने का प्रयास करते हैं और सफल भी हो जाते हैं। लेकिन मरता कौन है रिद्धि या सिद्धि यह फिल्म देखने के बाद पता चल पायेगा। और फिल्म में आगे क्या होगा यह भी फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।

देखें रिद्धि सिद्धि भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर

The post दहेज प्रथा के ऊपर बनी है यामिनी सिंह की भोजपुरी फिल्म रिद्धि सिद्धि, देखें ट्रेलर appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>