पवन सिंह किस सीट से लड़ेंगे चुनाव ? देखें लेटेस्ट जानकारी - Bhojpuri Culture https://www.bhojpuriculture.in/info/pawan-singh-election-news-2024/ Thu, 28 Mar 2024 16:09:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.5 https://www.bhojpuriculture.in/wp-content/uploads/2023/10/Bhojpuri-Culture-favicon-150x150.png पवन सिंह किस सीट से लड़ेंगे चुनाव ? देखें लेटेस्ट जानकारी - Bhojpuri Culture https://www.bhojpuriculture.in/info/pawan-singh-election-news-2024/ 32 32 भोजपुरी के स्टार एक्टर पॉलिटिक्स क्यों ज्वाइन कर रहे हैं ? क्या समाज की सेवा करने के लिए राजनीति में जाना जरुरी है? https://www.bhojpuriculture.in/why-bhojpuri-big-stars-joining-politics/ Thu, 28 Mar 2024 14:47:53 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3202 भोजपुरी इंडस्ट्री के चार बड़े स्टार एक्टर आज कल पॉलिटिक्स में जा चुके हैं इनके नाम हैं मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ और पवन सिंह। और ये चारों एक ही पार्टी...

The post भोजपुरी के स्टार एक्टर पॉलिटिक्स क्यों ज्वाइन कर रहे हैं ? क्या समाज की सेवा करने के लिए राजनीति में जाना जरुरी है? appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
Bhojpuri stars in politics

भोजपुरी इंडस्ट्री के चार बड़े स्टार एक्टर आज कल पॉलिटिक्स में जा चुके हैं इनके नाम हैं मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ और पवन सिंह। और ये चारों एक ही पार्टी – भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। लोक सभा चुनाव इसी वर्ष होने वाले हैं और इन सभी को टिकट मिल चुका है।

  • मनोज तिवारी को दिल्ली से टिकट मिला हुआ है।
  • रवि किशन को गोरखपुर उत्तर प्रदेश से टिकट मिला हुआ है।
  • दिनेश लाल यादव निरहुआ को आजमगढ़ से टिकट मिला हुआ है।
  • पवन सिंह को आसनसोल से टिकट मिला हुआ है।

अब बात ये है की अगर इनमे से दो स्टार एक्टर मनोज तिवारी और रवि किशन को छोड़ दिया जाय तो बाकि बचे दो एक्टर ऐसा लगता है की अपना शौक पूरा करने के लिए चुनाव लड़ रहे थे या लड़ना चाह रहे हैं।

सबसे पहले बात करेंगे दिनेश लाल यादव निरहुआ के बारे में

निरहुआ एक अच्छे इंसान हैं और इन्ही की फिल्मों की बदौलत भोजपुरी का बहुत नाम हुआ है। इनकी फिल्मे सुपर हिट होती ही हैं और इसी वजह से इन्हे जुबली स्टार कहा जाता है। लेकिन इन्हे राजनीति में जाने की कोई जरुरत नहीं दिखाई दे रही थी। क्योंकि इनकी फिल्मे पहले भी सुपर हिट होती थीं और आज भी होती हैं।

Dinesh Lal Yadav Nirahua MP

ऐसा लगता है की निरहुआ अपने शौक के लिए राजनीति में उतरे हैं और इस वजह से उनकी फिल्में अब बहुत कम आने लगी हैं। हम ये नहीं कहते की उन्हें जाना नहीं चाहिए था राजनीति में लेकिन उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री को और आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए था जो की उनके भोजपुरी फिल्मों और गानों से ज्यादा बढ़ती। हालांकि दिनेश लाल ने अपने क्षेत्र आजमगढ़ में बहुत विकास के कार्य किये हैं लेकिन उनका मुख्य कार्य भोजपुरी भाषा का प्रचार प्रसार करना ज्यादा था न की एक क्षेत्र में सिमट कर रह जाना।

यह लेखक का व्यक्तिगत विचार है, हो सकता है की लोग इस बात से सहमत न हों। लेकिन अगर दिनेश लाल यादव देश और समाज की सेवा करने के लिए राजनीति में गयें हों तो क्या देश और समाज की सेवा सिर्फ पॉलिटिक्स में जाकर ही कर सकते हैं किसी अन्य तरीके से नहीं ? अगर समाज सेवा की बात करें तो मनोरंजन के साधन, संगीत भी तो एक सेवा ही है जिससे लोग प्रसन्न होते हैं और आपका कोई भी आलोचना करने वाला नहीं होता। जबकि आप कितने भी अच्छे इंसान क्यों न हों अगर आप राजनीति में एक पार्टी से जुड़ते हैं तो विपक्षी पार्टी वाले आपके विरोधी स्वयं ही बन जाते हैं जो की एक कलाकार के लिए अच्छी बात हमें नहीं लगती।

अब बात करेंगे पवन सिंह के राजनीति के बारे में

दिनेश लाल यादव निरहुआ तक तो ठीक है, हमारे पावर स्टार को तो कोई और जरुरत ही नहीं लगती राजनीति में जाने की। इनका तो सीधा सीधा दिखता है की ये सिर्फ अपना शौक पूरा करना चाहते हैं या फिर बड़े पद का उपयोग करना चाहते हैं। पवन सिंह को जब टिकट नहीं मिला था सिर्फ बातें चल रही थीं तब किसी पत्रकार ने इनसे पूछा की आपका उदेश्य क्या है राजनीति में जाने का, क्या विकास आप करना चाहेंगे यदि आप जीत जाते हैं तो ? तो पता है इन्होने क्या जवाब दिया था ? इन्होने जवाब दिया था की विकास तो होगा ये तो पक्का है लेकिन क्या विकास होगा इसके बारे में ये कुछ नहीं बता पाए और फिर इन्होने पत्रकार से कहा की मेरे से आप फिल्म या गाने से सम्बंधित प्रश्न करें मुझे इसका ज्यादा आईडिया है। तो आप सब खुद ही बतायें की जिस कैंडिडेट को ये नहीं पता की वह क्यों राजनीति ज्वाइन कर रहा है वह क्या करेगा अगर जीत भी गया तो।

Pawan Singh Election News

अब बात करेंगे पवन सिंह के भोजपुरी फ़िल्मी कैरियर के बारे में, पवन सिंह को हर भोजपुरी बोलने वाला व्यक्ति जानता होगा। इनके गानों की वजह से बहुत सारे लोग भोजपुरी के बारे में जानते हैं जिनको भोजपुरी बोलने नहीं आती, इनका एक गाना लगावेलू जब लिपस्टिक देश के हर कोने में आज भी बजता है। और ये वर्तमान समय में भोजपुरी के सबसे महंगे कलाकारों में से एक हैं। इनके गानें रिलीज होने के कुछ ही घंटो में ही वायरल हों जाते हैं, यूट्यूब ट्रेंड में पहुंच जाते हैं। इतने लोग फैन हैं पवन सिंह के की पूछिए मत तो भाई किस वजह से आप राजनीति ज्वाइन कर रहे हों। आपको ऐसा क्या करना है जो सिर्फ राजनीति में जाकर ही कर पाओगे। अभी जो फिल्मों और गानों के माध्यम से आप लोगो के दिलों में जगह बनाकर रखें है क्या वह ऐसा ही रहेगा जब आप राजनीति में जाओगे ?

हमारे अनुसार जब आपकी फिल्में न चलें, गानें न वायरल हों या फिर आपको काम न मिलें भोजपुरी सिनेमा में फिर आप जाओ पॉलिटिक्स में, फिर ठीक है। लेकिन अभी नहीं ठीक है क्योंकि जो मान सम्मान आपको भोजपुरी सिनेमा ने दिया है उसका प्रयोग आप राजनीति में जाने के लिए कर रहे हैं यह अच्छी बात नहीं है।

खेसारी लाल यादव से भी पूछा गया की आप कब ज्वाइन कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी

Khesari Lal Yadav

इस पर खेसारी लाल यादव ने ज्यादा कुछ नहीं कहा। लेकिन किसी दूसरे इंटरव्यू में खेसारी लाल ने कहा की वह राजनीति में नहीं जाना चाहते। वे देश और समाज की सेवा अपने तरीके से करना चाहते हैं। खेसारी लाल यादव की यह बात हमें बहुत अच्छी लगी और अपने जन्मदिन पर लोगो की सेवा करके खेसारी लाल यादव ने यह दिखा भी दिया की देश और समाज की सेवा करने के लिए राजनीति में जाना जरुरी नहीं है।

The post भोजपुरी के स्टार एक्टर पॉलिटिक्स क्यों ज्वाइन कर रहे हैं ? क्या समाज की सेवा करने के लिए राजनीति में जाना जरुरी है? appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>