Pawan Singh Bhojpuri Movies List - Bhojpuri Culture https://www.bhojpuriculture.in/info/pawan-singh-bhojpuri-movies-list/ Sun, 08 Sep 2024 16:09:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.5 https://www.bhojpuriculture.in/wp-content/uploads/2023/10/Bhojpuri-Culture-favicon-150x150.png Pawan Singh Bhojpuri Movies List - Bhojpuri Culture https://www.bhojpuriculture.in/info/pawan-singh-bhojpuri-movies-list/ 32 32 पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म मोहरा की शूटिंग हुई स्टार्ट https://www.bhojpuriculture.in/mohra-bhojpuri-movie-shooting-start/ Thu, 15 Aug 2024 14:06:00 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3955 पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म मोहरा की शूटिंग हुई स्टार्ट, देखें फिल्म की सारी जानकारी इस पेज पर। पवन सिंह की ये टॉप एक्ट्रेस उनके साथ में लीड रोल कर रही है मोहरा भोजपुरी...

The post पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म मोहरा की शूटिंग हुई स्टार्ट appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
Mohra Bhojpuri Movie Shooting Start

पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म मोहरा की शूटिंग हुई स्टार्ट, देखें फिल्म की सारी जानकारी इस पेज पर। पवन सिंह की ये टॉप एक्ट्रेस उनके साथ में लीड रोल कर रही है मोहरा भोजपुरी फिल्म में।

मोहरा पवन सिंह की आने वाली भोजपुरी फिल्म का नाम है जिसकी शूटिंग समाप्त हो चुकी है। यह एक एक्शन पैक्ड भोजपुरी फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में पहली बार भोजपुरी एक्ट्रेस क्वीन शालिनी काम करने जा रही हैं और इनके साथ में चांदनी सिंह और इशानी घोष जो की एक बंगाली एक्ट्रेस हैं काम कर रही हैं। इस फिल्म को लिखा है धर्मेंद्र सिंह और फिल्म के निर्माता और निर्देशक हैं अरविन्द चौबे।

जैसा की आप सभी को पता है की मोहरा नाम से हिंदी फिल्म भी बन चुकी है जो की हिट रही थी जिसमे अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने काम किया था लेकिन यह फिल्म उस हिंदी फिल्म की तरह नहीं होगी। इस फिल्म की कहानी के बारे में भी अभी सारी जानकारी नहीं प्राप्त है।

अभी इस फिल्म की शूटिंग के बारे में जानकारी प्राप्त है, फिल्म का फर्स्ट लुक या टीजर कब आएगा और फिल्म कब रिलीज की जाएगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं प्राप्त है। इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ में चल रही थी और सूत्रों से पता चला है की इस फिल्म की शूटिंग समाप्त भी चुकी है।

मोहरा फिल्म के बारे में इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस क्वीन शालिनी ने कहा की इस फिल्म के जरिये हम भोजपुरी दर्शकों को कुछ नया देने जा रहे हैं जो की उन्हें बहुत पसंद आएगा। क्वीन शालिनी पवन सिंह के साथ कई सारे एल्बम में काम कर चुकी हैं और इनके बहुत सारे गाने हिट हुए हैं। क्वीन शालिनी ने पवन सिंह के बारे में कहा की पवन सर बहुत ही अच्छे इंसान हैं और उन्होंने मुझे इस फिल्म की शूटिंग में बहुत सहायता की है और मैं पवन सर को बहुत बहुत धन्यवाद देती हूँ की उन्होंने मुझे इस फिल्म में काम करने का एक मौका दिया। मेरे लिए पहली बार फिल्म में शूटिंग करना थोड़ा मुश्किल जरूर रहा लेकिन मुझे बहुत ही मजा आया।

इस फिल्म के लेखक धर्मेंद्र सिंह ने कहा की यह फिल्म हिंदी फिल्म मोहरा की कॉपी बिलकुल नहीं है, मेरी कहानी एक यूनिक कहानी है जो किसी भी फिल्म की कहानी से मेल नहीं खाती है। और इस फिल्म में पवन सिंह को लेने के पीछे कारण यह है की पवन सिंह को मैं दिल से पसंद करता हूँ उनका एक औरा है, उनकी अपनी फैन फॉलोविंग है जिससे उनका इस फिल्म में आना जरुरी था।

यह फिल्म वर्तमान समय की फिल्म है और एक सन्देश भी देने वाली है, उन्होंने कहाँ की जब आप सभी इस फिल्म को देखेंगे तो आप सबको समझ में आएगा की फिल्म की कहानी अच्छी है। धर्मेंद्र सिंह ने भोजपुरी सिनेमा की कुछ बहुत अच्छी फिल्मे लिखी हैं जिनमे कटान और जया जैसी फिल्मे शामिल हैं।

Mohra Bhojpuri Movie

मोहरा भोजपुरी फिल्म की और जानकारी जैसे ही प्राप्त होगी हम इस पेज पर वो जानकारी दे देंगे, इसलिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहिये।

The post पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म मोहरा की शूटिंग हुई स्टार्ट appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
आज हमार प्यार के शादी बा भोजपुरी फिल्म का फर्स्ट लुक आउट https://www.bhojpuriculture.in/aaj-hamar-pyar-ke-shadi-ba-bhojpuri-movie-first-look-out/ Thu, 15 Aug 2024 13:11:30 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3947 आज हमार प्यार के शादी बा भोजपुरी फिल्म का फर्स्ट लुक आउट (Aaj Hamar Pyar ke Shadi Ba Bhojpuri Movie First Look Out) दोस्तों पावर स्टार पवन सिंह की एक धमाकेदार भोजपुरी फिल्म का...

The post आज हमार प्यार के शादी बा भोजपुरी फिल्म का फर्स्ट लुक आउट appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
आज हमार प्यार के शादी बा भोजपुरी फिल्म का फर्स्ट लुक आउट (Aaj Hamar Pyar ke Shadi Ba Bhojpuri Movie First Look Out)

Aaj Hamar Pyar ke Shadi Ba Bhojpuri Movie First Look

दोस्तों पावर स्टार पवन सिंह की एक धमाकेदार भोजपुरी फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में आउट हुआ है जिसका नाम है आज हमार प्यार के शादी बा। यह पवन सिंह के आने वाली फिल्म है। यह फिल्म कब रिलीज की जाएगी अभी इसकी जानकारी आना बाकी है। बात करते हैं इस फर्स्ट लुक की तो इसमें पवन सिंह बड़े उदास नजर आ रहे हैं और साथ ही साथ उनके दाहिने कंधे पर सफेद रंग की एक चद्दर या साल जैसा कुछ रखा हुआ है जिससे उनका बायां हाथ छुपा हुआ है। बहुत समय बाद पवन सिंह की कोई फिल्म आने वाली है। जैसा की हम सबको पता है की पवन सिंह अपने चुनाव की वजह से पीछे कुछ समय से व्यस्त थे और अब जाकर वे अपना पूरा समय भोजपुरी फिल्मो और गानों को दे रहे हैं।

अब इसमें हाथ छुपाने के कारन की बात करें तो हो सकता है की इस फिल्म में पवन सिंह का एक हाथ ही न हो, नहीं तो हाथ छुपाने की जरुरत तो नहीं पड़ती। फिलहार पोस्टर में पवन सिंह एक दम उदास नजर आ रहे हैं। और उनकी इस उदासी से हम फिल्म के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं की यह फिल्म प्रेम कथा पर आधारित होने वाली है।

यह फिल्म वासुकी प्रोडक्शन और कैप्टन वीडियो प्राइवेट लिमिटेड के दवारा प्रस्तुत की जा रही है। फिल्म के म्यूजिक का अधिकार कैप्टन वाच हिट्स यूट्यूब चैनल के पास है। फिल्म का निर्माण कर रहे हैं महेंद्र ओझा और अमित कुमार गुप्ता जबकि फिल्म के निर्देशक का कार्यभार सभाल रहे हैं फिरोज खान जो की भोजपुरी के जाने माने निर्देशक हैं। इस फिल्म के संगीतकार हैं छोटे बाबा, गीत है अरविन्द तिवारी, विनय निर्मल और सोनू श्रीवास्तव का। कथा है फिरोज खान की, पटकथा और संवाद लिखे हैं अभय यादव ने, छायांकन है सुनील आहेर का, संकलन है गुरजंट सिंह का, मारधाड़ है बाजीराव का, नृत्य है कानू मुख़र्जी और गोल्डी बॉबी का।

कब रिलीज हुआ आज हमार प्यार के शादी बा भोजपुरी फिल्म का फर्स्ट लुक?

इस फिल्म का फर्स्ट लुक पवन सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट से 28 जुलाई 2024 को पोस्ट किया गया है। देखते हैं की इस फिल्म का ट्रेलर कब आएगा और फिल्म की रिलीज डेट कब घोषित की जाएगी।

आज हमार प्यार के शादी बा भोजपुरी फिल्म के स्टार कास्ट

इस फिल्म के निर्माता निर्देशक की जानकारी तो प्राप्त हो गई है लेकिन फिल्म के बाकी कलाकारों की जानकारी नहीं प्राप्त है। अभी फिल्म में सिर्फ पवन सिंह ही दिखाई दे रहे हैं।

क्या होगी आज हमार प्यार के शादी बा भोजपुरी फिल्म की कहानी ?

इस फिल्म की कहानी के बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं प्राप्त है लेकिन फिल्म के नाम से आप सब भी कहानी के विषय को जान गए होंगे। फिल्म की कहानी में कुछ ऐसा होना चाहिए – पहले पवन सिंह किसी लड़की से प्यार करते रहे होंगे और या तो इनके परिवार वाले या तो लड़की के परिवार वालो को ये रिश्ता मंजूर नहीं होगा। और फिर लड़की के घरवाले उसकी शादी किसी और लड़के से करना चाह रहे होंगे। और फिर लड़की की शादी में पवन सिंह भी पहुंचे होंगे। अब लास्ट में ये भी हो सकता है की सब कोई पवन सिंह की शादी उस लड़की से करने को राजी हो जायें। फिलहाल फिल्म की कहानी ये नहीं है, इसके बारे में फिल्म के ट्रेलर आने के बाद पता चलेगा।

The post आज हमार प्यार के शादी बा भोजपुरी फिल्म का फर्स्ट लुक आउट appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
पवन सिंह की खाटी भोजपुरी फिल्म “सूर्यवंशम” का ट्रेलर हुआ आउट, शानदार रोल में नजर आ रहे हैं पवन सिंह https://www.bhojpuriculture.in/pawan-singh-suryavansham-bhojpuri-movie-trailer-out/ Tue, 02 Jul 2024 11:06:16 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3651 Pawan Singh Suryavansham Bhojpuri Movie all information (Shooting Information, First Look, Trailer, Film Release Date, Star Cast, Director Producer, Songs and Story) सूर्यवंशम पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म का नाम है जिसका ट्रेलर 3...

The post पवन सिंह की खाटी भोजपुरी फिल्म “सूर्यवंशम” का ट्रेलर हुआ आउट, शानदार रोल में नजर आ रहे हैं पवन सिंह appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
Pawan Singh Suryavansham Bhojpuri Movie all information (Shooting Information, First Look, Trailer, Film Release Date, Star Cast, Director Producer, Songs and Story)

Suryavansham Bhojpuri Movie

सूर्यवंशम पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म का नाम है जिसका ट्रेलर 3 जुलाई को रिलीज किया गया है। यह एक खाटी भोजपुरिया फिल्म है जिसमे पवन सिंह के साथ उभरती हुई अभिनेत्री आस्था सिंह ने काम किया है। इस फिल्म की चर्चा इस समय जोरो शोरों से चल रही है। लोकसभा चुनाव हारने के बाद पवन सिंह अब भोजपुरी फिल्मों और गानों की तरफ लौट आये हैं और इसकी कड़ी में इनकी सूर्यवंशम भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। आइये जानते हैं इस फिल्म से जुड़ी हुई सारी जानकारी।

आस्था सिंह की पहली भोजपुरी फिल्म है ये पवन सिंह के साथ

इस फिल्म में आस्था सिंह पहली बार पवन सिंह के साथ कोई फिल्म कर रही हैं। वैसे आस्था सिंह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं और एक्टिंग भी कमाल की हैं इन्होने।

कब शुरू हुई थी सूर्यवंशम भोजपुरी फिल्म की शूटिंग

इस फिल्म की शूटिंग जुलाई 2023 में ही कम्पलीट हो गई थी। और अब जाकर इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया और साथ ही साथ फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है।

3 जुलाई 2024 को रिलीज हुआ है सूर्यवंशम भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर

यह ट्रेलर बहुत ही धमाकेदार है जो आपको भी जरूर देखना चाहिए। ट्रेलर सुर म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ट्रेलर का वीडियो कुल 4 मिनट 16 सेकंड का है। और ट्रेलर अच्छा है बहुत सारी फिल्म की कहानी ट्रेलर से नहीं पता चल रही है। इसका मतलब ये है की फिल्म आप सभी को देखनी पड़ेगी।

कौन कौन से कलाकार हैं सूर्यवंशम भोजपुरी फिल्म में ?

इस फिल्म के मुख्य कलाकार में पावर स्टार पवन सिंह, आस्था सिंह, शालू सिंह, चांदनी सिंह, गोपाल जी, माया यादव, अनूप अरोरा, राम सुजान सिंह, जोया खान, धामा वर्मा काम कर रहे हैं।

सूर्यवंशम भोजपुरी फिल्म के निर्माता निर्देशक की जानकारी

  • निर्माता :- निशांत उज्जवल
  • लेखक एवं निर्देशक:-रजनीश मिश्रा
  • सह निर्माता:- डॉ. संदीप उज्जवल, और शुशांत उज्जवल
  • डीओपी:-देवेन्द्र तिवारी
  • संपादक:- कोमल वर्मा
  • संगीत:-रजनीश मिश्रा, एसबीआर
  • गाने के बोल:- प्यारेलाल यादव, रजनीश मिश्रा, विजय चौहान, रौशन सिंह विश्वास, प्रफुल्ल तिवारी
  • फाइट:-दिलीप यादव
  • कोरियोग्राफर:- कनु मुखर्जी, रिकी गुप्ता और रवि पंडित
  • कला:- नजीर शेख
  • वेशभूषा:-विद्या-विष्णु
  • पोस्ट प्रोडक्शन :- 3 स्टूडियो
  • प्रोमो:- विकाश पवार
  • वीएफएक्स:-रितेश दफ्तरी
  • फ़िल्म स्कोर:-चंद्रशेखर
  • साउंड डिज़ाइनर:-किशन विश्वकर्मा
  • कार्यकारी निर्माता:- हसन शेख, रमेश चौरसिया
  • लाइन प्रोड्यूसर :- रिज़वान शेख
  • सह-निदेशक:- सुजीत भट्ट
  • पीआरओ:-रंजन सिन्हा

सूर्यवंशम भोजपुरी फिल्म के गानों की लिस्ट

इस फिल्म के गानें बहुत अच्छे हैं और जो गानें ट्रेलर में दिए गए हैं उनकी लिस्ट हमने नीचे दी है

  1. दांते से ओढ़नी दबा के
  2. बिगड़ले हमरा दिलवा के दशा हो
  3. रसगुल्ला नियन गाल राजा छूने न दूंगी

सूर्यवंशम भोजपुरी फिल्म की कहानी के बारे में जानकारी

इस फिल्म की कहानी पूरी तरह से एक्शन और ड्रामा पर आधारित है। फिल्म में पवन सिंह एक ग्रामीण परिवार से सम्बन्ध रखते हैं लेकिन उनका स्वाभाव थोड़ा बिगड़ैल लड़को जैसा है जो हर किसी से छोटी छोटी बात पर भी झगड़ा और लड़ाई कर लेता है।

आस्था सिंह भी उसी गांव की लड़की हैं जी की पवन सिंह से प्यार करने लगती हैं। फिल्म में पवन सिंह के पिता का रोल किया है अनूप अरोड़ा ने जो की विधायक का चुनाव लड़ते हैं लेकिन जो वर्तमान के विधायक रहते हैं वे नहीं चाहते की कोई भी उनके खिलाफ चुनाव लड़े और इसलिए वो पवन सिंह के पिता को मार कर आत्महत्या साबित कर देते हैं।

और जब पवन सिंह को इस बात का पता चलता है की यह सब उस विधायक ने किया है तो पवन सिंह उससे बदला लेने के लिए जाते हैं। फिल्म में और भी कई घटनाएं घटती हैं जो की आपको फिल्म देखने के बाद चलेगी। वैसे आप सभी को बता दें की सूर्यवंशम नाम से अमिताभ बच्चन साहब की हिंदी फिल्म भी आई है जो की आज भी उतनी ही पसंद की जा रही है लेकिन इस फिल्म की कहानी से और उस फिल्म की कहानी से कोई मिलान नहीं है। बिलकुल अलग कहानी है इस फिल्म में, जो की हमें लग रहा था की कुछ तो वैसी कहानी होगी इस फिल्म की भी।

देखें सूर्यवंशम भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर

फिल्म के ट्रेलर का वीडियो आप सभी को देखने के लिए नीचे दिया गया है।

The post पवन सिंह की खाटी भोजपुरी फिल्म “सूर्यवंशम” का ट्रेलर हुआ आउट, शानदार रोल में नजर आ रहे हैं पवन सिंह appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>