Pankh Bhojpuri Film First Look - Bhojpuri Culture https://www.bhojpuriculture.in/info/pankh-bhojpuri-film-first-look/ Fri, 08 Mar 2024 14:20:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.5 https://www.bhojpuriculture.in/wp-content/uploads/2023/10/Bhojpuri-Culture-favicon-150x150.png Pankh Bhojpuri Film First Look - Bhojpuri Culture https://www.bhojpuriculture.in/info/pankh-bhojpuri-film-first-look/ 32 32 श्वेता महारा के जीवन पर आधारित हैं उनकी भोजपुरी फिल्म पंख https://www.bhojpuriculture.in/pankh-bhojpuri-film-2024/ Fri, 08 Mar 2024 12:18:52 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3098 पंख भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं श्वेता महारा और संजय पांडेय। फिल्म बनारस से शुरू होती है और दुबई तक जाती है।...

The post श्वेता महारा के जीवन पर आधारित हैं उनकी भोजपुरी फिल्म पंख appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
पंख भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं श्वेता महारा और संजय पांडेय। फिल्म बनारस से शुरू होती है और दुबई तक जाती है। श्वेता महारा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था की पंख एक भोजपुरी फिल्म आनेवाली है जो की मेरे जीवन पर आधारित है। अब यह उनके जीवन पर पूरी तरह से आधारित है या कुछ कुछ हिस्सा ही इसकी जानकारी लगानी पड़ेगी। फ़िलहाल हम आज आपको बता रहे हैं इसी फिल्म की सारी जानकारी। इस पेज पर आपको पंख भोजपुरी फिल्म के रिलीज डेट, स्टार कास्ट, कहानी और गानें के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।

पंख भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर

इस भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर 4 मार्च को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ट्रेलर ३ मिनट ३५ सेकंड का है। फिल्म का ट्रेलर अच्छा है जो फिल्म की कहानी को बाखूबी बयां कर रहा है। अगर आप सभी ट्रेलर देखना चाहते हैं तो वीडियो नीचे दिया हुआ है।

पंख भोजपुरी फिल्म कब रिलीज होगी ?

अभी इस फिल्म के रिलीज के बारे में कोई जानकारी नहीं प्राप्त है लेकिन आशा है की यह फिल्म अगले एक दो महीने में रिलीज हो जाएगी।

पंख भोजपुरी फिल्म की स्टार कास्ट

इस फिल्म की स्टार कास्ट में संजय पांडे, श्वेता महरा, माही श्रीवास्तव, आयशा कश्यप, विनोद मिश्रा, रोहित सिंह मटरू, सुबोध सेठ, संजीव मिश्रा, यादविंदर यादव, श्वेता वर्मा, विजय सिंह, शिखा चौबे, अवनी गिरि, रानी जयसवाल, अखिलेश शुक्ला, जुबैर शाह, योगेश पांडे और राजेश गिरि।

पंख भोजपुरी फिल्म के डायरेक्टर प्रोडूसर

  1. निर्माता – रत्नाकर कुमार
  2. निर्देशक: पराग पाटिल
  3. प्रस्तुतकर्ता – वर्ल्डवाइड चैनल और जितेंद्र गुलाटी
  4. सह-निर्माता: निवेदिता कुमार और कुलदीप श्रीवास्तव
  5. लेखक: धर्मद्रा सिंह
  6. सह – निर्देशक: अमरेश आनंद त्रिपाठी, चिराग दत्त
  7. DOP: राकेश रोशन सिंह (R.R.Prince)
  8. विशेष धन्यवाद: अमित सिन्हा (दुबई)
  9. कार्यकारी निर्माता: राजेश सिरसैट, महेश उपध्याय
  10. संगीत: आर्य शर्मा
  11. संपादक: प्रवीण एस राय
  12. कोरियोग्राफर: गोल्डी, बॉबी
  13. पृष्ठभूमि संगीत :राजा यादव
  14. कला निर्देशक: राजा शर्मा
  15. टीज़र और ट्रेलर: विकास पवार

पंख भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर वीडियो

ट्रेलर का वीडियो नीचे दिया हुआ है।

पंख भोजपुरी फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी शुरू होती है बनारस की गलियों से जिसमे एक पंडित (सनजय पांडेय) का परिवार रहता है जिसके परिवार में उसकी पत्नी और एक बेटी रहती है। पंडित जी अपने पूजा पाठ से कुछ पैसे कमाकर अपना जीवन चला रहे होते हैं। लेकिन गरीबी के कारण पंडित जी के परिवार के हालत खराब होने लगते हैं। पंडित जी की पत्नी उन्हें खूब ताना मारती है और कहती है की मेरी शादी तो एक कंगाल से हो गई है।

जब पंडित जी की बेटी (श्वेता महारा) बड़ी होती है तो वह इन गरीब के हालातो में नहीं रहना चाहती और अमीर बनने का सपना लेकर दुबई जाना चाहती है। उधर पंडित जी भी एक और आदमी के साथ दुबई जा चुके होते हैं। इन सबको ये लगता हैं की दुबई में जाकर वे पैसे कमाएंगे और उनकी गरीबी दूर हो जाएगी। लेकिन दुबई में इन सबको ऐसे काम करने को मिलते हैं जिन्हे करने में बहुत ही जलालत महसूस होती है। पंडित जी को टॉयलेट साफ करना पड़ता है और श्वेता को होटल में वेटर का काम करना पड़ता है जिन्हे आने वाले ग्राहक बुरी नजर से देखते हैं। फिर वे लोग ये जॉब छोड़ देते हैं और आगे क्या करने वाले होते हैं यह आपको फिल्म में पता चल पायेगा।

The post श्वेता महारा के जीवन पर आधारित हैं उनकी भोजपुरी फिल्म पंख appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>