Nanad Bhojpuri Film Shooting - Bhojpuri Culture https://www.bhojpuriculture.in/info/nanad-bhojpuri-film-shooting/ Mon, 15 Apr 2024 10:57:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.5 https://www.bhojpuriculture.in/wp-content/uploads/2023/10/Bhojpuri-Culture-favicon-150x150.png Nanad Bhojpuri Film Shooting - Bhojpuri Culture https://www.bhojpuriculture.in/info/nanad-bhojpuri-film-shooting/ 32 32 काजल राघवानी और गौरव झा की पारिवारिक भोजपुरी फिल्म ननद का शानदार ट्रेलर आउट https://www.bhojpuriculture.in/nanad-bhojpuri-film/ Thu, 07 Mar 2024 18:41:37 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3079 ननद भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी (Nanad Bhojpuri Film all Information: Trailer, Release Date, Star Cast, MP3 Songs, Director and Producer and Story) ननद एक परिवारिक भोजपुरी फिल्म का नाम है जिसका ट्रेलर हाल...

The post काजल राघवानी और गौरव झा की पारिवारिक भोजपुरी फिल्म ननद का शानदार ट्रेलर आउट appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
ननद भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी (Nanad Bhojpuri Film all Information: Trailer, Release Date, Star Cast, MP3 Songs, Director and Producer and Story)

ननद एक परिवारिक भोजपुरी फिल्म का नाम है जिसका ट्रेलर हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में मुख्य कलाकार के रूप में काजल राघवानी और गौरव झा नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर बहुत ही अच्छा है यह एक ऐसी फिल्म है जिसको आप पूरे परिवार सहित बैठ के देख सकते हैं। इस फिल्म में काजल राघवानी, गौरव झा के अलावा देव सिंह, संजय पांडेय, रिंकू घोष ने एक्टिंग किया है। सभी ने जबरदस्त एक्टिंग किया हुआ है खासकर भोजपुरी के पंकज त्रिपाठी देव सिंह ने। देव सिंह ने इस फिल्म में लाजबाब एक्टिंग की है। इसलिए आप सभी इस फिल्म को जरूर देखिएगा। फिल्म में बहुत सारे मार्मिक दृश्य भी हैं जो आपको रोने पर मजबूर कर देंगे। इस फिल्म की कहानी भाभी और उसकी ननद पर आधारित हैं जो की सभी दर्शकों को पसंद आने वाली है। आज हम इसी फिल्म के बारे में आप सभी को सारी जानकारी देने जा रहे हैं।

ननद भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर (Nanad Bhojpuri Film Trailer)

इस फिल्म का ट्रेलर इंटर10रंगीला यूट्यूब चैनल पर 7 मार्च को रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर 4 मिनट 52 सेकंड का है और ट्रेलर देखने के बाद आपको इस फिल्म की कहानी का पूरा अंदाज़ा मिल जाता है। ट्रेलर को 12 घंटे में लगभग 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
आप सभी भी इस फिल्म के ट्रेलर को इस पेज पर देख सकते हैं।

ननद भोजपुरी फिल्म की रिलीज़ डेट (Nanad Bhojpuri Film Release Date)

अभी इस फिल्म की रिलीज़ डेट घोषित नहीं हुई है, रिलीज़ डेट जैसे ही आएगी हम इस पेज पर जानकारी दे देंगे।

ननद भोजपुरी फिल्म की स्टार कास्ट (Nanad Bhojpuri Film Star Casts)

इस फिल्म की स्टार कास्ट कुछ इस प्रकार है:

गौरव झा, काजल राघवानी, रिंकू घोष, देव सिंह, संजय पांडे, प्रेम दुबे, मनोज टाइगर, रितु पांडे, रिंकू भारती और अन्य

ननद भोजपुरी फिल्म के डायरेक्टर प्रोड्यूसर और अन्य सदस्य (Nanad Bhojpuri Film Director, Producer and Crews)

इस फिल्म के डायरेक्टर प्रोड्यूसर और अन्य सदस्य इस प्रकार हैं:

  • बैनर: वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शंस प्रेजेंट
  • म्यूज़िक ऑन: Enterr10 रंगीला
  • निर्माता: प्रदीप सिंह, प्रतीक सिंह
  • निर्देशक: अजय कुमार झा
  • लेखक: एस.के.चौहान
  • संगीत: ओम झा
  • गीतकार: प्यारे लाल यादव, राकेश निराला और शानदार जी
  • छायांकन: मनोज कुमार सिंह
  • संकलन: गुरजंट सिंह
  • नृत्य: कानू मुखर्जी
  • मारधाड़: अशोक यादव
  • कला: रणधीर दास
  • कॉस्ट्यूम: विद्या-विशुन
  • प्रोमो: एम. फैसल रियाज़
  • पार्श्व संगीत: राजेश प्रसाद
  • डी.आई: विजय सिंह
  • पोस्ट प्रोडक्शन: 3 स्टूडियो
  • साउंड मिक्सिंग: कृष्ण विश्वकर्मा
  • लाइन प्रोड्यूसर: आनंद श्रीवास्तव
  • कार्यकारी निर्माता: कमल यादव
  • निर्माण प्रबंधक: राजू रेड्डी
  • पीआरओ: रंजन सिन्हा
  • स्टिल्स : खालिद रहमान

ननद भोजपुरी फिल्म के गानें (Nanad Bhojpuri Film MP3 and Video Songs)

इस फिल्म के कुछ गानों की लिस्ट हम दे रहे हैं आप लोग इन गानों का ऑडियो और वीडियो डाउनलोड करके सुन और देख सकते हैं :

  1. रुसल सब छूट जाई
  2. शुरुआत होखा था
  3. तोहरे में पूरा दुनिया
  4. रंग बरसे कमाल होइ जाला

ननद भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर वीडियो (Nanad Bhojpuri Film Trailer Video)

ट्रेलर का वीडियो नीचे दिया हुआ है। आप सभी इस ट्रेलर के वीडियो को देखिये और हमें बताइये की यह ट्रेलर आप सबको कैसा लगा ?

ननद भोजपुरी फिल्म की कहानी (Nanad Bhojpuri Film Story or Plot)

इस फिल्म की कहानी पूरी तरह से पारिवारिक है, फिल्म में तीन भाई (संजय पांडेय, प्रेम दूबे और देव सिंह) होते हैं। तीनो की इकलौती बहन रहती हैं काजल राघवानी। देव सिंह तीनो भाइयों में सबसे छोटे रहते हैं और उनसे छोटी रहती हैं काजल राघवानी। देव सिंह की पत्नी रहती हैं रिंकू घोष जो की बहुत ही सुन्दर और सुशील भाभी का किरदार निभा रही हैं।

काजल राघवानी और रिंकू घोष यानी की ननद और छोटी भाभी में बहुत अच्छी खासी बनती हैं और छोटी भाभी काजल का बहुत ख्याल रखती हैं। दोनों बड़े भाई नौकरी करते हैं जबकि देव सिंह किसानी करते हैं। तीनो भाइयों की चाहत यही रहती हैं की उनकी बहन की शादी किसी अच्छे घर में हो जाये।

और इसी समय गौरव झा की मुलाकात काजल से हो जाती है और गौरव को काजल से प्यार हो जाता है। फिर गौरव अपने पिता (मनोज टाइगर) से शादी की बात करने काजल के घर भेजते हैं। लेकिन गौरव का परिवार बहुत अमीर होता है और शादी का सारा खर्चा लगभग 15 लाख आता है। इन पैसो का जुगाड़ करने के लिए दोनों बड़े भाइयों की पत्निया मना कर देती हैं। क्योकि देव सिंह के पास 15 लाख रूपए होते हैं। जो की उनके पिता ने जमा किये थे। और उन्ही पैसों से काजल की शादी बड़े ही धूम धाम से कर दी जाती है।

अब देव सिंह के पास कोई पैसा नहीं होता, लेकिन देव सिंह अपने दोनों भाइयों पर बहुत भरोसा करते हैं की उनको कभी भी कोई जरुरत होगी तो उनके भाई उनकी मदद कर देंगे। लेकिन भाइयों को उनकी पत्निया भड़का देती हैं और उनकी कोई मदद नहीं करने देती। तभी अचानक देव सिंह के साथ एक हादसा हो जाता हैं जिसमे उनका हाथ बुरी तरह से घायल हो जाता है और इसके इलाज के लिए ५ लाख रुपये की जरुरत होती है लेकिन इनके भाई ये पैसे नहीं देते जिसकी वजह से इनका हाथ काटना पड़ता है।

फिर कुछ समय बाद पत्नियों के कहने पर ही दोनों भाई बटवारा करने का फैसला करते हैं क्योकि वे नहीं चाहते की देव सिंह के परिवार की जिम्मेदारी उनके ऊपर आ जाए। और फिर जब बटवारा 3 हिस्से में होता है तो काजल राघवानी आ जाती हैं और फिर वे भी अपने हिस्से की मांग करती हैं। काजल अपना हिस्सा सिर्फ इसलिए मांगती हैं ताकि उनके हिस्से जो भी आएगा वे अपने छोटे भाई देव सिंह को दे देंगी। अब फिल्म में आगे क्या होगा, बटवारा होगा की नहीं, कैसे देव सिंह का परिवार चलेगा यह सब जानने के लिए आप सभी इस फिल्म को जरूर देखिएगा।

ननद भोजपुरी फिल्म को देखें और डाउनलोड करें (How to Watch and Download Nanad Bhojpuri Film?)

अभी यह फिल्म रिलीज नहीं की गई हैं लेकिन आशा हैं की फिल्म जल्द ही रिलीज की जाएगी और यूट्यूब पर भी अपलोड की जाएगी। आप सभी यूट्यूब से इस फिल्म को डाउनलोड करके देख पाएंगे।

The post काजल राघवानी और गौरव झा की पारिवारिक भोजपुरी फिल्म ननद का शानदार ट्रेलर आउट appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>