Khesari Lal Yadav Bhojpuri Movies List - Bhojpuri Culture https://www.bhojpuriculture.in/info/khesari-lal-yadav-bhojpuri-movies-list/ Mon, 16 Sep 2024 15:45:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.5 https://www.bhojpuriculture.in/wp-content/uploads/2023/10/Bhojpuri-Culture-favicon-150x150.png Khesari Lal Yadav Bhojpuri Movies List - Bhojpuri Culture https://www.bhojpuriculture.in/info/khesari-lal-yadav-bhojpuri-movies-list/ 32 32 इस यूट्यूब चैनल पर देखें रंग दे बसंती भोजपुरी फिल्म खेसारी लाल यादव की https://www.bhojpuriculture.in/rang-de-basanti-bhojpuri-movie-released-on-youtube/ Mon, 16 Sep 2024 15:16:54 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=4052 इस यूट्यूब चैनल पर देखें रंग दे बसंती भोजपुरी फिल्म खेसारी लाल यादव की (Rang De Basanti Bhojpuri Movie Released on YouTube) खेसारी लाल यादव की अब तक की सबसे बड़ी भोजपुरी फिल्म रंग...

The post इस यूट्यूब चैनल पर देखें रंग दे बसंती भोजपुरी फिल्म खेसारी लाल यादव की appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
Rang De Basanti Bhojpuri Film Download

इस यूट्यूब चैनल पर देखें रंग दे बसंती भोजपुरी फिल्म खेसारी लाल यादव की (Rang De Basanti Bhojpuri Movie Released on YouTube)

खेसारी लाल यादव की अब तक की सबसे बड़ी भोजपुरी फिल्म रंग दे बसंती यूट्यूब पर रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म ने पहले सिनेमाघरों में लोगो का खूब मनोरंजन किया और फिर टीवी पर भी लोगों का मन मोहा और अब जाकर यह फिल्म यूट्यूब पर उपलब्ध है। यूट्यूब पर भी इस फिल्म को लोग बहुत प्यार दे रहे हैं। और यह फिल्म अब तक यूट्यूब पर 5 मिलियन से ज्यादा का व्यूज प्राप्त कर चुकी है। आइये जानते हैं रंग दे बसंती भोजपुरी फिल्म से जुड़ी सारी जानकारी।

यूट्यूब पर कब रिलीज हुई रंग दे बसंती भोजपुरी फिल्म ?

खेसारी लाल यादव की यह फिल्म 14 सितम्बर को यूट्यूब पर रिलीज की गई है। और अब तक इस फिल्म को करीब 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह फिल्म SRK म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज की गई है। हमने इस फिल्म का पूरा वीडियो नीचे दिया हुआ है आप सभी इस पेज पर भी इस फिल्म को देख पाएंगे। इस फिल्म को भोजपुरी दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। क्योकिं इस फिल्म में खेसारी लाल यादव का एक अलग अंदाज नजर आ रहा है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव ने जबरदस्त एक्शन किया है जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

जब यह फिल्म सिनेमाघर में रिलीज की गई थी तभी इस फिल्म के थिएटर हॉउसफुल जा रहे थे। और अब यह फिल्म यूट्यूब पर आ गई है और इसके व्यूज तो बढ़ते हो चले जायेंगे। आपको बता दें की खेसारी लाल यादव की यह भोजपुरी फिल्म एक देश प्रेम पर आधारित है जिसमे खेसारी लाल कई सारे किरदार में नजर आ रहे हैं।

इस फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में खेसारी लाल यादव के अलावा रति पांडे, डायना खान, अमिताभ भट्टाचार्य, फ़िरोज़ खान, मास्टर ऋषभ यादव, राज प्रेमी, मीर सरवर, अमित तिवारी, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैस, सोनू पांडे, ज्योति कलश, संजय महानंद, रीना रानी, ​​रिंकू भारती, रितु चौहान, नेहा पाठक, खुशबू यादव, संजय वर्मा, अखिलेश कुमार, सूर्या द्विवेदी, निकिता भारद्वाज, आशीष यादव, राज सिंह राजपूत, चंद्रकांत यादव इत्यादि लोग काम कर रहे हैं।

भोजपुरी फिल्म रंग दे बसंती वर्ष 2024 की सबसे बड़ी और पॉपुलर भोजपुरी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के निर्देशक हैं प्रेमांशु सिंह और निर्माता हैं रोशन सिंह, सह-निर्माता: शर्मिला आर सिंह, संगीत दिया है ओम झा और कृष्णा बेदर्दी ने, गीत लिखे हैं प्यारे लाल यादव, अरबिंद तिवारी, राकेश निराला, डॉ. कृष्णा एन शर्मा, कृष्णा बेदर्दी, सत्या सावरकर ने। डीओपी हैं वासु, इस फिल्म के गाने के गायक हैं दलेर मेहंदी, कैलाश खेर, ऋचा शर्मा, खेसरी लाल यादव, कल्पना, इंदु सोनाली, प्रियंका सिंह, जितेश शंकर, संध्या सरगम, अंकिता मिश्रा परब और अन्य लोग। फिल्म के सम्पादक हैं जीतेन्द्र सिंह “जीतू”, लेखक हैं मनोज के कुशवाहा और कोरियोग्राफर हैं रिकी गुप्ता।

कैसी है रंग दे बसंती भोजपुरी फिल्म की कहानी ?

इस फिल्म की कहानी के बारे में हम आप सभी को कुछ नहीं बताएँगे ताकि आप सभी इस फिल्म को खुद ही देखें और आपको आनंद भी आये। तो नीचे इस फिल्म का पूरा वीडियो दिया गया है आप सब देखिये और आनंद लीजिये।

देखें रंग दे बसंती भोजपुरी फिल्म

ये रही रंग दे बसंती की पूरी फिल्म-

The post इस यूट्यूब चैनल पर देखें रंग दे बसंती भोजपुरी फिल्म खेसारी लाल यादव की appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
खेसारी लाल यादव की श्री 420 भोजपुरी फिल्म की सारी जानकारी https://www.bhojpuriculture.in/shree-420-bhojpuri-movie-of-khesari-lal-yadav-all-information/ Tue, 13 Aug 2024 06:23:13 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3937 खेसारी लाल यादव की श्री 420 भोजपुरी फिल्म की सारी जानकारी (Shree 420 Bhojpuri Movie of Khesari Lal Yadav all Information) श्री 420 खेसारी लाल यादव की आने वाली भोजपुरी फिल्म का नाम है...

The post खेसारी लाल यादव की श्री 420 भोजपुरी फिल्म की सारी जानकारी appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
खेसारी लाल यादव की श्री 420 भोजपुरी फिल्म की सारी जानकारी (Shree 420 Bhojpuri Movie of Khesari Lal Yadav all Information)

Shree 420 Bhojpuri Movie

श्री 420 खेसारी लाल यादव की आने वाली भोजपुरी फिल्म का नाम है जिसकी शूटिंग इन दिनों जोरो शोरों से हो रही है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ मधु शर्मा और श्वेता महारा काम कर रही हैं। फिल्म के नाम से लगता है की यह एक ड्रामा फिल्म होगी लेकिन इसके बारे में फिल्म का ट्रेनर आने के बाद पता चल पायेगा।

बहुत दिनों बाद खेसारी लाल यादव और मधु शर्मा एक साथ में काम कर रहे हैं और श्वेता महारा की खेसारी लाल यादव के साथ यह पहली फिल्म होने वाली है। इसके पहले श्वेता महारा ने खेसारी लाल यादव के साथ सिर्फ भोजपुरी एल्बम में काम किया है।

श्री 420 भोजपुरी फिल्म की शूटिंग की फोटोज इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। और दर्शक इन तस्वीरों को बहुत पसंद कर रहे हैं और फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इन्तजार भी कर रहे हैं।

कब शुरू हुई श्री 420 भोजपुरी फिल्म की शूटिंग और कहाँ पर ?

इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ में हो रही है और इसका मुहूर्त लखनऊ में ही 28 जुलाई को था। यह जानकारी सोशल मीडिया पर मधु शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट से डाली गई।

कब रिलीज होगा श्री 420 भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर और यह फिल्म ?

अभी इस फिल्म के ट्रेलर को रिलीज करने के कोई सुचना नहीं प्राप्त है साथ ही साथ फिल्म के रिलीज करने की भी कोई जानकारी नहीं प्राप्त है।

Shree 420 Bhojpuri Movie

श्री 420 भोजपुरी फिल्म में ये कलाकार काम कर रहे हैं

खेसारी लाल यादव, मधु शर्मा, श्वेता महारा, मनोज सिंह टाइगर, संजय पांडेय, प्रकाश जैश, सोनू पांडेय, समर्थ चतुर्वेदी, श्रद्धा नवल, देवी सिंह और अन्य।

श्री 420 भोजपुरी फिल्म के निर्माता निर्देशक

इस फिल्म की निर्माता हैं मधु शर्मा और समीर आफताब, निर्देशक हैं प्रवीण गुडुरी और DOP हैं वसु।

क्या है श्री 420 भोजपुरी फिल्म की कहानी ?

इस फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी तो अभी नहीं प्राप्त है लेकिन मधु शर्मा की सोशल मीडिया पोस्ट से ये पता चल पाया है की यह फिल्म चोरी और फ्रॉड पर आधारित होने वाली है। अब इसमें चोर खेसारी लाल यादव हैं की इसके अपोजिट किसी पुलिस वली भूमिका में हैं यह नहीं पता। लेकिन इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है की इस फिल्म में 21वीं सदी की सबसे बड़ा फ्रॉड होने वाला है।

Shree 420 Bhojpuri Movie

इस फिल्म से सम्बंधित कोई भी जानकारी जैसे की प्राप्त होगी हम इस पर पर अपडेट कर देंगे। तब तक आप सभी इस फिल्म की शूटिंग की फोटोज और रील देखते रहें।

The post खेसारी लाल यादव की श्री 420 भोजपुरी फिल्म की सारी जानकारी appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
खेसारी लाल यादव की प्यार के बंधन भोजपुरी फिल्म यूट्यूब पर रिलीज https://www.bhojpuriculture.in/pyar-ke-bandhan-bhojpuri-movie-released-on-youtube/ Mon, 08 Jul 2024 18:02:20 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3726 खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह की बहु चर्चित भोजपुरी फिल्म प्यार के बंधन को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। यानी की अब इस फिल्म को आप सभी बिना किसी रोक टोक...

The post खेसारी लाल यादव की प्यार के बंधन भोजपुरी फिल्म यूट्यूब पर रिलीज appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह की बहु चर्चित भोजपुरी फिल्म प्यार के बंधन को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। यानी की अब इस फिल्म को आप सभी बिना किसी रोक टोक के फ्री में यूट्यूब से देख पाएंगे। चलिए हम आप सभी को बता देते हैं की यह फिल्म कब और किस यूट्यूब चैनल पर रिलीज की गई हैं जिससे आप इस फिल्म को यूट्यूब पर जाकर ढूंढ सके और देख सकें।

Pyar ke Bandhan Bhojpuri Movie

6 जुलाई को और इस चैनल पर रिलीज हुई है यह फिल्म

प्यार के बंधन भोजपुरी फिल्म 6 जुलाई को Captain Watch Hits यूट्यूब चैनल पर रिलीज की गई है। इस फिल्म के यूट्यूब पर रिलीज होने का इन्तजार बहुत सारे लोग कर रहे थे और अब जाकर यह फिल्म रिलीज कर दी गई है। यूट्यूब से पहले इस फिल्म का टेलीविजन प्रीमियर भी हो चुका है।

खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह मुख्य भूमिका में हैं इस फिल्म में

इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह मेन रोल में हैं, इनके अलावा इस फिल्म में अमित शुक्ला, माया यादव, रश्मी पाठक, बिजेंद्र सिंह बीआईबी, संजीव मिश्रा आदि कलाकार भी हैं।

लंदन में हुई है इस फिल्म की शूटिंग

आपको बता दें की इस फिल्म की शूटिंग लंदन में हुई है। फिल्म में खेसारी लाल यादव की दादी रहती हैं जिनका किरदार माया यादव ने निभाया है जो की लंदन में रहती हैं और एक अमीर महिला के रूप में दिखाई गई हैं।

इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के पिता का रोल कर रहे हैं अयाज़ खान

इस फिल्म की सबसे आश्चर्जनक बात यह है की अयाज़ खान जो की भोजपुरी सिनेमा में विलेन के रूप में फेमस हैं खेसारी लाल यादव के पिता का रोल इन्होने किया है। शायद असल जीवन में अयाज़ खान खेसारी लाल यादव से छोटे हैं लेकिन इस फिल्म में वे खेसारी के पिता जी बने हुए हैं।

कैसी है इस फिल्म की कहानी ?

इस फिल्म की कहानी पूरी तरह से ड्रामा पर आधारित है। कहानी में हमारे अनुसार कोई दम नहीं है बस लंदन में फिल्म बना दिया गया है। बाकी इस फिल्म में बहुत कुछ खास नहीं है। हम आप सभी को इस फिल्म की कहानी के बारे में नहीं बता रहे हैं बल्कि आप सभी खुद ही इस फिल्म को देख लीजिये। हम नहीं चाहते की आपको पहले से फिल्म की कहानी के बारे में पता चले।

देखें प्यार के बंधन भोजपुरी फिल्म

पूरी फिल्म का वीडियो नीचे दिया गया है आप सभी देख सकते हैं।

The post खेसारी लाल यादव की प्यार के बंधन भोजपुरी फिल्म यूट्यूब पर रिलीज appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>