Kajal Raghwani Birthplace - Bhojpuri Culture https://www.bhojpuriculture.in/info/kajal-raghwani-birthplace/ Fri, 29 Mar 2024 16:11:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.5 https://www.bhojpuriculture.in/wp-content/uploads/2023/10/Bhojpuri-Culture-favicon-150x150.png Kajal Raghwani Birthplace - Bhojpuri Culture https://www.bhojpuriculture.in/info/kajal-raghwani-birthplace/ 32 32 काजल राघवानी बायोग्राफी – उम्र, कैरियर, फिल्में और गानों की जानकारी https://www.bhojpuriculture.in/kajal-raghwani-bhojpuri-actress-biography-and-filmography/ Tue, 27 Feb 2024 15:23:21 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3068 काजल राघवानी का जीवन परिचय (Kajal Raghwani Bhojpuri Actress Biography and Filmography) काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री की एक बहुत ही खूबसूरत और जानी मानी एक्ट्रेस हैं, भोजपुरी फिल्मे देखने वाला वाला ऐसा कोई नहीं...

The post काजल राघवानी बायोग्राफी – उम्र, कैरियर, फिल्में और गानों की जानकारी appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
काजल राघवानी का जीवन परिचय (Kajal Raghwani Bhojpuri Actress Biography and Filmography)

Kajal Raghwani Biography

काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री की एक बहुत ही खूबसूरत और जानी मानी एक्ट्रेस हैं, भोजपुरी फिल्मे देखने वाला वाला ऐसा कोई नहीं होगा जो काजल राघवानी को न पसंद करता हो। काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। काजल राघवानी बहुत ही अच्छा डांस करती हैं और इनकी जोड़ी खेसारी लाल यादव के साथ सबसे ज्यादा पसंद की गई थी। काजल राघवानी ने बहुत सारी भोजपुरी फिल्मो में काम किया है और आगे भी कर रही हैं। इनके बहुत से गानें आज भी सुने और देखे जाते हैं। आज हम काजल राघवानी के बारे में सारी जानकारी जानेंगे।

Kajal Raghwani Biography and Filmography

काजल राघवानी का जीवन परिचय

  • जन्म – 20 जुलाई 1990
  • उम्र- 33 साल
  • जन्मस्थान – प्राप्त जानकारी के अनुसार काजल राघवानी का जन्म बिहार में हुआ हैं लेकिन काजल राघवानी के इंटरव्यू के अनुसार काजल गुजरात की रहने वाली एक गुजराती लड़की हैं।
  • वैवाहिक स्थिति – काजल की शादी अभी नहीं हुई है और न ही इनका कोई रिलेशनशिप किसी से चल रहा है।
  • परिवार – काजल के परिवार में इनके माता पिता के अलावा 2 भाई और 1 बहन है, बहन का नाम धर्मिष्ठा मिस्त्री है।

काजल राघवानी का फिल्मी कैरियर

काजल राघवानी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में वर्ष 2011 में कदम रखा था और फिर कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। काजल को डांस करने का शौक बचपन से ही था जिसकी वजह से वे एक अच्छी डांसर बन गई।

काजल राघवानी ने सिर्फ 16 साल की उम्र से कुछ गुजराती फिल्मो में काम किया था और चार पांच साल गुजराती फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री की।

काजल राघवानी ने अब तक लगभग 25 गुजराती फिल्मे की हैं और 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मे की हैं। इनकी पहली भोजपुरी फिल्म ट्रक ड्राइवर थी। काजल राघवानी पहले भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करना चाहती थी क्योकि पहले भोजपुरी इंडस्ट्री इतनी पॉपुलर नहीं थी। लेकिन कुछ दोस्तों के कहने के बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में काम करने के लिए हाँ कह दी।

उनको भोजपुरी फिल्मों में लाने का कुछ श्रेय मशहूर कोरिओग्राफर कानू मुखर्जी को भी जाता है, क्योंकि कानू दा ने भी उन्हें भोजपुरी फिल्मों में काम करने के लिए कहा था।

काजल राघवानी की कुछ मुख्य भोजपुरी फिल्में

काजल राघवानी के अपनी ज्यादातर फिल्में खेसारी लाल यादव के साथ की हैं, लेकिन कई और फिल्में उन्होंने पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, चिंटू पांडेय, अरविन्द अकेला कल्लू और अन्य भोजपुरी एक्टर के साथ की हैं।

काजल राघवानी की कुछ मुख्य भोजपुरी फिल्मों के नाम इस प्रकार हैं :

  1. प्रतिज्ञा-2 (पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ)
  2. देवरा भइल दीवाना (मनोज तिवारी और प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ)
  3. पटना से पाकिस्तान (दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ)
  4. भोजपुरिया राजा (पवन सिंह के साथ)
  5. आशिक आवारा (दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ)
  6. दबंग आशिक (खेसारी लाल यादव के साथ)
  7. मेहंदी लगा के रखना (खेसारी लाल यादव के साथ)
  8. मै सेहरा बांध के आऊंगा (खेसारी लाल यादव के साथ)
  9. संघर्ष (खेसारी लाल यादव के साथ)
  10. दबंग सरकार (खेसारी लाल यादव के साथ)
  11. दुल्हन वही जो पिया मन भाये (खेसारी लाल यादव के साथ)
  12. लिट्टी चोखा (खेसारी लाल यादव के साथ)

काजल राघवानी से सवाल जवाब

प्रश्न – काजल राघवानी को किस तरह की फिल्में करना और देखना पसंद हैं ?

उत्तर – काजल राघवानी ने एक इंटरव्यू में बताया की उन्हें पारिवारिल फिल्में करना और देखना पसंद हैं।

प्रश्न- काजल राघवानी का सबसे ज्यादा हिट गाना कौन सा है ?

उत्तर- छलकत हमरो जवनिया ये राजा, पवन सिंह के साथ का यह गाना काजल राघवानी का बहुत बड़ा हिट गाना है।

प्रश्न- काजल राघवानी का आदर्श (Idol) कौन है ?

उत्तर- काजल राघवानी श्रीदेवी जी और माधुरी दीक्षित को अपना आदर्श मानती हैं, भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़ा इनका कोई आदर्श नहीं है।

प्रश्न- भोजपुरी का कौन सा एक्टर काजल राघवानी को पसंद है ?

उत्तर- काजल राघवानी को भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव पसंद है।

The post काजल राघवानी बायोग्राफी – उम्र, कैरियर, फिल्में और गानों की जानकारी appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>