Gharwali MBBS Bhojpuri Film Youtube - Bhojpuri Culture https://www.bhojpuriculture.in/info/gharwali-mbbs-bhojpuri-film-youtube/ Tue, 23 Apr 2024 14:17:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.5 https://www.bhojpuriculture.in/wp-content/uploads/2023/10/Bhojpuri-Culture-favicon-150x150.png Gharwali MBBS Bhojpuri Film Youtube - Bhojpuri Culture https://www.bhojpuriculture.in/info/gharwali-mbbs-bhojpuri-film-youtube/ 32 32 घरवाली MBBS भोजपुरी की शूटिंग हुई लखनऊ में शुरू, खूबसूरत एक्ट्रेस रितु सिंह और गौरव झा हैं मुख्य भूमिका में, देखें फिल्म की सारी जानकारी https://www.bhojpuriculture.in/gharwali-mbbs-bhojpuri-film-all-information/ Sat, 23 Mar 2024 02:11:53 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3135 दीपक सिंह के डायरेक्शन में हो रही है जबरदस्त भोजपुरी फिल्म घरवाली MBBS की शूटिंग लखनऊ में। फिल्म में टीवी पर देखे जाने वाले सबसे पॉपुलर एक्टर गौरव झा और चुलबुली रितु सिंह हैं...

The post घरवाली MBBS भोजपुरी की शूटिंग हुई लखनऊ में शुरू, खूबसूरत एक्ट्रेस रितु सिंह और गौरव झा हैं मुख्य भूमिका में, देखें फिल्म की सारी जानकारी appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
दीपक सिंह के डायरेक्शन में हो रही है जबरदस्त भोजपुरी फिल्म घरवाली MBBS की शूटिंग लखनऊ में। फिल्म में टीवी पर देखे जाने वाले सबसे पॉपुलर एक्टर गौरव झा और चुलबुली रितु सिंह हैं मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के नाम से पता चलता है की यह फिल्म नारी शक्ति पर आधारित होने वाली है और साथ ही साथ सामाजिक फिल्म भी है। पेज पर हम घरवाली MBBS भोजपुरी फिल्म की सारी जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं।

Gharwali MBBS Bhojpuri Film

घरवाली MBBS भोजपुरी फिल्म की शूटिंग

इस फिल्म की शूटिंग जोरो शोरों से लखनऊ में चल रही है। सभी कलाकार अपना भरपूर प्रदर्शन दे रहें हैं। फिल्म के निर्देशक दीपक सिंह ने बताया की सभी कलाकार इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं। क्योकि इस फिल्म की कहानी जबरदस्त है और यह नारी शक्ति और सामाजिक बंधनो पर आधारित है। फिल्म का कथानक बहुत बेजोड़ है और हम इस फिल्म को उसी तरह से फिल्माने की कोशिश कर रहें हैं।

इस फिल्म के बारे में लीड एक्टर गौरव झा ने कहा की इस फिल्म की कहानी मुझे पहली बार में ही पसंद आ गई थी और मैंने तुरंत इस फिल्म को करने की हाँ कर दी थी। और फिल्म में मेरा और रितु सिंह का एक नया अंदाज सभी दर्शकों को देखने को मिलेगा। रितु सिंह भी इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा की इस फिल्म में मेरा रोल बहुत ही चैलेंजिंग है क्योंकि यह फिल्म समाज में लड़कियों की शिक्षा की महत्त्वता को दिखाती है।

बता दें की इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के लखनऊ में इसी महीने यानी की मार्च 2024 में ही शुरू हुई है। और सभी कलाकार इस फिल्म की शूटिंग में बहुत जोरो शोरों से काम कर रहें हैं। इस फिल्म की शूटिंग की झलक सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

घरवाली MBBS भोजपुरी का फर्स्ट लुक, टीजर या ट्रेलर कब रिलीज होगा ?

अभी इस फिल्म का फर्स्ट लुक नहीं जारी किया गया है। फर्स्ट लुक के बाद ही इस फिल्म का टीजर या ट्रेलर रिलीज किया जायेगा साथ ही साथ ट्रेलर के बाद ही इस फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित की जा सकती है।

घरवाली MBBS भोजपुरी फिल्म की पूरी कास्ट की जानकारी

इस फिल्म की पूरी स्टार कास्ट इस प्रकार है: गौरव झा, ऋतु सिंह, प्रकाश जैस, अनूप अरोड़ा, राखी जायसवाल, बबलू ख़ान, अजय सिंह, दिव्या यादव, अविनाश बाबा, अविनाश शुक्ला

घरवाली MBBS भोजपुरी फिल्म के डायरेक्टर, प्रोडूसर, गीतकार और अन्य सदस्य

इस फिल्म के सभी क्रू मेंबर इस प्रकार हैं

  • बैनर- अस्सी मोशन पिक्चर्स प्रस्तुति
  • निर्देशक- दीपक सिंह
  • छायांकन- अयूब ख़ान
  • कथा,पटकथा,संवाद- मनोज पाण्डेय
  • सह निर्माता- अष्टभुजा पाण्डेय
  • कला- अजय तिवारी
  • नृत्य – सोनू
  • संगीत- सजन मिश्रा
  • संकलन- संतोष हारावड़े
  • कार्यकारी निर्माता- अष्टभुजा पांडेय
  • वेशभूषा- सिमरन गौतम

घरवाली MBBS भोजपुरी फिल्म की कहानी क्या है ?

फिलहाल इस फिल्म की कहानी के बारे में और ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन फिल्म के नाम से लग रहा है की यह फिल्म नारी शक्ति पर आधारित होने वाली है जिसमें समाज और परिवार में लड़कियों की शिक्षा की महत्त्वता को दर्शाया जायेगा। क्योंकि फिल्म का टाइटल है घरवाली MBBS और इससे ये पता चलता है की रितु सिंह एक MBBS डॉक्टर बनती हैं और वे डॉक्टर कैसे बन पाएंगी, क्या-क्या समस्याएं उनको उठानी पड़ेगी यह सब आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगा।

The post घरवाली MBBS भोजपुरी की शूटिंग हुई लखनऊ में शुरू, खूबसूरत एक्ट्रेस रितु सिंह और गौरव झा हैं मुख्य भूमिका में, देखें फिल्म की सारी जानकारी appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>