Dinesh Lal Yadav Nirahua Bhojpuri Movies List - Bhojpuri Culture https://www.bhojpuriculture.in/info/dinesh-lal-yadav-nirahua-bhojpuri-movies-list/ Sun, 15 Sep 2024 20:11:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.5 https://www.bhojpuriculture.in/wp-content/uploads/2023/10/Bhojpuri-Culture-favicon-150x150.png Dinesh Lal Yadav Nirahua Bhojpuri Movies List - Bhojpuri Culture https://www.bhojpuriculture.in/info/dinesh-lal-yadav-nirahua-bhojpuri-movies-list/ 32 32 भूत मंडली भोजपुरी फिल्म की शूटिंग जोरो शोरो से चल रही है, दिनेश लाल और आस्था सिंह हैं लीड रोल में https://www.bhojpuriculture.in/bhoot-mandali-bhojpuri-film-shooting/ Sun, 15 Sep 2024 19:33:27 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=4038 भूत मंडली दिनेश लाल यादव निरहुआ और आस्था सिंह की आने वाली भोजपुरी फिल्म का नाम है। इस फिल्म की शूटिंग सितम्बर में शुरू हुई थी और अभी तक चल रही है। फिल्म में...

The post भूत मंडली भोजपुरी फिल्म की शूटिंग जोरो शोरो से चल रही है, दिनेश लाल और आस्था सिंह हैं लीड रोल में appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
Bhoot Mandali Bhojpuri Movie Shooting

भूत मंडली दिनेश लाल यादव निरहुआ और आस्था सिंह की आने वाली भोजपुरी फिल्म का नाम है। इस फिल्म की शूटिंग सितम्बर में शुरू हुई थी और अभी तक चल रही है। फिल्म में इन दोनों के अलावा और भी कई बड़े कलाकार शामिल हैं जिनके नाम हम नीचे बता रहे हैं। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में अभी चल रही है।

आपको बता दें की दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ भोजपुरी की जबरदस्त एक्ट्रेस आस्था सिंह की यह पहली भोजपुरी फिल्म है। दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्मो में ज्यादातर आम्रपाली दूबे ही रहती हैं लेकिन इस फिल्म में आम्रपाली दूबे नहीं हैं। फिल्म के नाम से ही पता चल रहा है की फिल्म में भूत तो होगा ही और शूटिंग के सेट से जो वीडियो वायरल हुए हैं उनको देखने के बाद हम ये पहले ही बता रहे हैं की आस्था सिंह ही भूत बनी हैं और दिनेश लाल यादव एक आदिवासी जो की जंगल में रहते हैं के किरदार में दिख रहे हैं।

इस फिल्म का नाम है भूत मंडली जिसको निर्देशित कर रहे हैं परवीन गुडरी और इस फिल्म के निर्माता हैं गौतम शाह, लेखक हैं इंद्रजीत सिंह और प्रोडक्शन कंट्रोलर हैं महेश उपाध्याय। इन सभी ने मिलकर एक बेहतरीन फिल्म का निर्माण किया है जो की जल्द ही आप सभी के सामने आएगी।

Bhoot Mandali Bhojpuri Movie Shooting

इस फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में जैसा की हमने बताया दिनेश लाल यादव निरहुआ और आस्था सिंह मुख्य भूमिका में हैं इनके अलावा फिल्म में संजय पांडेय, मनोज सिंह टाइगर, रिचा दीक्षित, देव सिंह, मंतोष कुमार, अनूप अरोरा, अजय सूर्यवंशी, बबलू खान और नमिता ने काम किया है। ये सभी कलाकार भोजपुरी इंडस्टी के मझे हुए कलाकार हैं जो की अपनी एक्टिंग से किसी भी फिल्म में जान डाल सकते हैं। तो इस फिल्म को देखना भी दिलचस्प रहेगा क्योकिं इतने सारे अच्छे कलाकार आज कल की फिल्मो में ज्यादातर नहीं रहते।

फिल्म की शूटिंग की वीडियो देखने के बाद हमें मनोज सिंह टाइगर भी एक आदिवासी के रोल में लगे जैसा की दिनेश लाल यादव दिख रहे थे। ऐसा लगता है की यह फिल्म किसी जंगल जैसे इलाके में शूट की जा रही है क्योकिं शूटिंग लोकेशन पर हमें ढेर सारे पेड़ दिखाई दे रहे थे।

फिल्म की शूटिंग का पैकप होने पर मनोज सिंह टाइगर, संजय पांडेय, आस्था सिंह, नमिता और छोटे आर्यन बाबू खूब मस्ती करते हुए भी दिख रहे हैं वे लोग रात के 2 बजे किसी सड़क के किनारे रूककर चाय पी रहे हैं और खूब मस्ती कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जौनपुर के सरकोनी नाम की जगह पर हो रही थी।

Bhoot Mandali Bhojpuri Movie Shooting

अब बात कर लेते हैं की इस फिल्म का ट्रेलर कब आएगा और कब यह फिल्म रिलीज होगी ?

तो बता दें की भूत मंडली की शूटिंग अभी चल रही है, अभी इस फिल्म को फिल्माने पर ही जायदा जोर दिया जा रहा हैं ताकि फिल्म की शूटिंग अच्छे तरीके से हो पाए और फिर जाकर कहीं इस फिल्म के फर्स्ट लुक, ट्रेलर या रिलीज के बारे में सोचा जायेगा। अभी इस फिल्म के ट्रेलर को आने में करीब करीब छह महीने से ज्यादा का समय लगेगा। तो तब तक हम और आप इंतज़ार करेंगे की इस फिल्म का ट्रेलर आये और हमें एक अच्छी फिल्म देखने को मिले।

The post भूत मंडली भोजपुरी फिल्म की शूटिंग जोरो शोरो से चल रही है, दिनेश लाल और आस्था सिंह हैं लीड रोल में appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
Nirahua Hindustani 4 Trailer, Release Date, Star Cast, Songs and Story https://www.bhojpuriculture.in/nirahua-hindustani-4-trailer-release-date-star-cast-songs-and-story/ Tue, 06 Aug 2024 08:18:55 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3916 निरहुआ हिंदुस्तानी 4 भोजपुरी फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें कब रिलीज होगी फिल्म ? निरहुआ सीरीज की जबरदस्त और बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 4 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया...

The post Nirahua Hindustani 4 Trailer, Release Date, Star Cast, Songs and Story appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
निरहुआ हिंदुस्तानी 4 भोजपुरी फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें कब रिलीज होगी फिल्म ?

Nirahua Hindustani 4 Bhojpuri Movie

निरहुआ सीरीज की जबरदस्त और बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 4 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म की शूटिंग लंदन और आजमगढ़ में हुई है, आजमगढ़ दिनेश लाल यादव निरहुआ का संसदीय क्षेत्र भी रहा है। फिलहाल निरहुआ सीरीज की तीन सफल फिल्मो के बाद एक और फिल्म आ चुकी है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। यह फिल्म प्रेम कहानी पर आधारित है जिसमे एक तरफ भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे नजर आ रही हैं और दूसरी तरफ लंदन से एक और एक्ट्रेस हैं। फिल्म में निरहुआ लंदन वाली एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। आइये जानते हैं निरहुआ हिंदुस्तानी 4 भोजपुरी फिल्म की रिलीज डेट के बारे में, फिल्म की अन्य स्टार कास्ट के बारे में, फिल्म के गाने और कहानी के बारे में सारी जानकारी भोजपुरी कल्चर के इस पेज पर।

निरहुआ हिंदुस्तानी 4 की शूटिंग कब हुई ?

इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल यानी की 2023 में लंदन में हुई थी। इस फिल्म के साथ में ही प्रवेश लाल यादव की भोजपुरी फिल्म घूंघट में घोटाला 3 की भी शूटिंग हुई थी। इस फिल्म के निर्माता दिनेश लाल यादव के भाई प्रवेश लाल यादव हैं जिन्होंने निरहुआ सीरीज की बाकी फिल्मो का भी निर्माण किया है। वर्ष 2024 में जाकर इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया और अब जाकर इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज क्या गया है।

अब रिलीज हुआ निरहुआ हिंदुस्तानी 4 भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर, देखें इस चैनल पर ?

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दूबे की इस भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर 2 अगस्त को निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया और लोग इस फिल्म के ट्रेलर को बहुत पसंद कर रहे हैं। आज दिनांक 6 अगस्त 2024 को अब तक इस ट्रेलर को करीब एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म का ट्रेलर अच्छा है और फिल्म की कहानी का अंदाजा आप ट्रेलर से बखूबी लगा सकते हैं।

कौन हैं निरहुआ हिंदुस्तानी 4 भोजपुरी फिल्म की स्टार कास्ट में

इस फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में दिनेश लाल यादव “नीरहुआ” आम्रपाली दुबे, क्रिस्टीना प्रावदा, अमित शुक्ला, अयाज़ खान, किरन यादव, सारा लॉकेट, बिजेंद्र सिंह, अभिसेक कुमार, पारुल प्रिया, आदि कलाकार हैं। इस फिल्म में विशेष उपस्थिति: प्रवेश लाल यादव की है।

सिनेमाघर में कब रिलीज होगी निरहुआ हिंदुस्तानी 4 भोजपुरी फिल्म ?

यह फिल्म 15 अगस्त को पूरे भारत में रिलीज की जाएगी तो आप सभी इस फिल्म को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर देख सकते हैं।

कौन हैं निरहुआ हिंदुस्तानी 4 भोजपुरी फिल्म के निर्माता, निर्देशक और अन्य सदस्य ?

इस फिल्म के बनाने में जिन लोगो ने काम किया है उनके नाम इस प्रकार हैं

  • निर्माता: प्रवेश लाल यादव और अभिषेक कुमार
  • निर्देशक: मंजुल ठाकुर
  • कहानी और पटकथा: मंजुल ठाकुर और अरबिंद तिवारी
  • संवाद: अरबिंद तिवारी
  • संगीत: प्रवीश लाल यादव, साजन मिश्रा
  • गीत: प्यारे लाल यादव, धर्म हिंदुस्तानी
  • सिनेमैटोग्राफर: सिद्धार्थ सिंह और कोहिनूर सिंह
  • संपादक: प्रदीप यादव
  • कोरियोग्राफर: एम.के. गुप्ता “Joy”
  • बैकग्राउंड: असलम सूरती
  • D.I: हमिंग बर्ड VFX
  • Vfx: मैटरेल VFX (प्रवीर दास)
  • ध्वनि प्रभाव: देवराज बिसवाल
  • कला :नजीर शेख
  • प्रोडक्शन मैनेजर: दिवाकर श्रीवास्तव
  • Britain Production- धीरज गुप्ता
  • प्रोमो संपादक: संतोष आर्य
  • प्रचार: नार्सू बहेरा
  • एसोसिएट डायरेक्टर: मीताही लाल यादव, पार्थ भट्ट और पंकज यादव लालू
  • Still: कुबेर बेहरा
  • मेकअप: रकीबुल SK
  • ड्रेस डिजाइनर: विद्या (नानु कॉस्टयूम डिजाइनर)
  • ड्रेसमैन: आर्यन खान
  • ध्वनि डिजाइनर: कृष्ण विश्वकर्मा
  • पोस्ट प्रोडक्शन: 3 स्टूडियो
  • सैटेलाइट पार्टनर – भोजपुरी सिनेमा
  • स्टीमिंग पार्टनर – डंगल प्ले
  • डिजिटल पार्टनर: निरहुआ संगीत की दुनिया
  • संगीत पर: Nirahua संगीतआर्यन खान
  • ध्वनि डिजाइनर: कृष्ण विश्वकर्मा
  • पोस्ट प्रोडक्शन: 3 स्टूडियो
  • सैटेलाइट पार्टनर – भोजपुरी सिनेमा
  • स्टीमिंग पार्टनर – डंगल प्ले
  • डिजिटल पार्टनर: निरहुआ संगीत की दुनिया
  • संगीत पर: Nirahua संगीतआर्यन खान
  • ध्वनि डिजाइनर: कृष्ण विश्वकर्मा
  • पोस्ट प्रोडक्शन: 3 स्टूडियो
  • सैटेलाइट पार्टनर – भोजपुरी सिनेमा
  • स्टीमिंग पार्टनर – दंगल प्ले
  • डिजिटल पार्टनर: निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड
  • संगीत: Nirahua म्यूजिक

निरहुआ हिंदुस्तानी 4 भोजपुरी फिल्म के गानों की लिस्ट

क्या है निरहुआ हिंदुस्तानी 4 भोजपुरी फिल्म की कहानी ?

इस फिल्म की कहानी त्रिकोण प्रेम पर आधारित है जैसा की बाकी की भोजपुरी फिल्मे हैं जो की लंदन में शूट की गई हैं। सच कहे तो निरहुआ हिंदुस्तानी सीरीज की बाकी की तीन फिल्मो की कहानी जैसी इस फिल्म की कहानी नहीं है। इस फिल्म की कहानी थोड़ा सा सामान्य लग रही है, ऐसा लग रहा है की फिल्म के मेकर को कोई बढ़िया कहानी नहीं मिल पाई इस बार इसलिए एक औसत कहानी के साथ इस फिल्म को बना दिया गया।

फिलहाल आते है कहानी पर – इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ आजमगढ़ के एक गांव के निवासी हैं और कोई विशेष काम नहीं करते सिर्फ घर के काम जैसे की गाय भैंस और खेती करना यही सब काम करते हैं। फिर अचानक से उन्हें लंदन जाने का मौका मिलता है। मौका इसलिए मिलता हैं क्योकिं उनके पड़ोसी अयाज खान की गर्लफ्रेंड जो की लंदन में रहती हैं उसकी शादी होने वाली होती है। और उस लड़की के पिता कहते हैं की अपने मंगेतर को एक हफ्ते में लंदन बुलाओ नहीं तो तुम्हारी शादी कहीं और कर दूंगा। अयाज खान अपने काम की वजह से लंदन नहीं जा पाते और अपने जगह पर निरहुआ को भेज देते हैं क्योकिं उनके होने वाले ससुर ने उन्हें देखा नहीं होता है।

निरहुआ लंदन पहुंचते हैं और अयाज खान की गर्लफ्रेंड उन्हें आप मंगेतर कहकर सबसे परिचय करवाती है और धीरे धीरे वे दोनों लोग साथ में अच्छा समय बिताने लगते हैं। और वो लड़की निरहुआ को प्यार करने लगती है और उनसे शादी भी करना चाहती है। इधर प्रवेश लाल यादव के इस बात को बताने पर अयाज खान अपना काम धंधा छोड़कर लंदन जाते हैं अपनी गर्लफ्रेंड को निरहुआ से बचाने लेकिन निरहुआ उन्हें सबको अपना नौकर बताते हैं और उनसे दूर जाने की बात करते हैं।

इधर निरहुआ की उनके गांव की प्रेमिका जो की आम्रपाली दूबे हैं निरहुआ की आने की आस में रहती हैं लेकिन जब निरहुआ वापस नहीं आते तो वे भी निरहुआ को लेने के लिए लंदन चली जाती हैं। लंदन में जाकर बहुत भटकने के बाद आम्रपाली को निरहुआ मिलते हैं और उन्हें अपने घर ले जाते हैं। फिर शुरू होती हैं त्रिकोण प्रेम कहानी जिसमे एक तरह अयाज खान की गर्लफ्रेंड रहती हैं और दूसरी तरफ आम्रपाली दूबे रहती हैं और इसी प्यार के ऊपर फिल्म समाप्त हो जाती है। अब क्या आम्रपाली को निरहुआ मिल पाएंगे या नहीं और उस दूसरी लड़की का क्या होगा और अयाज खान क्या करेंगे यह सब जानने के लिए आप सभी को यह फिल्म देखनी पड़ेगी।

देखें निरहुआ हिंदुस्तानी 4 भोजपुरी फिल्म के ट्रेलर का वीडियो

The post Nirahua Hindustani 4 Trailer, Release Date, Star Cast, Songs and Story appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
“हे राम जी” निरहुआ ही भोजपुरी फिल्म की शूटिंग प्रयागराज में स्टार्ट https://www.bhojpuriculture.in/hey-ramji-dinesh-lal-yadav-nirahua-bhojpuri-movie-shooting-start/ Wed, 17 Jul 2024 19:49:44 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3854 “हे राम जी” निरहुआ ही भोजपुरी फिल्म की शूटिंग प्रयागराज में स्टार्ट (Hey Ramji Dinesh Lal Yadav Nirahua Bhojpuri Movie Shooting Start) “हे राम जी” निरहुआ ही भोजपुरी फिल्म की शूटिंग प्रयागराज में स्टार्ट...

The post “हे राम जी” निरहुआ ही भोजपुरी फिल्म की शूटिंग प्रयागराज में स्टार्ट appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
“हे राम जी” निरहुआ ही भोजपुरी फिल्म की शूटिंग प्रयागराज में स्टार्ट (Hey Ramji Dinesh Lal Yadav Nirahua Bhojpuri Movie Shooting Start)

Hey Ramji Bhojpuri Movie all information

“हे राम जी” निरहुआ ही भोजपुरी फिल्म की शूटिंग प्रयागराज में स्टार्ट

दिनेश लाल यादव निरहुआ की एक फिल्म का शुभ मुहूर्त हुआ है जिसका नाम है “हे राम जी”। खेसारी लाल यादव की आने वाली भोजपुरी फिल्म “राजा राम” के बाद यह दूसरी भोजपुरी फिल्म है जो की राम के नाम पर आधारित है। देखते हैं की दिनेश लाल यादव निरहुआ इस फिल्म में कैसे और क्या काम करते हैं। क्योकिं दिनेश लाल यादव निरहुआ भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़े हैं जिन्होंने अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर का निर्माण करवाया।

हालाकिं खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म राजा राम की शूटिंग अयोध्या में हुई थी जबकि दिनेश लाल यादव की इस फिल्म “हे राम जी” की शूटिंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुरू हुई है। देखने वाली बात ये भी होगी की क्या इस फिल्म की शूटिंग अयोध्या में की जाएगी या नहीं ? उत्तर प्रदेश के संगम नगरी प्रयागराज के झूसी इलाके में इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। इसके अलावा, फिल्म की शूटिंग कई अन्य ऐतिहासिक स्थानों पर भी की जाएगी।

“हे राम जी” भोजपुरी फिल्म के स्टार कास्ट

इस फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो में दिनेश लाल यादव निरहुआ, ऋचा दीक्षित, नेहा तिवारी, गौरी शंकर, मन कुरेशी, जीत शर्मा, राजेश तोमर और हीरालाल यादव महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Hey Ramji Bhojpuri Movie Photos

“हे राम जी” भोजपुरी फिल्म के निर्माता निर्देशक

इस फिल्म के निर्देशक हैं दिनकर कपूर, प्रोड्यूसर हैं आशुतोष उपाध्याय, D.O.P हैं सरफराज खान, म्यूजिक डायरेक्टर हैं गुणवंत सेन। इस फिल्म के PRO हैं संजय भूषण पटियाला।

“हे राम जी” भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर कब आएगा ?

अभी हे राम जी भोजपुरी फिल्म की शूटिंग चल रही है अभी इस फिल्म का ट्रेलर आने में करीब करीब एक साल से ज्यादा का समय लग सकता है। लेकिन ट्रेलर या टीजर जब भी आएगा हम आप सभी को जानकारी जरूर देंगे।

“हे राम जी” भोजपुरी फिल्म की कहानी क्या है ?

इस फिल्म की कहानी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं प्राप्त है लेकिन हमें ऐसा लगता है की फिल्म की कहानी भगवान राम पर ही आधारित होगी और इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ की मुख्य भूमिका है। धीरे धीरे इस फिल्म के बारे में और भी जानकारी प्राप्त होगी तो हम इसी पेज पर सारी जानकारी उपलब्ध कराएँगे। इस फिल्म के निर्देशक दिनकर कपूर ने बताया कि हे रामजी एक बिल्कुल नई और ताजगी भरी कहानी पर आधारित फिल्म है। फिल्म में इमोशन और एक्शन दोनों देखने को मिलेंगे, जो आजकल की भोजपुरी फिल्मों में काफी कम देखने को मिलता है।

Hey Ramji Bhojpuri Movie Photos

The post “हे राम जी” निरहुआ ही भोजपुरी फिल्म की शूटिंग प्रयागराज में स्टार्ट appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
दिनेश लाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फिल्म संकल्प की शूटिंग हुई पूरी, जल्द रिलीज होगा ट्रेलर https://www.bhojpuriculture.in/sankalp-bhojpuri-movie-shooting-complete/ Wed, 26 Jun 2024 18:40:01 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3633 दिनेश लाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फिल्म संकल्प की शूटिंग हुई पूरी, जल्द रिलीज होगा ट्रेलर दिनेश लाल यादव निरहुआ जो की आजमगढ़ से पूर्व सांसद रह चुके हैं अब चुनाव समाप्त होने के...

The post दिनेश लाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फिल्म संकल्प की शूटिंग हुई पूरी, जल्द रिलीज होगा ट्रेलर appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
दिनेश लाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फिल्म संकल्प की शूटिंग हुई पूरी, जल्द रिलीज होगा ट्रेलर

Sankalp-Bhojpuri-Movie-Aparna-Mallik

दिनेश लाल यादव निरहुआ जो की आजमगढ़ से पूर्व सांसद रह चुके हैं अब चुनाव समाप्त होने के बाद फिल्मो की तरफ ध्यान देना चाहते हैं। और इस कड़ी में दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपनी एक भोजपुरी फिल्म जिसका नाम संकल्प है की शूटिंग पूरी की है।

संकल्प भोजपुरी फिल्म की शूटिंग चुनाव के पहले शुरू हुई थी लेकिन इसकी शूटिंग अब जाकर पूरी हुई है। दिनेश लाल यादव ने कहा की मैंने अब तक जनता की सेवा एक नेता के तौर पर की थी और अब उसी जनता का मनोरंजन करूँगा। मेरी पार्टी भी यही कहती है की जिस कार्य की वजह से आपकी पहचान है उस कार्य को कभी नहीं छोड़ना चाहिए इसलिए अब मैं अपनी फिल्मो के माध्यम से जनता का मनोरंजन करूँगा।

आपको बता दें की दिनेश लाल यादव निरहुआ आजमगढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे जिसमे उनको हार का सामना करना पड़ा था। इसके पहले दिनेश लाल यादव उपचुनाव के जरिये भारतीय जनता पार्टी के सांसद बने थे।

संकल्प फिल्म की बात करें तो इस फिल्म के निर्देशक हैं अशोक त्रिपाठी और निर्माता हैं आदित्य कुमार झा। फिल्म के निर्माता आदित्य कुमार झा ने बताया की इस फिल्म में दिनेश लाल यादव के साथ सभी कलाकरों ने बहुत मेहनत किया है और हम बड़ी आशा के साथ कह सकते हैं की आप सबको एक बेहतरीन फिल्म देखने को मिलेगी क्योकिं इस फिल्म में बढ़िया गीत संगीत शामिल किया गया है।

इस फिल्म के बारे में दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा की “संकल्प” एक प्रेरणादायक कहानी पर आधारित है, जो एक आम आदमी की संघर्षपूर्ण यात्रा और उसके दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। इस फिल्म में निरहुआ एक ऐसे युवक का किरदार निभा रहे हैं जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए हर कठिनाई का सामना करता है।

इस फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ नई और खूबसूरत एक्ट्रेस अपर्णा मल्लिक, सुशील सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अभी इस फिल्म के अन्य कलाकारों के बारे में जानकारी नहीं प्राप्त है। और न ही अभी इस फिल्म की कहानी के बारे में कोई जानकारी प्राप्त है।

Sankalp-Bhojpuri-Movie-Aparna-Mallik

Aparnna Mallik New Bhojpuri Actress

इस फिल्म के गीतकार संगीतकार और अन्य सदस्य इस प्रकार हैं –

  • संगीतकार – ओम ओझा
  • लेखक – मोहन कुमार वर्मा
  • छायांकन – साहिल जे. अंसारी
  • संकलन – गोविंद दुबे
  • नृत्य – कानू मुखर्जी, रिकी गुप्ता
  • कार्यकारी निर्माता – कुणाल ठाकुर -सोनु कुमार चौधरी
  • कला – राजू
  • प्रचारक – रंजन सिंहा – रामचंद्र यादव हैं
  • डिजाइनर – सूरज गिरी
  • डी.आई – रोहित सिंह
  • पोस्ट प्रोडक्शन – राजघराना फिल्म

कब रिलीज होगा इस फिल्म का फर्स्ट लुक और ट्रेलर ?

जैसा की हमने बताया की इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है तो अब जल्द ही इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया जायेगा और फिल्म का ट्रेलर भी जल्द आएगा। तो जैसे ही कोई लेटेस्ट जानकारी इस फिल्म के बारे में हमें मिलेगी हम आप सभी को जरूर बताएँगे।

The post दिनेश लाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फिल्म संकल्प की शूटिंग हुई पूरी, जल्द रिलीज होगा ट्रेलर appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>