Ayaz Khan All Bhojpuri Movies List - Bhojpuri Culture https://www.bhojpuriculture.in/info/ayaz-khan-all-bhojpuri-movies-list/ Fri, 23 Aug 2024 08:34:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.5 https://www.bhojpuriculture.in/wp-content/uploads/2023/10/Bhojpuri-Culture-favicon-150x150.png Ayaz Khan All Bhojpuri Movies List - Bhojpuri Culture https://www.bhojpuriculture.in/info/ayaz-khan-all-bhojpuri-movies-list/ 32 32 रहस्य और रोमांच से भरपूर है घूंघट में घोटाला 3 प्रवेश लाल और आम्रपाली की भोजपुरी फिल्म https://www.bhojpuriculture.in/ghoonghat-mein-ghotala-3-pravesh-lal-yadav-movie/ Fri, 23 Aug 2024 04:23:24 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3973 रहस्य और रोमांच से भरपूर है घूंघट में घोटाला 3 प्रवेश लाल और आम्रपाली की भोजपुरी फिल्म (Ghoonghat Mein Ghotala 3 Pravesh Lal Yadav Bhojpuri Movie Trailer, Release Date, Star Casts, Songs and Story...

The post रहस्य और रोमांच से भरपूर है घूंघट में घोटाला 3 प्रवेश लाल और आम्रपाली की भोजपुरी फिल्म appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
रहस्य और रोमांच से भरपूर है घूंघट में घोटाला 3 प्रवेश लाल और आम्रपाली की भोजपुरी फिल्म (Ghoonghat Mein Ghotala 3 Pravesh Lal Yadav Bhojpuri Movie Trailer, Release Date, Star Casts, Songs and Story in Hindi)

Ghoonghat me Ghotala 3 bhojpuri movie pravesh lal yadav and neelam giri

प्रवेश लाल यादव, आम्रपाली दूबे और नीलम गिरी की रहस्य और रोमांच से भरपूर भोजपुरी फिल्म घूंघट में घोटाला 3 आने वाली है। आज (23 अगस्त 2024 को) इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर के देखने के बाद पता चलता है की कमाल की फिल्म बनाई है निर्माता प्रवेश लाल यादव ने। ये फिल्म तो दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 4 से भी अच्छी फिल्म लग रही है। फिल्म में रहस्य और रोमांच भर भर के है जो आपको इस फिल्म में हमेशा बांधे रखेगी। फिल्म के गाने भी बहुत अच्छे हैं जिसमे भोजपुरी सिनेमा की एवरग्रीन सिंगर कल्पना जी ने भी आवाज दी है। इस फिल्म की शूटिंग लंदन में हुआ है इस फिल्म के साथ साथ ही दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 4 की भी शूटिंग हुई थी। चलिए आज इसी फिल्म के बारे में जानते हैं।

घूंघट में घोटाला 3 भोजपुरी फिल्म के ट्रेलर की जानकारी

इस फिल्म का ट्रेलर 23 अगस्त को यूट्यूब चैनल निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज क्या गया है। फिल्म का ट्रेलर कुल 3 मिनट 44 सेकंड का है। ट्रेलर में ही आपको पता चल जायेगा की इस फिल्म में कई सारे रहस्य हैं और फिल्म अपने पहले दो भाग को भी जोड़ती दिखेगी। ट्रेलर को आप सब भी जरूर देखिये हमने ट्रेलर का वीडियो नीचे दिया हुआ है।

कब रिलीज होगी यह फिल्म ?

यह फिल्म 13 सितम्बर 2024 को रिलीज होने वाली है। पूरे भारत के सिनेमाघरों में यह फिल्म रिलीज की जाएगी और आप सभी इस फिल्म को देख पाएंगे।

घूंघट में घोटाला 3 भोजपुरी फिल्म के स्टार कास्ट

इस फिल्म की स्टार कास्ट में सचमुच एक से बढ़कर एक स्टार हैं जिनमे प्रवेश लाल यादव जो की इस फिल्म के निर्माता भी हैं, आम्रपाली दूबे, नीलम गिरी, रिचा दीक्षित, बिजेंद्र सिंह, रत्नेश बरनवाल, अमित शुक्ला, अयाज़ खान, किरण यादव, नीलम सिंह, पुष्पेंद्र राय, चंद्रकांत यादव, उदल यादव आदि कलाकार हैं।

इस फिल्म की विशेष भूमिका में हैं अंशुमान सिंह राजपूत और मनोज टाइगर।

घूंघट में घोटाला 3 भोजपुरी फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और अन्य लोग

इस फिल्म के निर्माण में कार्य करने वाले सभी लोगों के नाम इस प्रकार हैं

  • निर्माता: प्रवेश लाल यादव और अभिषेक कुमार
  • निर्देशक: मंजुल ठाकुर
  • कहानी : प्रवेश लाल यादव
  • पटकथा: मंजुल ठाकुर और अरबिंद तिवारी
  • संवाद : अरबिन्द तिवारी
  • संगीत: साजन मिश्रा
  • गीत: प्यारे लाल यादव, धरम हिंदुस्तानी, आशुतोष तिवारी, आलम दिलशाद
  • छायाकार: सिद्धार्थ सिंह
  • संपादक: प्रदीप यादव
  • कोरियोग्राफर: एम.के. गुप्ता “जॉय”
  • UK कार्यकारी निर्माता – श्वेता शिप्रा
  • पृष्ठभूमि: असलम सूरती
  • DI: हमिंग बर्ड वीएफएक्स
  • VFX: मैट्रील वीएफएक्स (प्रवीर दास)
  • ध्वनि प्रभाव: देवराज बिस्वाल
  • कला: नजीर शेख
  • PRO: उदय भगत
  • प्रोडक्शन मैनेजर: दिवाकर श्रीवास्तव
  • UK प्रोडक्शन- धीरज गुप्ता, देव बारोट, बिलाल कुरेशी
  • प्रोमो संपादक: पार्थ वाई भट्ट
  • प्रचार-प्रसार : नरसू बहेरा (शक्ति कला)
  • एसोसिएट डायरेक्टर: पार्थ भट्ट और पंकज यादव लालू
  • STILL: कुबेर बेहरा
  • मेकअप : रकीबुल एस.के
  • ड्रेस डिजाइनर: विद्या (नानू कॉस्ट्यूम डिजाइनर)
  • साउंड डिज़ाइनर: कृष्णा विश्वकर्मा
  • पोस्ट प्रोडक्शन: 3 स्टूडियो
  • सैटेलाइट पार्टनर – भोजपुरी सिनेमा
  • स्ट्रीमिंग पार्टनर – दंगल प्ले
  • डिजिटल पार्टनर: निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड
  • म्यूजिक ऑन: निरहुआ म्यूजिक

घूंघट में घोटाला 3 भोजपुरी फिल्म के गानों की लिस्ट

इस फिल्म के गाने अच्छे हैं जो आपको जरूर सुनने चाहिए, हमने कुछ गानों की लिस्ट नीचे दी हुई है आप इन गानों का ऑडियो डाउनलोड करके भी सुन सकते हैं और वीडियो भी देख सकते हैं।

  1. जवानी तेरी जहर है
  2. दिल दे दिहल जबसे दिलदार के

घूंघट में घोटाला 3 भोजपुरी फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी घूंघट में घोटाला फिल्म की पिछली फिल्मो से मिलाई गई है। फिल्म में प्रवेश लाल यादव लंदन जाते हैं और वहां पर ही वे काम करते हैं। बनारस में उनकी खोई हुई गर्लफ्रेंड यानी की नीलम गिरी दिखती हैं। नीलामगिरि के ऊपर किसी ममता नाम की लड़की (जो की आम्रपाली दूबे रहती हैं) की आत्मा का साया रहता है।

नीलामगिरि भी लंदन पहुंच जाती हैं और प्रवेश लाल यादव और नीलम गिरी के बीच प्यार हो जाता है लेकिन इनके प्यार के बीच में आ जाती हैं ममता यानी की आम्रपाली दूबे जो की एक भूतनी हैं। आम्रपाली दूबे कहती हैं की मैं तुमसे प्यार करती हूँ लेकिन वो तो भूतनी रहती हैं तो प्रवेश लाल उनसे डरते हैं। और जब ममता नीलम गिरी के साथ प्रवेश लाल को देख लेती है तो वो कहती हैं की तुमने भी मुझे धोखा दिया है।

जबकि प्रवेश लाल कहते हैं की मेरे साथ तुम गलत कर रही हो क्योकिं तुम मुझे जबरदस्त प्यार कर रही हो जबकि मैं किसी और से प्यार करता हूँ और तुम जबरदस्त मेरे साथ रहना चाहती हो और इसपर ममता बहुत गुस्सा होती हैं और तोड़फोड़ मचा देती हैं। प्रवेश ममता को भगाने के लिए फादर को भी बुलाते हैं लेकिन ममता नहीं जाती और फिल्म में आगे क्या होगा यह आपको फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।

फिलहाल प्रवेश लाल यादव, नीलम गिरी और आम्रपाली दूबे की यह फिल्म 13 सितम्बर 2024 को आपके नजदीकी सिनेमाघर में रिलीज होने जा रही है जहाँ पर आप सभी इस फिल्म को देख पाएंगे।

घूंघट में घोटाला 3 भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर

फिल्म के ट्रेलर का वीडियो नीचे दिया गया है, आप सब भी देखिये और बताइये की हैं न अच्छी फिल्म ?

 

The post रहस्य और रोमांच से भरपूर है घूंघट में घोटाला 3 प्रवेश लाल और आम्रपाली की भोजपुरी फिल्म appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
Nirahua Hindustani 4 Trailer, Release Date, Star Cast, Songs and Story https://www.bhojpuriculture.in/nirahua-hindustani-4-trailer-release-date-star-cast-songs-and-story/ Tue, 06 Aug 2024 08:18:55 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3916 निरहुआ हिंदुस्तानी 4 भोजपुरी फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें कब रिलीज होगी फिल्म ? निरहुआ सीरीज की जबरदस्त और बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 4 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया...

The post Nirahua Hindustani 4 Trailer, Release Date, Star Cast, Songs and Story appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
निरहुआ हिंदुस्तानी 4 भोजपुरी फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें कब रिलीज होगी फिल्म ?

Nirahua Hindustani 4 Bhojpuri Movie

निरहुआ सीरीज की जबरदस्त और बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 4 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म की शूटिंग लंदन और आजमगढ़ में हुई है, आजमगढ़ दिनेश लाल यादव निरहुआ का संसदीय क्षेत्र भी रहा है। फिलहाल निरहुआ सीरीज की तीन सफल फिल्मो के बाद एक और फिल्म आ चुकी है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। यह फिल्म प्रेम कहानी पर आधारित है जिसमे एक तरफ भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे नजर आ रही हैं और दूसरी तरफ लंदन से एक और एक्ट्रेस हैं। फिल्म में निरहुआ लंदन वाली एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। आइये जानते हैं निरहुआ हिंदुस्तानी 4 भोजपुरी फिल्म की रिलीज डेट के बारे में, फिल्म की अन्य स्टार कास्ट के बारे में, फिल्म के गाने और कहानी के बारे में सारी जानकारी भोजपुरी कल्चर के इस पेज पर।

निरहुआ हिंदुस्तानी 4 की शूटिंग कब हुई ?

इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल यानी की 2023 में लंदन में हुई थी। इस फिल्म के साथ में ही प्रवेश लाल यादव की भोजपुरी फिल्म घूंघट में घोटाला 3 की भी शूटिंग हुई थी। इस फिल्म के निर्माता दिनेश लाल यादव के भाई प्रवेश लाल यादव हैं जिन्होंने निरहुआ सीरीज की बाकी फिल्मो का भी निर्माण किया है। वर्ष 2024 में जाकर इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया और अब जाकर इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज क्या गया है।

अब रिलीज हुआ निरहुआ हिंदुस्तानी 4 भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर, देखें इस चैनल पर ?

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दूबे की इस भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर 2 अगस्त को निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया और लोग इस फिल्म के ट्रेलर को बहुत पसंद कर रहे हैं। आज दिनांक 6 अगस्त 2024 को अब तक इस ट्रेलर को करीब एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म का ट्रेलर अच्छा है और फिल्म की कहानी का अंदाजा आप ट्रेलर से बखूबी लगा सकते हैं।

कौन हैं निरहुआ हिंदुस्तानी 4 भोजपुरी फिल्म की स्टार कास्ट में

इस फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में दिनेश लाल यादव “नीरहुआ” आम्रपाली दुबे, क्रिस्टीना प्रावदा, अमित शुक्ला, अयाज़ खान, किरन यादव, सारा लॉकेट, बिजेंद्र सिंह, अभिसेक कुमार, पारुल प्रिया, आदि कलाकार हैं। इस फिल्म में विशेष उपस्थिति: प्रवेश लाल यादव की है।

सिनेमाघर में कब रिलीज होगी निरहुआ हिंदुस्तानी 4 भोजपुरी फिल्म ?

यह फिल्म 15 अगस्त को पूरे भारत में रिलीज की जाएगी तो आप सभी इस फिल्म को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर देख सकते हैं।

कौन हैं निरहुआ हिंदुस्तानी 4 भोजपुरी फिल्म के निर्माता, निर्देशक और अन्य सदस्य ?

इस फिल्म के बनाने में जिन लोगो ने काम किया है उनके नाम इस प्रकार हैं

  • निर्माता: प्रवेश लाल यादव और अभिषेक कुमार
  • निर्देशक: मंजुल ठाकुर
  • कहानी और पटकथा: मंजुल ठाकुर और अरबिंद तिवारी
  • संवाद: अरबिंद तिवारी
  • संगीत: प्रवीश लाल यादव, साजन मिश्रा
  • गीत: प्यारे लाल यादव, धर्म हिंदुस्तानी
  • सिनेमैटोग्राफर: सिद्धार्थ सिंह और कोहिनूर सिंह
  • संपादक: प्रदीप यादव
  • कोरियोग्राफर: एम.के. गुप्ता “Joy”
  • बैकग्राउंड: असलम सूरती
  • D.I: हमिंग बर्ड VFX
  • Vfx: मैटरेल VFX (प्रवीर दास)
  • ध्वनि प्रभाव: देवराज बिसवाल
  • कला :नजीर शेख
  • प्रोडक्शन मैनेजर: दिवाकर श्रीवास्तव
  • Britain Production- धीरज गुप्ता
  • प्रोमो संपादक: संतोष आर्य
  • प्रचार: नार्सू बहेरा
  • एसोसिएट डायरेक्टर: मीताही लाल यादव, पार्थ भट्ट और पंकज यादव लालू
  • Still: कुबेर बेहरा
  • मेकअप: रकीबुल SK
  • ड्रेस डिजाइनर: विद्या (नानु कॉस्टयूम डिजाइनर)
  • ड्रेसमैन: आर्यन खान
  • ध्वनि डिजाइनर: कृष्ण विश्वकर्मा
  • पोस्ट प्रोडक्शन: 3 स्टूडियो
  • सैटेलाइट पार्टनर – भोजपुरी सिनेमा
  • स्टीमिंग पार्टनर – डंगल प्ले
  • डिजिटल पार्टनर: निरहुआ संगीत की दुनिया
  • संगीत पर: Nirahua संगीतआर्यन खान
  • ध्वनि डिजाइनर: कृष्ण विश्वकर्मा
  • पोस्ट प्रोडक्शन: 3 स्टूडियो
  • सैटेलाइट पार्टनर – भोजपुरी सिनेमा
  • स्टीमिंग पार्टनर – डंगल प्ले
  • डिजिटल पार्टनर: निरहुआ संगीत की दुनिया
  • संगीत पर: Nirahua संगीतआर्यन खान
  • ध्वनि डिजाइनर: कृष्ण विश्वकर्मा
  • पोस्ट प्रोडक्शन: 3 स्टूडियो
  • सैटेलाइट पार्टनर – भोजपुरी सिनेमा
  • स्टीमिंग पार्टनर – दंगल प्ले
  • डिजिटल पार्टनर: निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड
  • संगीत: Nirahua म्यूजिक

निरहुआ हिंदुस्तानी 4 भोजपुरी फिल्म के गानों की लिस्ट

क्या है निरहुआ हिंदुस्तानी 4 भोजपुरी फिल्म की कहानी ?

इस फिल्म की कहानी त्रिकोण प्रेम पर आधारित है जैसा की बाकी की भोजपुरी फिल्मे हैं जो की लंदन में शूट की गई हैं। सच कहे तो निरहुआ हिंदुस्तानी सीरीज की बाकी की तीन फिल्मो की कहानी जैसी इस फिल्म की कहानी नहीं है। इस फिल्म की कहानी थोड़ा सा सामान्य लग रही है, ऐसा लग रहा है की फिल्म के मेकर को कोई बढ़िया कहानी नहीं मिल पाई इस बार इसलिए एक औसत कहानी के साथ इस फिल्म को बना दिया गया।

फिलहाल आते है कहानी पर – इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ आजमगढ़ के एक गांव के निवासी हैं और कोई विशेष काम नहीं करते सिर्फ घर के काम जैसे की गाय भैंस और खेती करना यही सब काम करते हैं। फिर अचानक से उन्हें लंदन जाने का मौका मिलता है। मौका इसलिए मिलता हैं क्योकिं उनके पड़ोसी अयाज खान की गर्लफ्रेंड जो की लंदन में रहती हैं उसकी शादी होने वाली होती है। और उस लड़की के पिता कहते हैं की अपने मंगेतर को एक हफ्ते में लंदन बुलाओ नहीं तो तुम्हारी शादी कहीं और कर दूंगा। अयाज खान अपने काम की वजह से लंदन नहीं जा पाते और अपने जगह पर निरहुआ को भेज देते हैं क्योकिं उनके होने वाले ससुर ने उन्हें देखा नहीं होता है।

निरहुआ लंदन पहुंचते हैं और अयाज खान की गर्लफ्रेंड उन्हें आप मंगेतर कहकर सबसे परिचय करवाती है और धीरे धीरे वे दोनों लोग साथ में अच्छा समय बिताने लगते हैं। और वो लड़की निरहुआ को प्यार करने लगती है और उनसे शादी भी करना चाहती है। इधर प्रवेश लाल यादव के इस बात को बताने पर अयाज खान अपना काम धंधा छोड़कर लंदन जाते हैं अपनी गर्लफ्रेंड को निरहुआ से बचाने लेकिन निरहुआ उन्हें सबको अपना नौकर बताते हैं और उनसे दूर जाने की बात करते हैं।

इधर निरहुआ की उनके गांव की प्रेमिका जो की आम्रपाली दूबे हैं निरहुआ की आने की आस में रहती हैं लेकिन जब निरहुआ वापस नहीं आते तो वे भी निरहुआ को लेने के लिए लंदन चली जाती हैं। लंदन में जाकर बहुत भटकने के बाद आम्रपाली को निरहुआ मिलते हैं और उन्हें अपने घर ले जाते हैं। फिर शुरू होती हैं त्रिकोण प्रेम कहानी जिसमे एक तरह अयाज खान की गर्लफ्रेंड रहती हैं और दूसरी तरफ आम्रपाली दूबे रहती हैं और इसी प्यार के ऊपर फिल्म समाप्त हो जाती है। अब क्या आम्रपाली को निरहुआ मिल पाएंगे या नहीं और उस दूसरी लड़की का क्या होगा और अयाज खान क्या करेंगे यह सब जानने के लिए आप सभी को यह फिल्म देखनी पड़ेगी।

देखें निरहुआ हिंदुस्तानी 4 भोजपुरी फिल्म के ट्रेलर का वीडियो

The post Nirahua Hindustani 4 Trailer, Release Date, Star Cast, Songs and Story appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
खेसारी लाल यादव की प्यार के बंधन भोजपुरी फिल्म यूट्यूब पर रिलीज https://www.bhojpuriculture.in/pyar-ke-bandhan-bhojpuri-movie-released-on-youtube/ Mon, 08 Jul 2024 18:02:20 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3726 खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह की बहु चर्चित भोजपुरी फिल्म प्यार के बंधन को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। यानी की अब इस फिल्म को आप सभी बिना किसी रोक टोक...

The post खेसारी लाल यादव की प्यार के बंधन भोजपुरी फिल्म यूट्यूब पर रिलीज appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह की बहु चर्चित भोजपुरी फिल्म प्यार के बंधन को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। यानी की अब इस फिल्म को आप सभी बिना किसी रोक टोक के फ्री में यूट्यूब से देख पाएंगे। चलिए हम आप सभी को बता देते हैं की यह फिल्म कब और किस यूट्यूब चैनल पर रिलीज की गई हैं जिससे आप इस फिल्म को यूट्यूब पर जाकर ढूंढ सके और देख सकें।

Pyar ke Bandhan Bhojpuri Movie

6 जुलाई को और इस चैनल पर रिलीज हुई है यह फिल्म

प्यार के बंधन भोजपुरी फिल्म 6 जुलाई को Captain Watch Hits यूट्यूब चैनल पर रिलीज की गई है। इस फिल्म के यूट्यूब पर रिलीज होने का इन्तजार बहुत सारे लोग कर रहे थे और अब जाकर यह फिल्म रिलीज कर दी गई है। यूट्यूब से पहले इस फिल्म का टेलीविजन प्रीमियर भी हो चुका है।

खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह मुख्य भूमिका में हैं इस फिल्म में

इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह मेन रोल में हैं, इनके अलावा इस फिल्म में अमित शुक्ला, माया यादव, रश्मी पाठक, बिजेंद्र सिंह बीआईबी, संजीव मिश्रा आदि कलाकार भी हैं।

लंदन में हुई है इस फिल्म की शूटिंग

आपको बता दें की इस फिल्म की शूटिंग लंदन में हुई है। फिल्म में खेसारी लाल यादव की दादी रहती हैं जिनका किरदार माया यादव ने निभाया है जो की लंदन में रहती हैं और एक अमीर महिला के रूप में दिखाई गई हैं।

इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के पिता का रोल कर रहे हैं अयाज़ खान

इस फिल्म की सबसे आश्चर्जनक बात यह है की अयाज़ खान जो की भोजपुरी सिनेमा में विलेन के रूप में फेमस हैं खेसारी लाल यादव के पिता का रोल इन्होने किया है। शायद असल जीवन में अयाज़ खान खेसारी लाल यादव से छोटे हैं लेकिन इस फिल्म में वे खेसारी के पिता जी बने हुए हैं।

कैसी है इस फिल्म की कहानी ?

इस फिल्म की कहानी पूरी तरह से ड्रामा पर आधारित है। कहानी में हमारे अनुसार कोई दम नहीं है बस लंदन में फिल्म बना दिया गया है। बाकी इस फिल्म में बहुत कुछ खास नहीं है। हम आप सभी को इस फिल्म की कहानी के बारे में नहीं बता रहे हैं बल्कि आप सभी खुद ही इस फिल्म को देख लीजिये। हम नहीं चाहते की आपको पहले से फिल्म की कहानी के बारे में पता चले।

देखें प्यार के बंधन भोजपुरी फिल्म

पूरी फिल्म का वीडियो नीचे दिया गया है आप सभी देख सकते हैं।

The post खेसारी लाल यादव की प्यार के बंधन भोजपुरी फिल्म यूट्यूब पर रिलीज appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
“माँ बाप का बटवारा” भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर हुआ आउट, रुला देगी ये फिल्म https://www.bhojpuriculture.in/maa-baap-ka-batwara-bhojpuri-movie-trailer-out/ Sun, 16 Jun 2024 15:11:54 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3599 “माँ बाप का बटवारा” भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर हुआ आउट, इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद आपकी आँखें नम हो जाएँगी। क्योकिं इस फिल्म में आज के समाज की सच्चाई दिखाई गई...

The post “माँ बाप का बटवारा” भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर हुआ आउट, रुला देगी ये फिल्म appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
Maa Baap Ka Batwara Bhojpuri Movie

“माँ बाप का बटवारा” भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर हुआ आउट, इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद आपकी आँखें नम हो जाएँगी। क्योकिं इस फिल्म में आज के समाज की सच्चाई दिखाई गई है जिसमे एक माँ बाप को उनके बच्चे कैसे अलग अलग रहने को मजबूर कर देते हैं। फिल्म कुछ कुछ हिंदी फिल्म बागबान की भी तरह दिखाई दे रही है। तो चलिए देखते हैं इस फिल्म की सारी जानकारी।

कब और कहां रिलीज किया गया है इस भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर ?

“माँ बाप का बटवारा” भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर 8 जून को B4U भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। और ट्रेलर का वीडियो कुल 4 मिनट 23 सेकंड का है। ट्रेलर को अब तक एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ट्रेलर अच्छा है और इससे कहानी के बारे में पूरा अंदाजा लगाया जा सकता है।

इन कलाकारों ने काम किया है इस फिल्म में

इस फिल्म की स्टार कास्ट कुछ इस प्रकार है – शुभी शर्मा, गुंजन पंथ , शैलेशा मिश्रा , प्रेम दुबे , रीना सिंह , अमित शुक्ला, अयाज़ खान , प्रशांत सिंह , अनु ओझा बाल कलाकार।

कब रिलीज होगी यह फिल्म ?

इस फिल्म की रिलीज डेट आ चुकी है। वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर मे देखिये भोजपुरी फिल्म “माँ बाप का बटवारा” 6 जुलाई शनिवार ,शाम 6.30 बजे और 7 जुलाई ,रविवार , सुबह 9.30 बजे सिर्फ B4U भोजपुरी चैनल पर !

जानें कौन है इस फिल्म के निर्माता निर्देशक ?

  • निर्देशक – इश्तियाक़ शेख बंटी
  • निर्माता – संदीप सिंह, अंजनी तिवारी, निलाभ तिवारी
  • कांसेप्ट – संदीप सिंह व विशाल यादव
  • कथा पटकथा , संवाद – सत्येंद्र सिंह
  • संगीत – साजन मिश्रा
  • गीतकार- – प्यारे लाल यादव
  • गायक- सुगम सिंह , अलका झा, संध्या सरगम , प्रियंका सिंह
  • छायांकन – डी के शर्मा
  • कोरियोग्राफर – कानू मुख़र्जी, सोनू प्रीतम
  • संकलन – धरम सोनी
  • कला – अंजनी तिवारी
  • पोस्ट प्रोडक्शन -बॉलीवुड उमंग
  • ट्रेलर,डी .आई. कलरिस्ट – धरम सोनी
  • पार्श्व संगीत& मिक्सिंग – प्रियांशू राज

जानें माँ बाप का बटवारा भोजपुरी फिल्म की पूरी कहानी

इस फिल्म की कहानी की बात करें तो कहानी अच्छी है और पूरी तरह से पारिवारिक है और एक ही परिवार की पूरी कहानी है। एक परिवार है जिसके मालिक है अमित शुक्ला, उनकी पत्नी हैं और उनके दो बेटे हैं। एक बेटे हैं अयाज़ खान और दूसरे बेटे हैं प्रशांत सिंह। दोनों बेटों की शादी हो चुकी है और एक ही पत्नी हैं शुभी शर्मा और दूसरे की पत्नी हैं गुंजन पंथ।

दोनों बेटों के परिवार की आपस में नहीं बनती और इसलिए दोनों बटवारा करने का निर्णय लेते हैं। और जब बटवारा हो रहा होता है तो बात ये आती है की माता पिता किसकी तरफ रहेंगे ? इस पर दोनों की पत्निया कहती हैं की एक बेटे के साथ पिता जी रहेंगे और दूसरे बेटे के साथ माता जी रहेंगी। और फिर यहाँ से शुरू होती है माता और पिता की परेशानियां।

जब पिता को कुछ चाहिए होता है तो वे अपने तरह के बेटे से कहते हैं और ठीक ऐसा ही माता जी भी करती हैं लेकिन जब पिता जी का खाना नहीं बना होता तो माता जी भी खाना नहीं खाती और कहती हैं की तुम्हारे बाबू जी ने अभी खाना नहीं खाया है तो मैं कैसे खा लूँ। और एक दिन माता जी बीमार हो जाती हैं और उनके तरफ का बेटा घर में नहीं रहता है तो दूसरा बेटा दवाई लेने नहीं जाता क्योकिं माता जी उसकी तरफ नहीं रहती। और फिर पूरी रात माता जी की सेवा बाबू जी ही करते हैं और कोई उनके पास नहीं आता। और ऐसा वाकई पहले भी होता था और आज के समाज में भी होता है।

बड़ी परेशानियां झेलने के बाद पिता जी कहते हैं की जो हम दोनी की सेवा करेगा उन्हें ही मैं अपना घर, जमीन और जायदाद दूंगा किसी और को नहीं। और इस बात पर उनके दोनों बेटे और बहुवें और साथ ही साथ पड़ोस के प्रेम दुबे भी उन दोनों की खूब सेवा करते हैं। लेकिन ऐसा करते करते वे थक जाते हैं और उन दोनों को प्रॉपर्टी नहीं मिलती, इस पर दोनों बेटे कहते हैं की सारी प्रॉपर्टी उनकी है और इसको दो भाग में बाँट दो, इस पर पिता जी कहते हैं की तुम सब मनाओ की हम दोनों मर जाएँ इसके बाद ही प्रॉपर्टी तुम्हे मिलेगी। और वे दोनों कहते हैं की हाँ हम चाहते हैं की आप दोनों मर जाएँ।

अपने बेटों के मुँह से ये सुनने के बाद बाबू जी को दिल का दौरा पड़ जाता है और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ता है। और उनके हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद दोनों बेटे और बहुवें साथ में हो जाती हैं और प्रॉपर्टी के कागजात लेकर उसपर बाबू जी का अंगूठा ले लेते हैं। और फिर एक दिन बाबू का स्वर्गवास हो जाता है और फिर फिल्म में आगे क्या होगा यह आपको फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।

देखें “माँ बाप का बटवारा” भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर

The post “माँ बाप का बटवारा” भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर हुआ आउट, रुला देगी ये फिल्म appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>