Aaj Hamar Pyar ke Shadi Ba Bhojpuri Film Shooting Photos and Video - Bhojpuri Culture https://www.bhojpuriculture.in/info/aaj-hamar-pyar-ke-shadi-ba-bhojpuri-film-shooting-photos-and-video/ Thu, 15 Aug 2024 13:59:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.5 https://www.bhojpuriculture.in/wp-content/uploads/2023/10/Bhojpuri-Culture-favicon-150x150.png Aaj Hamar Pyar ke Shadi Ba Bhojpuri Film Shooting Photos and Video - Bhojpuri Culture https://www.bhojpuriculture.in/info/aaj-hamar-pyar-ke-shadi-ba-bhojpuri-film-shooting-photos-and-video/ 32 32 आज हमार प्यार के शादी बा भोजपुरी फिल्म का फर्स्ट लुक आउट https://www.bhojpuriculture.in/aaj-hamar-pyar-ke-shadi-ba-bhojpuri-movie-first-look-out/ Thu, 15 Aug 2024 13:11:30 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3947 आज हमार प्यार के शादी बा भोजपुरी फिल्म का फर्स्ट लुक आउट (Aaj Hamar Pyar ke Shadi Ba Bhojpuri Movie First Look Out) दोस्तों पावर स्टार पवन सिंह की एक धमाकेदार भोजपुरी फिल्म का...

The post आज हमार प्यार के शादी बा भोजपुरी फिल्म का फर्स्ट लुक आउट appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
आज हमार प्यार के शादी बा भोजपुरी फिल्म का फर्स्ट लुक आउट (Aaj Hamar Pyar ke Shadi Ba Bhojpuri Movie First Look Out)

Aaj Hamar Pyar ke Shadi Ba Bhojpuri Movie First Look

दोस्तों पावर स्टार पवन सिंह की एक धमाकेदार भोजपुरी फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में आउट हुआ है जिसका नाम है आज हमार प्यार के शादी बा। यह पवन सिंह के आने वाली फिल्म है। यह फिल्म कब रिलीज की जाएगी अभी इसकी जानकारी आना बाकी है। बात करते हैं इस फर्स्ट लुक की तो इसमें पवन सिंह बड़े उदास नजर आ रहे हैं और साथ ही साथ उनके दाहिने कंधे पर सफेद रंग की एक चद्दर या साल जैसा कुछ रखा हुआ है जिससे उनका बायां हाथ छुपा हुआ है। बहुत समय बाद पवन सिंह की कोई फिल्म आने वाली है। जैसा की हम सबको पता है की पवन सिंह अपने चुनाव की वजह से पीछे कुछ समय से व्यस्त थे और अब जाकर वे अपना पूरा समय भोजपुरी फिल्मो और गानों को दे रहे हैं।

अब इसमें हाथ छुपाने के कारन की बात करें तो हो सकता है की इस फिल्म में पवन सिंह का एक हाथ ही न हो, नहीं तो हाथ छुपाने की जरुरत तो नहीं पड़ती। फिलहार पोस्टर में पवन सिंह एक दम उदास नजर आ रहे हैं। और उनकी इस उदासी से हम फिल्म के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं की यह फिल्म प्रेम कथा पर आधारित होने वाली है।

यह फिल्म वासुकी प्रोडक्शन और कैप्टन वीडियो प्राइवेट लिमिटेड के दवारा प्रस्तुत की जा रही है। फिल्म के म्यूजिक का अधिकार कैप्टन वाच हिट्स यूट्यूब चैनल के पास है। फिल्म का निर्माण कर रहे हैं महेंद्र ओझा और अमित कुमार गुप्ता जबकि फिल्म के निर्देशक का कार्यभार सभाल रहे हैं फिरोज खान जो की भोजपुरी के जाने माने निर्देशक हैं। इस फिल्म के संगीतकार हैं छोटे बाबा, गीत है अरविन्द तिवारी, विनय निर्मल और सोनू श्रीवास्तव का। कथा है फिरोज खान की, पटकथा और संवाद लिखे हैं अभय यादव ने, छायांकन है सुनील आहेर का, संकलन है गुरजंट सिंह का, मारधाड़ है बाजीराव का, नृत्य है कानू मुख़र्जी और गोल्डी बॉबी का।

कब रिलीज हुआ आज हमार प्यार के शादी बा भोजपुरी फिल्म का फर्स्ट लुक?

इस फिल्म का फर्स्ट लुक पवन सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट से 28 जुलाई 2024 को पोस्ट किया गया है। देखते हैं की इस फिल्म का ट्रेलर कब आएगा और फिल्म की रिलीज डेट कब घोषित की जाएगी।

आज हमार प्यार के शादी बा भोजपुरी फिल्म के स्टार कास्ट

इस फिल्म के निर्माता निर्देशक की जानकारी तो प्राप्त हो गई है लेकिन फिल्म के बाकी कलाकारों की जानकारी नहीं प्राप्त है। अभी फिल्म में सिर्फ पवन सिंह ही दिखाई दे रहे हैं।

क्या होगी आज हमार प्यार के शादी बा भोजपुरी फिल्म की कहानी ?

इस फिल्म की कहानी के बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं प्राप्त है लेकिन फिल्म के नाम से आप सब भी कहानी के विषय को जान गए होंगे। फिल्म की कहानी में कुछ ऐसा होना चाहिए – पहले पवन सिंह किसी लड़की से प्यार करते रहे होंगे और या तो इनके परिवार वाले या तो लड़की के परिवार वालो को ये रिश्ता मंजूर नहीं होगा। और फिर लड़की के घरवाले उसकी शादी किसी और लड़के से करना चाह रहे होंगे। और फिर लड़की की शादी में पवन सिंह भी पहुंचे होंगे। अब लास्ट में ये भी हो सकता है की सब कोई पवन सिंह की शादी उस लड़की से करने को राजी हो जायें। फिलहाल फिल्म की कहानी ये नहीं है, इसके बारे में फिल्म के ट्रेलर आने के बाद पता चलेगा।

The post आज हमार प्यार के शादी बा भोजपुरी फिल्म का फर्स्ट लुक आउट appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>