इन भोजपुरी एक्टर और एक्ट्रेस के बीच में हो चुके हैं झगड़े
Last Updated on July 17, 2024 by Priyanshi
आज हम बात करेंगे की भोजपुरी सिनेमा के एक्टर और एक्ट्रेस के बीच में हुई लड़ाइयों के बारे में, लड़ाइयों से मतलब की मनमुटाव के बारे में। पहले ये एक्टर और एक्ट्रेस साथ में काम करते थे लेकिन इनके बीच में सब कुछ ठीक नहीं रहा जिसकी वजह से इनके बीच मनमुटाव पैदा हुआ और अब ये साथ में काम नहीं करते और बिना नाम लिए एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं और देखते हैं की कितने ऐसे मामले हैं हमारे पास।
पवन सिंह और अक्षरा सिंह का मामला

Pawan Singh and Akshara Singh
भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा मामला यानी की कॉन्ट्रोवर्सी यही है, पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच में ऐसा क्या हुआ की अब ये लोग एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते। एक समय था जब पवन और अक्षरा एक दूसरे के इतने नजदीक थे की लोग कह रहे थे की ये दोनों लोग आपस में शादी करने वाले थे लेकिन अक्षरा के अनुसार पवन का बर्ताव महिलाओं के प्रति बहुत बुरा है जिसकी वजह से उन्होंने उनका साथ छोड़ दिया। मीडिया में ऐसी खबरें चली की पवन सिंह ने शराब पीकर अक्षरा सिंह से मार पीट की थी जिसकी वजह से अक्षरा ने उनका साथ छोड़ दिया।
भोजपुरी इंडस्ट्री का यह सबसे बड़ा मामला था जो की अभी तक चलता आ रहा है और अक्षरा सिंह अब खुले आम पवन सिंह के बारे में बहुत कुछ कहती रहती हैं।
काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का मामला

Khesari Lal and Kajal Raghwani
खेसारी और काजल की एक ऐसी जोड़ी थी जो की किसी भी भोजपुरी दर्शक ने नहीं सोची होगी की ये टूट भी सकती है। लेकिन ये जोड़ी बहुत सारी हिट फिल्मे देने के बाद अब टूट गई है। भोजपुरी सिनेमा की निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी के बाद यह दूसरी सबसे पॉपुलर जोड़ी थी। काजल और खेसारी के बीच किसी भी प्रकार की मार पीट तो नहीं हुई लेकिन बात आत्मसम्मान तक जरूर पहुंची।
इस जोड़ी के टूटने की वजह में से सबसे प्रचिलित वजह ये सामने आई थी की खेसारी लाल और पवन सिंह में शुरू से ही नहीं बनती थी। और काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री के हर कलाकार के साथ काम करना चाहती थी जिसमे से पवन सिंह भी शामिल थे। लेकिन काजल के जोड़ीदार खेसारी लाल का यह कहना था की पवन सिंह के साथ वे काम न करें। काजल को यह बात अच्छी नहीं लगी की उन्हें कोई ये बताये की किसके साथ उन्हें काम करना है और किसके साथ नहीं। और जब काजल ने ऐसा नहीं किया तो खेसारी लाल और उनके बीच मनमुटाव बढ़ने लगे और एक समय ऐसा आया की इनकी जोड़ी टूट ही गई।
अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव का मामला

Khesari Lal and Akshara Singh
काजल राघवानी से पहले खेसारी लाल यादव की जोड़ीदार अक्षरा सिंह ही थी और इन दोनों ने मिलकर कई सारी भोजपुरी फिल्मो में काम किया था जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। और खेसारी लाल के बारे में अक्षरा सिंह के भी वैसे ही आरोप थे जैसा की काजल राघवानी ने उन पर लगाए थे। जिससे की अक्षरा सिंह ने उनके साथ काम करना छोड़कर पवन सिंह के साथ काम करना शुरू कर दिया था। आज खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह भले ही साथ में एक दो गाने कर लेते हैं लेकिन उनके बीच पहले जैसा रिश्ता नहीं रहा।
यामिनी सिंह और खेसारी लाल यादव का मामला
काजल राघवानी का साथ छूटने के बाद खेसारी लाल यादव का अगर किसी ने सबसे ज्यादा साथ दिया तो वे हैं यामिनी सिंह। इन दोनों की जोड़ी ने बहुत सारे भोजपुरी एल्बम के गाने बनायें जो की जबरदस्त वायरल हुए। और इन्होने साथ में कुछ भोजपुरी फिल्मो में भी काम किया जिसमे से कुछ फिल्मे रिलीज हो चुकी हैं और कुछ होने वाली हैं।
यामिनी और खेसारी लाल ने सबसे ज्यादा एल्बम में काम किया और इनके गाने खूब पॉपुलर हुए, लेकिन पिछले कुछ समय से इनके गानें आना बंद हो गए और खबरें आई की इन दोनों की जोड़ी टूट गई है। हालाकिं इनकी जोड़ी क्यों टूटी इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं प्राप्त है लेकिन ये पक्की बात है की इनकी जोड़ी अब टूट चुकी है।
समर सिंह और स्वर्गीय आकांक्षा दूबे का मामला
समर सिंह और आकांक्षा दूबे के मामले की जानकारी तो आप सबको होगी ही। इनके बीच कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा था लेकिन फिर भी ये लोग साथ में रहने का दिखावा करते रहे और एक दिन ऐसा आया की आकांक्षा को वो फैसला लेना पड़ा जिससे वो इन दुनिया से ही चली गईं। इनके बीच में बहुत सारी चीजे ऐसी भी रहीं जिनके बारे में किसी को कुछ भी नहीं पता चला और शायद चलेगा भी नहीं। भगवान आकांक्षा की आत्मा को शांति दे।