Read Latest Bhojpuri News Weekly - Bhojpuri Culture https://www.bhojpuriculture.in/category/weekly-bhojpuri-news/ Sat, 27 Jul 2024 11:06:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.5 https://www.bhojpuriculture.in/wp-content/uploads/2023/10/Bhojpuri-Culture-favicon-150x150.png Read Latest Bhojpuri News Weekly - Bhojpuri Culture https://www.bhojpuriculture.in/category/weekly-bhojpuri-news/ 32 32 भोजपुरी का सबसे बड़ा एक्टर कौन है ? https://www.bhojpuriculture.in/biggest-actor-of-bhojpuri-cinema/ Thu, 25 Jul 2024 19:00:48 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3174 भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा भोजपुरी एक्टर कौन है ? आज हम बात करने वाले हैं एक ऐसे विषय पर जिसके बारे में बहुत सारे लोगो का मत अलग अलग है और समय समय...

The post भोजपुरी का सबसे बड़ा एक्टर कौन है ? appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा भोजपुरी एक्टर कौन है ?

Biggest Actor of Bhojpuri Cinema-min

आज हम बात करने वाले हैं एक ऐसे विषय पर जिसके बारे में बहुत सारे लोगो का मत अलग अलग है और समय समय पर इस बात को लेकर भोजपुरी के दर्शकों में लड़ाइयां भी होती रहती हैं। जी हाँ हमारा आज का विषय है की भोजपुरी का सबसे बड़ा एक्टर कौन है। वैसे तो आप सभी जानते हैं की भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री एक पुरुष प्रधान इंडस्ट्री है यानी की यहाँ पर एक्टर का बोलबाला ज्यादा चलता है और एक्ट्रेस का बहुत कम चलता है। इसलिए हर बार एक ही सवाल लोग पूछते हैं की भोजपुरी का सबसे बड़ा एक्टर कौन है।

यहाँ तक की जब किसी एक्ट्रेस का इंटरव्यू चल रहा होता है तो उनसे भी यही सवाल पूछा जाता है और जो एक्ट्रेस समझदार होती है वह सबका नाम बता देती है और जो एक्ट्रेस किसी एक्टर के साथ एक जोड़ी के रूप में काम करती है तो उस एक्टर का नाम बता देती है। लेकिन सच तो ये है की भोजपुरी में सबसे बड़े एक्टर होने में कई सारे पैमाने हैं जिनके ऊपर जो एक्टर या एक्ट्रेस खरा उतरता है वही सबसे बड़ा एक्टर या एक्ट्रेस कहलायेगा।

आज हम उन्ही कुछ पैमानों पर सभी बड़े भोजपूरी एक्टर को तौलेंगे और बाद में निष्कर्ष निकालेंगे की सबसे बड़ा एक्टर वाकई में कौन है। तो चलिए शुरू करते हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री के शुरुआत समय से योगदान

सबसे पहले तो यही बात करते हैं की भोजपुरी इंडस्ट्री जब शुरू हुई तो किस किस ने योगदान दिया और भोजपुरी इंडस्ट्री को आगे बढ़ाया। इसके लिए हमें दो नाम सबसे पहले याद आते हैं वो हैं मनोज तिवारी और रवि किशन। ये दो ऐसे नाम हैं जिन्होंने शुरू में भोजपुरी फिल्मे बनाई और लोगो को मनोरंजन का एक और साधन दिया अपनी क्षेत्रीय भाषा भोजपुरी में। उस समय ये दोनों भोजपुरी के स्टार थे और इनके सामने बाकी के सारे एक्टर आएं। लोगों ने इनकी फिल्मों के साथ साथ इनके गानों को भी खूब पसंद किया जिसकी वजह से भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलैरिटी बहुत तेजी से बढ़ती गई।

Actor-Manoj-Tiwari

भोजपुरी इंडस्ट्री के मध्य समय में योगदान

शुरूआती समय के बाद भोजपुरी सिनेमा में ऐसा दौर आया जब अचानक से भोजपुरी के एल्बम गानें बनने लगे, इसके पहले भी गानें बनते थे लेकिन इतनी मात्रा में नहीं बनते थे। और साथ ही साथ भोजपुरी की अच्छी फिल्मे बनने लगी जिसमे में प्रमुख एक्टर थे दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव। कुछ फिल्मे रवि किशन और मनोज तिवारी की भी आई लेकिन ज्यादातर जो फिल्मे पॉपुलर हुई उनमे से सबसे ज्यादा निरहुआ की फिल्मे थी। और कुछ समय बाद खेसारी लाल यादव की फिल्मे और पवन सिंह की फिल्मो ने अच्छा खासा नाम कमाया। इस दौर के सबसे अच्छे और बड़े भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ बनकर निकले।

वर्तमान समय में भोजपुरी इंडस्ट्री को योगदान

वर्तमान समय में बात करें तो कई सारे एक्टर और एक्ट्रेस हैं जो की भोजपुरी सिनेमा में पॉपुलर हैं जैसे की खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, अरविन्द अकेला कल्लू, प्रदीप पांडेय चिंटू, रितेश पांडेय, नीलकमल सिंह और अन्य। इनमे से सबसे ज्यादा पॉपुलरिटी सिर्फ 2 एक्टर की है एक हैं पवन सिंह और दूसरे हैं खेसारी लाल यादव। इनके चाहे फिल्में हो या गानें हो सब हिट जाते हैं वायरल होते हैं। लेकिन ये लोग अश्लील गानें भी बनाते हैं जिनसे भोजपुरी इंडस्ट्री का नाम ख़राब होता है।

तो इस वजह से ये एक्टर भोजपुरी का सबसे बड़ा एक्टर है

ऊपर कही गई बातों और अन्य बातों को अगर ध्यान में रखें तो हमें ऐसा लगता है की भोजपुरी सिनेमा और भोजपुरी भाषा के सबसे बड़े एक्टर हैं रवि किशन। क्योकिं रवि किशन ने एक तो शुरू से ही भोजपुरी सिनेमा में काम किया और साथ ही साथ भोजपुरी सिनेमा से बाहर निकलकर साउथ फिल्मो में और हिंदी फिल्मो में भी काम किया है।

Ravi Kishan

आज भी रवि किशन की एक्टिंग जबरदस्त होती है। और दूसरे एक्टर का नाम अगर हम लेना चाहे तो वे हैं दिनेश लाल यादव निरहुआ। निरहुआ ने इतनी अच्छी अच्छी फिल्में दी है भोजपुरी सिनेमा की, कि लोग उन्ही फिल्मो को देखकर भोजपुरी फिल्मो को पसद करने लगे। साथ ही साथ निरहुआ भोजपुरी गानों को लेकर इतने सीरियस नहीं रहते जितना कि आज के एक्टर रहते हैं। निरहुआ ने हमें नहीं याद कि ऐसा कोई गाना या फिल्म का सीन किया होगा जो कि अश्लील होगा, जबकि आज के एक्टर औरत के शरीर के ऊपर कई तरह के गानें बनाते हैं।

Nirahua and Pakhi Hegde

The post भोजपुरी का सबसे बड़ा एक्टर कौन है ? appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
भोजपुरी सिनेमा में पाकिस्तान पर बनी हैं इतनी सारी फिल्में https://www.bhojpuriculture.in/bhojpuri-me-pakistan-par-itni-saari-filme-bani-hai/ Wed, 17 Jul 2024 11:52:29 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3832 भोजपुरी सिनेमा में पाकिस्तान पर बनी हैं इतनी फिल्में आज हम आप सभी को बताने जा रहे हैं की भोजपुरी इंडस्ट्री में कितनी फिल्में ऐसी बनी हैं जो की पाकिस्तान पर आधारित हैं। वैसे...

The post भोजपुरी सिनेमा में पाकिस्तान पर बनी हैं इतनी सारी फिल्में appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
भोजपुरी सिनेमा में पाकिस्तान पर बनी हैं इतनी फिल्में

Pakistan par Banane wali bhojpuri films

आज हम आप सभी को बताने जा रहे हैं की भोजपुरी इंडस्ट्री में कितनी फिल्में ऐसी बनी हैं जो की पाकिस्तान पर आधारित हैं। वैसे भोजपुरी इंडस्ट्री कोई पहली इंडस्ट्री नहीं है जो पाकिस्तान पर फिल्में बना चुकी है बल्कि बॉलीवुड और साउथ में ही पाकिस्तान पर फिल्में बनी हैं। लेकिन बॉलीवुड में बहुत सारी फिल्में पाकिस्तान पर बनी हैं। तो चलिए जानते हैं की भोजपुरी में पाकिस्तान पर कितने फिल्में बनी हैं और कौन हैं उनके एक्टर और एक्ट्रेस।

भोजपुरी में पाकिस्तान पर बनने वाली फिल्मो के नाम

1) पटना से पाकिस्तान भोजपुरी फिल्म (दिनेश लाल यादव निरहुआ)

Patna se Pakistan Bhojpuri Movie-min

पटना से पाकिस्तान भोजपुरी फिल्म वर्ष 2025 में रिलीज हुई थी और यह फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी। इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे और काजल राघवानी। यह फिल्म जब से रिलीज हुई थी उस समय से लेकर आजतक इस फिल्म को लोग पसंद करते आ रहे हैं। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ पटना से साधारण परिवार से आते हैं जिनकी गर्लफ्रेंड काजल राघवानी मंदिर में हुए बम धमाके में मारी जाती हैं। और धमाके का मुख्य सूत्रधार एक आतंकवादी होता है जो की पाकिस्तान से ही सारे काम भारत में कर रहा होता है। और फिर दिनेश लाल यादव निरहुआ उस आतंकवादी को पकड़ने के लिए किसी तरह से पाकिस्तान चले जाते हैं और सारे दुश्मनों का खात्मा करते हैं। आम्रपाली दूबे इस फिल्म में पाकिस्तानी लड़की का किरदार निभा रही हैं जिन्हे बाद में दिनेश लाल यादव से प्यार हो जाता है।

2) दुल्हन चाही पाकिस्तान से (प्रदीप पांडेय चिंटू)

dulhan chahi pakistan se

प्रदीप पांडेय चिंटू ने भी पाकिस्तान पर आधारित भोजपुरी फिल्म बनाई है इसका नाम है – दुल्हन चाही पाकिस्तान से। यह फिल्म वर्ष 201 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। अभी भी यूट्यूब पर इस फिल्म के व्यूज हर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं प्रदीप पांडेय चिंटू, तनु श्री, शुभी शर्मा और हिंदी फिल्म के कलाकार मुकेश ऋषि और टीनू वर्मा।

इस फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है और प्रेम कथा पर आधारित है। फिल्म में चिंटू को तनुश्री से प्यार हो जाता है जब वे भारत में रहती हैं और फिर वे पाकिस्तान चली जाती हैं और चिंटू से कहती हैं की आके मुझे ले चलो और फिर चिंटू पाकिस्तान चले जाते हैं अपने प्यार को लेने के लिए। फिल्म में मुकेश ऋषि और टीनू वर्मा ने आतंकवादी का किरदार निभाया है। यह फिल्म यूट्यूब पर मौजूद है आप सब ने अगर इस फिल्म को नहीं देखा है तो देख सकते हैं।

3) इंडिया vs पाकिस्तान (रितेश पांडेय, यश कुमार, कल्लू, राकेश मिश्रा)

INDIA vs PAKISTAN-min

इंडिया vs पाकिस्तान भोजपुरी फिल्म भी पाकिस्तान के ऊपर बनी है। इस फिल्म में भोजपुरी के कई सारे कलाकारों ने काम किया है जिसमे की रितेश पांडेय, यश कुमार, कल्लू, राकेश मिश्रा और अन्य शामिल हैं। इस फिल्म में सीमा पर एक जमीन के हिस्से को लेकर लड़ाई होती रहती है और फिर दोनों तरफ के फौजी ये निर्णय लेते हैं की एक क्रिकेट मैच खेला जाय और जो भी उस मैच को जीतेगा वही उन जमीन को रखेगा। और फिर मैच खेला जाता है लेकिन हमें नहीं पता की मैच कौन जीतता है क्योकिं यह फिल्म हमने नहीं देखी है आप सब जरूर देख सकते हैं। यह फिल्म वर्ष 2017 में रिलीज की गई थी। यह फिल्म आप सभी को SRK म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर मिल जाएगी।

4) दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2 (प्रदीप पांडेय चिंटू)

प्रदीप पांडेय चिंटू की एक और भोजपुरी फिल्म पाकिस्तान के नाम पर बनी है जिसका नाम है दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2। इसके पहले इसी नाम से एक और फिल्म चिंटू की आ चुकी थी। यह फिल्म वर्ष 2019 में रिलीज की गई थी। और इस फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू, सुरभि शुक्ल और गार्गी पंडित ने एक्टिंग किया था। पहली फिल्म की तरह यह फिल्म उतनी ज्यादा नहीं चली।

5) पाकिस्तान में जय श्री राम (विक्रांत सिंह और मोनालिसा)

Pakistan Mein Jai Shri Ram

पाकिस्तान के नाम पर बनने वाली अगली भोजपुरी फिल्म का नाम है “पाकिस्तान में जय श्री राम”। यह फिल्म वर्ष 2019 में रिलीज की गई थी। इस फिल्म के मुख्य कलाकार थे विक्रांत सिंह राजपूत और मोनालिसा। यह फिल्म भी प्रेम कथा पर आधारित है।

6) ले आइब दुल्हनिया पाकिस्तान से (विशाल सिंह, तनुश्री चटर्जी )

LE AAIB DULHANIYA PAKISTAN SE

पाकिस्तान के नाम पर बनने वाली अगली भोजपुरी फिल्म का नाम है “ले आइब दुल्हनिया पाकिस्तान से”। यह फिल्म वर्ष 2020 में रिलीज की गई थी। इस फिल्म के मुख्य कलाकार थे विशाल सिंह और तनुश्री चटर्जी। जैसा की नाम से पता चल रहा है की यह फिल्म भी प्रेम कथा पर आधारित है।

The post भोजपुरी सिनेमा में पाकिस्तान पर बनी हैं इतनी सारी फिल्में appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
इन भोजपुरी एक्टर और एक्ट्रेस के बीच में हो चुके हैं झगड़े https://www.bhojpuriculture.in/fights-between-bhojpuri-actors-and-actress/ Tue, 16 Jul 2024 19:33:22 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3794 आज हम बात करेंगे की भोजपुरी सिनेमा के एक्टर और एक्ट्रेस के बीच में हुई लड़ाइयों के बारे में, लड़ाइयों से मतलब की मनमुटाव के बारे में। पहले ये एक्टर और एक्ट्रेस साथ में...

The post इन भोजपुरी एक्टर और एक्ट्रेस के बीच में हो चुके हैं झगड़े appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
fights-between-bhojpuri-actors-and-actress

आज हम बात करेंगे की भोजपुरी सिनेमा के एक्टर और एक्ट्रेस के बीच में हुई लड़ाइयों के बारे में, लड़ाइयों से मतलब की मनमुटाव के बारे में। पहले ये एक्टर और एक्ट्रेस साथ में काम करते थे लेकिन इनके बीच में सब कुछ ठीक नहीं रहा जिसकी वजह से इनके बीच मनमुटाव पैदा हुआ और अब ये साथ में काम नहीं करते और बिना नाम लिए एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं और देखते हैं की कितने ऐसे मामले हैं हमारे पास।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह का मामला

Pawan Singh and Akshara Singh

Pawan Singh and Akshara Singh

भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा मामला यानी की कॉन्ट्रोवर्सी यही है, पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच में ऐसा क्या हुआ की अब ये लोग एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते। एक समय था जब पवन और अक्षरा एक दूसरे के इतने नजदीक थे की लोग कह रहे थे की ये दोनों लोग आपस में शादी करने वाले थे लेकिन अक्षरा के अनुसार पवन का बर्ताव महिलाओं के प्रति बहुत बुरा है जिसकी वजह से उन्होंने उनका साथ छोड़ दिया। मीडिया में ऐसी खबरें चली की पवन सिंह ने शराब पीकर अक्षरा सिंह से मार पीट की थी जिसकी वजह से अक्षरा ने उनका साथ छोड़ दिया।

भोजपुरी इंडस्ट्री का यह सबसे बड़ा मामला था जो की अभी तक चलता आ रहा है और अक्षरा सिंह अब खुले आम पवन सिंह के बारे में बहुत कुछ कहती रहती हैं।

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का मामला

Khesari Lal and Kajal Raghwani

Khesari Lal and Kajal Raghwani

खेसारी और काजल की एक ऐसी जोड़ी थी जो की किसी भी भोजपुरी दर्शक ने नहीं सोची होगी की ये टूट भी सकती है। लेकिन ये जोड़ी बहुत सारी हिट फिल्मे देने के बाद अब टूट गई है। भोजपुरी सिनेमा की निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी के बाद यह दूसरी सबसे पॉपुलर जोड़ी थी। काजल और खेसारी के बीच किसी भी प्रकार की मार पीट तो नहीं हुई लेकिन बात आत्मसम्मान तक जरूर पहुंची।

इस जोड़ी के टूटने की वजह में से सबसे प्रचिलित वजह ये सामने आई थी की खेसारी लाल और पवन सिंह में शुरू से ही नहीं बनती थी। और काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री के हर कलाकार के साथ काम करना चाहती थी जिसमे से पवन सिंह भी शामिल थे। लेकिन काजल के जोड़ीदार खेसारी लाल का यह कहना था की पवन सिंह के साथ वे काम न करें। काजल को यह बात अच्छी नहीं लगी की उन्हें कोई ये बताये की किसके साथ उन्हें काम करना है और किसके साथ नहीं। और जब काजल ने ऐसा नहीं किया तो खेसारी लाल और उनके बीच मनमुटाव बढ़ने लगे और एक समय ऐसा आया की इनकी जोड़ी टूट ही गई।

अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव का मामला

Khesari Lal and Akshara Singh

Khesari Lal and Akshara Singh

काजल राघवानी से पहले खेसारी लाल यादव की जोड़ीदार अक्षरा सिंह ही थी और इन दोनों ने मिलकर कई सारी भोजपुरी फिल्मो में काम किया था जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। और खेसारी लाल के बारे में अक्षरा सिंह के भी वैसे ही आरोप थे जैसा की काजल राघवानी ने उन पर लगाए थे। जिससे की अक्षरा सिंह ने उनके साथ काम करना छोड़कर पवन सिंह के साथ काम करना शुरू कर दिया था। आज खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह भले ही साथ में एक दो गाने कर लेते हैं लेकिन उनके बीच पहले जैसा रिश्ता नहीं रहा।

यामिनी सिंह और खेसारी लाल यादव का मामला

Khesari Lal and Yamini Singh

Khesari Lal and Yamini Singh

काजल राघवानी का साथ छूटने के बाद खेसारी लाल यादव का अगर किसी ने सबसे ज्यादा साथ दिया तो वे हैं यामिनी सिंह। इन दोनों की जोड़ी ने बहुत सारे भोजपुरी एल्बम के गाने बनायें जो की जबरदस्त वायरल हुए। और इन्होने साथ में कुछ भोजपुरी फिल्मो में भी काम किया जिसमे से कुछ फिल्मे रिलीज हो चुकी हैं और कुछ होने वाली हैं।

यामिनी और खेसारी लाल ने सबसे ज्यादा एल्बम में काम किया और इनके गाने खूब पॉपुलर हुए, लेकिन पिछले कुछ समय से इनके गानें आना बंद हो गए और खबरें आई की इन दोनों की जोड़ी टूट गई है। हालाकिं इनकी जोड़ी क्यों टूटी इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं प्राप्त है लेकिन ये पक्की बात है की इनकी जोड़ी अब टूट चुकी है।

समर सिंह और स्वर्गीय आकांक्षा दूबे का मामला

समर सिंह और आकांक्षा दूबे के मामले की जानकारी तो आप सबको होगी ही। इनके बीच कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा था लेकिन फिर भी ये लोग साथ में रहने का दिखावा करते रहे और एक दिन ऐसा आया की आकांक्षा को वो फैसला लेना पड़ा जिससे वो इन दुनिया से ही चली गईं। इनके बीच में बहुत सारी चीजे ऐसी भी रहीं जिनके बारे में किसी को कुछ भी नहीं पता चला और शायद चलेगा भी नहीं। भगवान आकांक्षा की आत्मा को शांति दे।

The post इन भोजपुरी एक्टर और एक्ट्रेस के बीच में हो चुके हैं झगड़े appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
भोजपुरी के संजय पांडेय की हिंदी फिल्म मंजरी का ट्रेलर हुआ आउट https://www.bhojpuriculture.in/manjari-sanjay-pandey-hindi-movie-all-information/ Mon, 01 Jul 2024 18:35:10 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3660 भोजपुरी के संजय पांडेय की हिंदी फिल्म मंजरी का ट्रेलर हुआ आउट (Manjari Sanjay Pandey Hindi Movie all Information) मंजरी एक हिंदी फिल्म का नाम है जो की संजय पांडेय की आनेवाली फिल्म है...

The post भोजपुरी के संजय पांडेय की हिंदी फिल्म मंजरी का ट्रेलर हुआ आउट appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
भोजपुरी के संजय पांडेय की हिंदी फिल्म मंजरी का ट्रेलर हुआ आउट (Manjari Sanjay Pandey Hindi Movie all Information)

Manjari Hindi Movie

मंजरी एक हिंदी फिल्म का नाम है जो की संजय पांडेय की आनेवाली फिल्म है यह फिल्म पर्यावरण संरक्षण के एक गंभीर मुद्दे पर आधारित हिंदी फिल्म है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। लेकिन बड़े दुःख की बात है की ऐसी फिल्मो को आजकल कोई नहीं पसंद करता और इसलिए इस फिल्म के ट्रेलर को रिलीज हुए तीन घंटे हो गए लेकिन यूट्यूब पर सिर्फ 180 व्यूज मिल पाए हैं। जबकि फिल्म की कहानी एकदम अलग विषय पर आधारित है और समाज में संदेश भी देने वाली है।

हमने जैसे ही इस फिल्म के बारे में सुना तुरंत ही इस फिल्म के बारे में जानकारी देने के लिए यह आर्टिकल लिखना शुरू किया ताकि जो लोग हमारी वेबसाइट पर आते हैं कम से कम वे लोग तो इस फिल्म के बारे में जानें। आगे यही कोई भोजपुरी का अश्लील गाना होता तो अबतक लाख में व्यूज होते। खैर छोड़ते हैं और इस फिल्म के बारे में आप सभी को जानकारी देते हैं।

आपको बता दें की मंजरी एक हिंदी फिल्म है जिसमे भोजपुरी के मझे हुए एक्टर संजय पांडेय ने काम किया है। फिल्म में और भी कलाकार हैं जिनकी जानकारी हम नीचे दे रहे हैं।

इस फिल्म का नाम है “मंजरी” वैसे आम के फूल को मंजरी कहते हैं और इस फिल्म में एक छोटी सी लड़की है जो की पेड़ पौधों से बहुत प्रेम करती है उसी का नाम मंजरी है। और मंजरी संजय पांडेय की बेटी है इस फिल्म में। इस फिल्म का ट्रेलर 1 जुलाई को F3 Originals यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर बहुत अच्छा है और समाज को पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूक करता है।

इस फिल्म के किरदारों की बात करें तो फिल्म में संजय पांडेय, रोहित चौधरी, अनुराधा मुखर्जी, स्वास्तिका (बाल कलाकार- मंजरी), सोनी चौरसिया, विजय प्रकाश, राघवेंद्र पाठक, रिंकू यादव, नायशा, मधुलिशा, खुशबू टंडन, राज त्रिपाठी और अन्य लोग शामिल हैं।

इस फिल्म के निर्देशक – विवेक श्रीवास्तव हैं, निर्माता – विजय प्रकाश एवं विवेक श्रीवास्तव हैं, डीओपी एवं संपादक:-राघवेंद्र पाठक हैं, कहानी, पटकथा एवं संवाद -प्रतिमा सिन्हा का है, संकल्पना – विवेक श्रीवास्तव, कार्यकारी निर्माता – पूजाश्री, कास्टिंग – विवेक श्रीवास्तव एवं टीम। कला निर्देशक – राहुल यादव और वीरेन युवराज, निर्देशन टीम – एसोसिएट डायरेक्टर – राहुल यादव हैं, सहायक निदेशक – वीरेन युवराज, मेकअप आर्टिस्ट – राहुल शर्मा, हेयर स्टाइलिस्ट- रेखा मौर्य, प्रोडक्शन कंट्रोलर – सागर वर्मा, प्रोडक्शन असिस्टेंट हैं – नवनीत, कैलाश, ओमप्रकाश।

क्या है मंजरी हिंदी फिल्म की कहानी ?

इस फिल्म की कहानी एक गांव से शुरू होती है जिसमे संजय पांडेय का परिवार रहता है और उनकी पत्नी और एक छोटी बेटी जिसका नाम मंजरी है वो रहती है। मंजरी को घर के आस पास के पेड़ पौधो से बहुत प्यार रहता है और उसने उन सभी के नाम भी रखे होते हैं। संजय पांडेय बहुत गरीब होते हैं और वे एक छोटी से गुमटी में दुकान चलते हैं जो की बारिश और तूफ़ान आने की वजह से टूट जाती है और उन्हें घर चलाने के लिए कर्ज लेना पड़ता है।

लेकिन कर्ज न चुका पाने की वजह से उनका घर और जमीन जायदाद सब चला जाता है। और उनको मजबूरन अपना गांव छोड़कर शहर जाना पड़ता है लेकिन मंजरी को अपने पेड़ पौधे को छोड़ पाना मंजूर नहीं था। लेकिन संजय पांडेय के पास शहर जानें के अलावा कोई और रास्ता भी नहीं था। और वे गांव छोड़कर शहर चले जाते हैं जहां पर संजय पांडेय अपनी मंजरी के बड़े होने के बाद शादी करने के लिए पैसे की व्यवस्था करने के लिए वे कुछ पेड़ लगाते हैं ताकि जब वे पेड़ बड़े हो जाएं तो उन्हें काटकर और बेचकर जो पैसे मिलेंगे उनसे मंजरी की शादी कर दे।

मंजरी उन सभी पेड़ पौधो से भी प्यार करने लगती है और जैसे जैसे पेड़ बड़े हुए मंजरी भी बड़ी हुई और फिर मंजरी की शादी की भी बात चलने लगी। शादी करने के लिए संजय पांडेय पेड़ काटना चाहते हैं लेकिन मंजरी को पेड़ काटना मंजूर नहीं था। अब क्या पेड़ काटे जायेंगे या नहीं ? और मंजरी की शादी हो पायेगी या नहीं ? यह आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चल पायेगा।

देखें मंजरी हिंदी फिल्म का ट्रेलर

इस फिल्म का ट्रेलर नीचे दिया गया है आप लोग जरूर देखिये और ट्रेलर के वीडियो को लाइक और शेयर भी जरूर कीजिये ताकि ऐसी फिल्मों के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोग जानें।

The post भोजपुरी के संजय पांडेय की हिंदी फिल्म मंजरी का ट्रेलर हुआ आउट appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
रवीश कुमार ने भोजपुरी में अश्लीलता के बारे में कही ये तीखी बातें ! https://www.bhojpuriculture.in/ravish-kumar-said-these-about-bhojpuri-cinema-obscenity/ Wed, 26 Jun 2024 19:23:53 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3186 रवीश कुमार जो की देश के एक जाने माने न्यूज एंकर और समीक्षक हैं उन्होंने भोजपुरी में फैल रही अश्लीलता के बारे में कुछ तीखी बातें कही हैं और आज हम उन्ही बातों के...

The post रवीश कुमार ने भोजपुरी में अश्लीलता के बारे में कही ये तीखी बातें ! appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
Ravish Kumar on Bhojpuri Songs

रवीश कुमार जो की देश के एक जाने माने न्यूज एंकर और समीक्षक हैं उन्होंने भोजपुरी में फैल रही अश्लीलता के बारे में कुछ तीखी बातें कही हैं और आज हम उन्ही बातों के बारे में और इस विषय पर अपने कुछ विचारों के बारे में आप सबको बताने जा रहे हैं।

सबसे पहले देखें की रवीश कुमार ने भोजपुरी में फैल रही अश्लीलता के बारे में क्या कहा ?

रवीश कुमार ने अपने यूट्यूब चैनल जिसका नाम बिहान है उस पर एक वीडियो डाली है और भोजपुरी के इस सबसे चर्चित विषय पर विस्तार से अपने विचार बताये हैं। सबसे पहले रवीश कुमार कहते हैं की मैं अपने चैनल के लिए यूट्यूब पर रिसर्च कर रहा था की भोजपुरी में मैं किस प्रकार की वीडियो बनाऊं और ऐसा करते हुए मुझे भोजपुरी के बहुत सारे गाने दिखें जो की बहुत ही अजीब थें लेकिन उनके व्यूज सबसे ज्यादा थे।

बहुत सारे गानें मुझे मिले जिनमे स्त्री के शरीर के अंगो को लेकर गानें के बोल बनाये गए थे और स्त्री से अंगो को पोस्टर में भी इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने कहा की यह कौन सा समाज है जो स्त्री को एक तरफ कहता है की आप आगे बढ़ो आत्मनिर्भर बनो और दूसरी तरफ उसी स्त्री के शरीर के अंगो को लेकर गानें बनाता है और पोस्टर भी बनाता है। जिसप्रकार से स्त्री के देह को इस्तेमाल किया जा रहा है उससे स्त्री दुर्बल होती है न की सबल।

भोजपुरी के गानें के बोल को और कैमरा के एंगेल को देखा जाना चाहिए और इस पर बहस होनी चाहिए की क्या इसके अलावा और कोई विषय और वस्तु पर गाना नहीं बनाया जा सकता।

रवीश कुमार ने सबसे पहले रितेश पांडेय के भोजपुरी गानें “लवंडिया लन्दन से लाएंगे” गानें का नाम लिया जिसमे साफ़ तौर पर एक लड़की के बारे में कहा गया है। उन्होंने न सिर्फ भोजपुरी कलाकारों के बारे में कहा बल्कि भोजपुरी दर्शकों के बारे में भी कहा की आज लोगो की सोच और समझ ऐसी हो गई है की लोग ऐसे गानों को ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

क्या आम दर्शक की ये जिम्मेदारी नहीं बनती की ऐसे गानें को बढ़ावा न दें जिससे की ऐसे गानें बनना बंद हो जाएँ। और गानें बनाने वालों को क्या सिर्फ औरत का शरीर ही दिख रहा है ? वे लोग गांव, खेत, खलिहान, समाज के ऊपर गानें क्यों नहीं बनाते ?

उन्होंने कहा की मैं सभी से ये प्रश्न पूछता हूँ – पवन सिंह से भी, खेसारी लाल से भी, रितेश पांडेय से भी, शिवानी सिंह से भी और अन्य लोगों से भी की उनके गानें में सिर्फ औरत के बारे ऐसे चित्रण क्यों हो रहे हैं जैसे की लिपस्टिक, कमरिया, फराक और भी कई प्रकार के, इसके बारे में विचार होना चाहिए क्योकिं ऐसे गानों से समाज में एक गलत संदेश जाता है जो की आज की नई पीढ़ी के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं है।

उन्होंने कहा की भोजपुरी इंडस्ट्री में बहुत छमता है की वे समाज को अच्छा मनोरंजन और संदेश दे सकते हैं लेकिन यदि ऐसे ही गानें बनते रहें तो भोजपुरी सिनेमा कभी भी ऊंचाई पर नहीं जा पायेगा। हिंदी सिनेमा में भी आइटम सांग होते हैं लेकिन वहां पर पूरी फिल्म में एक गाना होता है लेकिन भोजपुरी सिनेमा में हर एक गाना आइटम सांग बनता जा रहा है जिसे हमें रोकना होगा।

ऐसे ही गानें बनने से समाज की सोच भी ऐसे ही होती जा रही है जो की बहुत ही ख़राब बात है। लफुआ के ऊपर गानें बन रहे हैं जिससे आज के लड़के खुद को लफुआ समझ कर घूम रहे हैं।

उन्होंने कहा की भोजपुरी के बहुत सारे कलाकार पहले ही अच्छे अच्छे गीत बना चुके हैं लेकिन आज के गानें मुझे बिलकुल भी अच्छे नहीं लगते। आज हमारे समाज की लड़कियां बहुत ही मेहनत कर रही हैं आगे बढ़ रही हैं और स्कूल आते जाते ऐसे ही गानें उनको सुनने को मिलते हैं जो की उनके लिए और हमारे लिए भी बड़े शर्म की बात है।

भोजपुरी में फैल रही अश्लीलता के बारे में हमारे विचार

सबसे पहले तो रवीश कुमार की सभी बातों का हम समर्थन करते हैं। भोजपुरी में ऐसे गानें नहीं बनने चाहिए जो की सिर्फ स्त्री और उसके शरीर के अंगो के बारे में चित्रण करते हैं। और किसी भी स्त्री या लड़की के नाम से गानें नहीं बनने चाहिए।

जो अभी के समय की सबसे खास बात है की कुछ बड़े भोजपुरी स्टार जिसमे की पवन सिंह, खेसारी लाल यादव भी शामिल हैं कुछ ऐसी एक्ट्रेस के साथ गानें इन्होने बनाये जिसका डांस से बहुत ज्यादा लेना देना नहीं है बल्कि वह अपने शरीर को ज्यादा दिखा रही हैं। और गानें के पोस्टर पर भी उसके शरीर का चित्रण बहुत ही ज्यादा किया जाता है।

हमारा ये मानना है की भोजपुरी सिनेमा में ऐसी किसी व्यक्ति को काम नहीं मिलना चाहिए जिसका मुख्य कार्य ही अपने शरीर को दिखाना हो। और यह सब केवल व्यूज के लिए किया जा रहा है और व्यूज मिल भी रहे हैं। कुछ एक्टर को छोड़ दें तो बाकी सभी एक्टर की फिल्मो की क्वालिटी गिर रही है, वे सभी इस पर कार्य कर सकते हैं। भोजपुरी सिनेमा आजकल सिर्फ गानों पर आकर सिमटती जा रही है। फिल्मो की गुणवत्ता के बारे में कोई नहीं सोच रहा है।

दिनेश लाल यादव निरहुआ एकमात्र ऐसे एक्टर हैं जो की कहते हैं की फिल्मो के ऊपर काम करें, गानें के व्यूज के ऊपर मत भागें लेकिन सुने कौन। सबको बस इतने मिलियन व्यूज चाहिए उनके गानों पर जिसकी वजह से वे हर वो चीज़ करना चाह रहे हैं जिससे उनको सबसे ज्यादा व्यूज मिल जाएँ।

The post रवीश कुमार ने भोजपुरी में अश्लीलता के बारे में कही ये तीखी बातें ! appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
दिनेश लाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फिल्म संकल्प की शूटिंग हुई पूरी, जल्द रिलीज होगा ट्रेलर https://www.bhojpuriculture.in/sankalp-bhojpuri-movie-shooting-complete/ Wed, 26 Jun 2024 18:40:01 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3633 दिनेश लाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फिल्म संकल्प की शूटिंग हुई पूरी, जल्द रिलीज होगा ट्रेलर दिनेश लाल यादव निरहुआ जो की आजमगढ़ से पूर्व सांसद रह चुके हैं अब चुनाव समाप्त होने के...

The post दिनेश लाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फिल्म संकल्प की शूटिंग हुई पूरी, जल्द रिलीज होगा ट्रेलर appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
दिनेश लाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फिल्म संकल्प की शूटिंग हुई पूरी, जल्द रिलीज होगा ट्रेलर

Sankalp-Bhojpuri-Movie-Aparna-Mallik

दिनेश लाल यादव निरहुआ जो की आजमगढ़ से पूर्व सांसद रह चुके हैं अब चुनाव समाप्त होने के बाद फिल्मो की तरफ ध्यान देना चाहते हैं। और इस कड़ी में दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपनी एक भोजपुरी फिल्म जिसका नाम संकल्प है की शूटिंग पूरी की है।

संकल्प भोजपुरी फिल्म की शूटिंग चुनाव के पहले शुरू हुई थी लेकिन इसकी शूटिंग अब जाकर पूरी हुई है। दिनेश लाल यादव ने कहा की मैंने अब तक जनता की सेवा एक नेता के तौर पर की थी और अब उसी जनता का मनोरंजन करूँगा। मेरी पार्टी भी यही कहती है की जिस कार्य की वजह से आपकी पहचान है उस कार्य को कभी नहीं छोड़ना चाहिए इसलिए अब मैं अपनी फिल्मो के माध्यम से जनता का मनोरंजन करूँगा।

आपको बता दें की दिनेश लाल यादव निरहुआ आजमगढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे जिसमे उनको हार का सामना करना पड़ा था। इसके पहले दिनेश लाल यादव उपचुनाव के जरिये भारतीय जनता पार्टी के सांसद बने थे।

संकल्प फिल्म की बात करें तो इस फिल्म के निर्देशक हैं अशोक त्रिपाठी और निर्माता हैं आदित्य कुमार झा। फिल्म के निर्माता आदित्य कुमार झा ने बताया की इस फिल्म में दिनेश लाल यादव के साथ सभी कलाकरों ने बहुत मेहनत किया है और हम बड़ी आशा के साथ कह सकते हैं की आप सबको एक बेहतरीन फिल्म देखने को मिलेगी क्योकिं इस फिल्म में बढ़िया गीत संगीत शामिल किया गया है।

इस फिल्म के बारे में दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा की “संकल्प” एक प्रेरणादायक कहानी पर आधारित है, जो एक आम आदमी की संघर्षपूर्ण यात्रा और उसके दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। इस फिल्म में निरहुआ एक ऐसे युवक का किरदार निभा रहे हैं जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए हर कठिनाई का सामना करता है।

इस फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ नई और खूबसूरत एक्ट्रेस अपर्णा मल्लिक, सुशील सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अभी इस फिल्म के अन्य कलाकारों के बारे में जानकारी नहीं प्राप्त है। और न ही अभी इस फिल्म की कहानी के बारे में कोई जानकारी प्राप्त है।

Sankalp-Bhojpuri-Movie-Aparna-Mallik

Aparnna Mallik New Bhojpuri Actress

इस फिल्म के गीतकार संगीतकार और अन्य सदस्य इस प्रकार हैं –

  • संगीतकार – ओम ओझा
  • लेखक – मोहन कुमार वर्मा
  • छायांकन – साहिल जे. अंसारी
  • संकलन – गोविंद दुबे
  • नृत्य – कानू मुखर्जी, रिकी गुप्ता
  • कार्यकारी निर्माता – कुणाल ठाकुर -सोनु कुमार चौधरी
  • कला – राजू
  • प्रचारक – रंजन सिंहा – रामचंद्र यादव हैं
  • डिजाइनर – सूरज गिरी
  • डी.आई – रोहित सिंह
  • पोस्ट प्रोडक्शन – राजघराना फिल्म

कब रिलीज होगा इस फिल्म का फर्स्ट लुक और ट्रेलर ?

जैसा की हमने बताया की इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है तो अब जल्द ही इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया जायेगा और फिल्म का ट्रेलर भी जल्द आएगा। तो जैसे ही कोई लेटेस्ट जानकारी इस फिल्म के बारे में हमें मिलेगी हम आप सभी को जरूर बताएँगे।

The post दिनेश लाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फिल्म संकल्प की शूटिंग हुई पूरी, जल्द रिलीज होगा ट्रेलर appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
ये हैं इस समय की भोजपुरी की टॉप 5 फीमेल सिंगर https://www.bhojpuriculture.in/top-5-bhojpuri-female-singers-list-of-current-time/ Wed, 15 May 2024 08:06:16 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3489 भोजपुरी गानों की पॉपुलरटी प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है और नए नए गानें रोज रिलीज हो रहे हैं और वायरल भी हो रहे हैं। भोजपुरी मेल सिंगर की बात करें तो ज्यादातर भोजपुरी...

The post ये हैं इस समय की भोजपुरी की टॉप 5 फीमेल सिंगर appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
top-5-bhojpuri-female-singers-list-of-current-time

भोजपुरी गानों की पॉपुलरटी प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है और नए नए गानें रोज रिलीज हो रहे हैं और वायरल भी हो रहे हैं। भोजपुरी मेल सिंगर की बात करें तो ज्यादातर भोजपुरी एक्टर ही अपने गानों को गाते हैं लेकिन भोजपुरी एक्ट्रेस के मामले में ऐसा नहीं है। सिर्फ अक्षरा सिंह को छोड़ दें तो कोई और भोजपुरी एक्ट्रेस खुद अपने गानें नहीं गाती, तो इनके गानें कौन गाता है ? इनके गानें गाती हैं कुछ सिंगर जो की इन एक्ट्रेस की तरह ही पॉपुलर भी हैं। आज हम आप सभी को भोजपुरी की टॉप 5 फीमेल सिंगर के बारे में बताने जा रहे हैं जो की इस समय बहुत ही पॉपुलर हैं।

1) शिल्पी राज (Shilpi Raj)

Shilpi Raj

अगर इस समय की सबसे बेस्ट सिंगर, नंबर एक सिंगर की बात करें तो बिना किसी सवाल जवाब के वो सिर्फ और सिर्फ शिल्पी राज ही हैं। शिल्पी राज ने अब तक भोजपुरी के सबसे ज्यादा गानें गाये हैं और ये आगे भी गाती ही जा रही हैं। एक समय था जब भोजपुरी में सिर्फ और सिर्फ शिल्पी राज और अंतरा सिंह प्रियंका ही एक्ट्रेस के सारे गानें गाती थी इनमे से भी शिल्पी राज सबसे जायदा गानें गाती थी।

शिल्पी राज ने लगभग हर एक भोजपुरी एक्टर और गायक के साथ गानें गाये हैं और सभी बड़ी एक्ट्रेस के लिए भी गानें गा चुकी हैं । ये एल्बम के गानों के साथ साथ भोजपुरी फिल्मो में भी गानें गाती हैं। अक्षरा सिंह के लिए भी इन्होने बहुत गानें गाये हैं, और कुछ समय बाद अक्षरा सिंह अपने गानें स्वयं गानें लगी हैं।

शिल्पी राज की आवाज बहुत ही सुरीली है इसलिए हर किसी डायरेक्टर, प्रोडूसर की फीमेल गाइका के रूप में शिल्पी राज पहली पसंद होती हैं। शिल्पी राज की आवाज एक्ट्रेस नीलम गिरी के ऊपर सबसे ज्यादा सूट करती है और यही वजह है की नीलम गिरी के हर गानें शिल्पी राज ही गाती हैं और ये जोड़ी भोजपुरी दर्शक बहुत पसंद करते हैं। तो हमारी इस लिस्ट में नंबर एक पर हैं शिल्पी राज।

2) अंतरा सिंह प्रियंका (Antara Singh Priyanka)

Antara Singh Priyanka

भोजपुरी की टॉप 5 फीमेल सिंगर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आती हैं अंतरा सिंह प्रियंका, अंतरा सिंह की भी आवाज बहुत ही सुरीली है और इनकी आवाज में एक अलग ही टोन है जो लोगों को बहुत पसंद आती है। अंतरा सिंह ने भी भोजपुरी के बहुत सारे गानें गाये हैं। इनकी आवाज सबसे ज्यादा भोजपुरी एक्ट्रेस अनिशा पांडेय पर सूट करती है और इसी वजह से अनिशा पांडेय के हर गानें अंतरा सिंह प्रियंका ही गाती हैं।

साथ ही साथ भोजपुरी एक्ट्रेस रानी के गानें भी अंतरा सिंह प्रियंका ही गाती हैं जो की खेसारी लाल यादव के साथ ज्यादा गानें बनाती हैं। अंतरा सिंह ने कई सारे गानें गाये भी हैं और गानों में एक्टिंग भी खुद ही की है। अंतरा सिंह के बहुत सारे गानें पॉपुलर हुए हैं जिन्हे लोग बहुत पसंद करते हैं। अंतरा आज भी जबरदस्त गानें गाती हैं।

3) प्रियंका सिंह (Priyanka Singh)

Priyanka Singh

अगर सिर्फ भोजपुरी फिल्म में फीमेल सिंगर की बात करें तो प्रियंका सिंह का नाम सबसे पहले आता है। प्रियंका सिंह ने सबसे ज्यादा भोजपुरी फिल्मो के गानें गाये हैं यहाँ तक की शिल्पी राज से भी ज्यादा। क्योंकि शिल्पी राज जब इंडस्ट्री में नहीं आई थीं तबसे भोजपुरी फिल्मो के गानें प्रियंका सिंह ही गा रही थीं।

आज भी कोई फिल्म यदि रिलीज होती है तो उसके 2 या 3 गानें प्रियंका सिंह जरूर गाती हैं। प्रियंका सिंह भोजपुरी एल्बम के गानें फिल्मो की तुलना में कम गाती हैं। और इन्होने बहुत सारी फिल्मो के गानें गाये हैं जो की बहुत ही पॉपुलर हुए हैं। इन्होने खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव, पवन सिंह, अरविन्द अकेला कल्लू, रितेश पांडेय, चिंटू पांडेय इत्यादि बड़े भोजपुरी एक्टर की फिल्मो में गानें गाये हैं। इनकी आवाज हर एक भोजपुरी एक्ट्रेस पर फिट होती है।

4) अक्षरा सिंह (Akshara Singh)

Akshara Singh

अक्षरा सिंह वैसे तो भोजपुरी की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं लेकिन पिछले कुछ समय से इन्होने सिंगिंग भी करना शुरू कर दिया है। और सिंगिंग भी ऐसी वैसी नहीं, बहुत अच्छी सिंगिंग कर रही हैं अक्षरा सिंह और यही वजह है ही हमारी इस लिस्ट में अक्षरा सिंह का भी नाम है। अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी जबसे टूटी है तबसे अक्षरा सिंह ने गाना शुरू किया और उनका ये सफर बहुत ही शानदार रहा है यानी की उनके गाये हुए गानें वायरल हुए और हिट हुए।

अक्षरा सिंह अब एल्बम का जो भी गाना होता हैं उसमे लीड रोल के तौर पर काम करती हैं यानी की गानें को खुद ही गाना और खुद ही गानें में एक्टिंग करना जैसे अमूमन भोजपुरी एक्टर करते हैं। लेकिन जबसे इन्होने खुद से गाना शुरू किया, अक्षरा सिंह की पॉपुलरिटी और भी बढ़ गई। अब तो अक्षरा सिंह स्टेज शो भी अकेले ही करती हैं बिना किसी एक्टर के साथ। अक्षरा सिंह ने खेसारी लाल यादव के साथ एक दो गानों में एक्टिंग भी की है और गानें भी स्वयं गाये हैं।

5) शिवानी सिंह (Shivani Singh)

Shivani Singh

वर्तमान समय यानी की वर्ष 2024 की बात करें तो एक भोजपुरी गायिका की पॉपुलरिटी बड़ी तेजी से बढ़ रही है और इनका नाम है शिवानी सिंह। शिवानी सिंह ने कई सारे गानें पावर स्टार पवन सिंह के लिए गायें जो की बहुत ही हिट हुए और वायरल भी हुए जिसकी वजह से शिवानी के बारे में लोगों की दिलचस्पी बढ़ने लगी और फिर इन्होने कुछ गानें खेसारी लाल यादव के साथ गायें और फिर लोगों की नजर में शिवानी सिंह आ गईं। हाल ही में शिवानी सिंह के कई सारे गानें यूट्यूब पर वायरल हुएं और देखते ही देखते शिवानी सिंह भी भोजपुरी की मोस्ट फेमस सिंगर की लिस्ट में आ गईं।

The post ये हैं इस समय की भोजपुरी की टॉप 5 फीमेल सिंगर appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
मामला लीगल है के बाद रवि किशन की एक और जबरदस्त एक्टिंग वाली फिल्म हुई OTT पर रिलीज https://www.bhojpuriculture.in/otsdanding-acting-by-ravi-kishan-in-laapataa-ladies-after-maamla-legal-hai/ Tue, 30 Apr 2024 11:35:12 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3382 अगर आप लोगो ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई “मामला लीगल है” वेब सीरीज देखी है तो उसमे सबसे ज्यादा अगर किसी के रोल ने प्रभावित किया था तो वो था रवि किशन का रोल।...

The post मामला लीगल है के बाद रवि किशन की एक और जबरदस्त एक्टिंग वाली फिल्म हुई OTT पर रिलीज appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
अगर आप लोगो ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई “मामला लीगल है” वेब सीरीज देखी है तो उसमे सबसे ज्यादा अगर किसी के रोल ने प्रभावित किया था तो वो था रवि किशन का रोल। रवि किशन ने उस वेब सीरीज में एक वकील का किरदार निभाया था और इस सीरीज को सभी ने खूब सराहा था। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर अभी भी पसंद की जा रही है। और हाल ही में रवि किशन की जबरदस्त एक्टिंग वाली एक और हिंदी फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जा चुकी है जिसका नाम है “लापता लेडीज”। इस फिल्म में भी रवि किशन का महत्त्वपूर्ण रोल है और रवि किशन की एक्टिंग तो देखते ही बनती है।

laapataa ladies

रवि किशन इस फिल्म में एक दरोगा का किरदार निभा रहे हैं जो उनके इलाके में लापता हुई एक दुल्हन को ढूढ़ने की कोशिश करता है। यह फिल्म एक सीधी सादी कहानी पर बनाई गई है और फिल्म पुराने समय में कैसी शादियां होती थी और उस समय लड़कियों की शिक्षा दीक्षा कैसी होती थी इस को दिखया गया है।

लापता लेडीज फिल्म पहले ही बड़े परदे पर रिलीज की जा चुकी है और अब यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है और हर कोई इस फिल्म की तारीफ कर रहा है। हाल ही डायरेक्टर हंसल मेहता और एक्टर सनी देओल ने भी इस फिल्म की तारीफ की और सभी से इस फिल्म को देखने की गुजारिश की।

लालता लेडीज हिंदी फिल्म का निर्देशन किया है किरण राव ने और फिल्म के निर्माता हैं आमिर खान, किरण राव और ज्योति देशपांडे ने। यह फिल्म मात्र 2 घंटे 4 मिनट की है। लेकिन इस फिल्म में आपको थोड़ा हसीं मजाक, थोड़ा रोना और थोड़ा सोचने को भी मिलेगा। इस फिल्म में पंचायत वेब सीरीज के भूषण जी ने हवालदार का रोल किया है।

इस फिल्म के सभी कलाकारों के नाम इस प्रकार हैं – नीतांशी गोयल, स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रन्ता, अभय दूबे, छाया कदम, रवि किशन, भूषण। फिल्म की कहानी को लिखा है बिप्लब गोस्वामी ने।

ravi-kishan laaptaa ladies

लापता लेडीज हिंदी फिल्म की कहानी कुछ इस प्रकार है –

इस फिल्म में पुराने समय में गांव देहात में जैसे शादी होती है वैसे शादी होते हुए दिखाया गया है। एक जोड़ा (दीपक और फूल) जिनकी शादी हो जाती है वह अपने घर जाने के लिए ट्रेन में बैठता है तो देखता है की उसके आस पास दो और दुल्हनें बैठी रहती हैं और सभी की सभी घूँघट कर के रखी होती हैं। और जब इस जोड़े को उतरना होता है तो वह किसी और दुल्हन का हाथ पकड़कर ट्रेन से उतर जाता है।

जब वह गांव पहुँचता है तो घूँघट खोलने के बाद सब लोग दंग रह जाते हैं क्योकि वो दुल्हन नहीं होती जिसके साथ शादी हुई होती है। दीपक उसी समय रात को अपनी फूल को ढूढ़ने के लिए स्टेशन निकल जाता है और जो दुल्हन दीपक के साथ आई होती है वह दीपक के घर में ही रह जाती है। बहुत ढूंढने के बाद भी फूल नहीं मिलती जिससे दीपक बहुत दुखी हो जाता है और वह फूल के लापता होने का रिपोर्ट नजदीकी थाने में लिखाने के लिए जाता है जहां पर रवि किशन दरोगा होते हैं और वह दीपक से फूल का फोटो मांगते हैं लेकिन दीपक के पास फूल का घूँघट वाला फोटो होता है जिसमे उसका चेहरा नहीं दिखता।

इधर फूल को दूसरी दुल्हन का पति स्टेशन से उतरने को कहता है और जब फूल दीपक को नहीं देखती तो वह डर जाती है और वह स्टेशन पर ही एक कमरे में छुप जाती है। सुबह होने के बाद स्टेशन पर उसे छोटू मिलता है जो वह पर एक चाय की दुकान में काम करता है। चाय की दुकान एक दादी चलाती है जो फूल से पूछती है की उसके पति का क्या नाम है तो वह अपने पति का नाम नहीं बताती क्योंकि पहले की औरते अपने पति का नाम नहीं बताती थीं। फूल को अपने ससुराल के गांव का भी नाम नहीं पता होता लेकिन उसे इतना पता होता है की उसके ससुराल के गांव का नाम एक फूल के नाम पर पड़ता है। दादी और छोटू सभी फूलो के नाम लेते हैं लेकिन उनमे से किसी फूल का नाम उस गांव का नाम नहीं होता।

ravi-kishan laaptaa ladies

फूल उसी चाय की दुकान पर काम करने लग जाती है और उसे हमेशा विश्वास होता है की एक दिन उसका पति उसे जरूर ढूढ़ लेगा। इधर दरोगा जी को शक दीपक के साथ आई उस लड़की पर होता है, वह उस पर निगरानी करते हैं, उसकी सभी गतिविधियां भी शक करने वाली होती हैं। अब इस फिल्म में आगे क्या होगा यह आपको फिल्म देखने के बाद पता चलेगी। फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है आप सब जाइये और देखकर बताइये की आप सभी को यह फिल्म कैसी लगी और रवि किशन की एक्टिंग कैसी लगी।

The post मामला लीगल है के बाद रवि किशन की एक और जबरदस्त एक्टिंग वाली फिल्म हुई OTT पर रिलीज appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
भोजपुरी के स्टार एक्टर पॉलिटिक्स क्यों ज्वाइन कर रहे हैं ? क्या समाज की सेवा करने के लिए राजनीति में जाना जरुरी है? https://www.bhojpuriculture.in/why-bhojpuri-big-stars-joining-politics/ Thu, 28 Mar 2024 14:47:53 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3202 भोजपुरी इंडस्ट्री के चार बड़े स्टार एक्टर आज कल पॉलिटिक्स में जा चुके हैं इनके नाम हैं मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ और पवन सिंह। और ये चारों एक ही पार्टी...

The post भोजपुरी के स्टार एक्टर पॉलिटिक्स क्यों ज्वाइन कर रहे हैं ? क्या समाज की सेवा करने के लिए राजनीति में जाना जरुरी है? appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
Bhojpuri stars in politics

भोजपुरी इंडस्ट्री के चार बड़े स्टार एक्टर आज कल पॉलिटिक्स में जा चुके हैं इनके नाम हैं मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ और पवन सिंह। और ये चारों एक ही पार्टी – भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। लोक सभा चुनाव इसी वर्ष होने वाले हैं और इन सभी को टिकट मिल चुका है।

  • मनोज तिवारी को दिल्ली से टिकट मिला हुआ है।
  • रवि किशन को गोरखपुर उत्तर प्रदेश से टिकट मिला हुआ है।
  • दिनेश लाल यादव निरहुआ को आजमगढ़ से टिकट मिला हुआ है।
  • पवन सिंह को आसनसोल से टिकट मिला हुआ है।

अब बात ये है की अगर इनमे से दो स्टार एक्टर मनोज तिवारी और रवि किशन को छोड़ दिया जाय तो बाकि बचे दो एक्टर ऐसा लगता है की अपना शौक पूरा करने के लिए चुनाव लड़ रहे थे या लड़ना चाह रहे हैं।

सबसे पहले बात करेंगे दिनेश लाल यादव निरहुआ के बारे में

निरहुआ एक अच्छे इंसान हैं और इन्ही की फिल्मों की बदौलत भोजपुरी का बहुत नाम हुआ है। इनकी फिल्मे सुपर हिट होती ही हैं और इसी वजह से इन्हे जुबली स्टार कहा जाता है। लेकिन इन्हे राजनीति में जाने की कोई जरुरत नहीं दिखाई दे रही थी। क्योंकि इनकी फिल्मे पहले भी सुपर हिट होती थीं और आज भी होती हैं।

Dinesh Lal Yadav Nirahua MP

ऐसा लगता है की निरहुआ अपने शौक के लिए राजनीति में उतरे हैं और इस वजह से उनकी फिल्में अब बहुत कम आने लगी हैं। हम ये नहीं कहते की उन्हें जाना नहीं चाहिए था राजनीति में लेकिन उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री को और आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए था जो की उनके भोजपुरी फिल्मों और गानों से ज्यादा बढ़ती। हालांकि दिनेश लाल ने अपने क्षेत्र आजमगढ़ में बहुत विकास के कार्य किये हैं लेकिन उनका मुख्य कार्य भोजपुरी भाषा का प्रचार प्रसार करना ज्यादा था न की एक क्षेत्र में सिमट कर रह जाना।

यह लेखक का व्यक्तिगत विचार है, हो सकता है की लोग इस बात से सहमत न हों। लेकिन अगर दिनेश लाल यादव देश और समाज की सेवा करने के लिए राजनीति में गयें हों तो क्या देश और समाज की सेवा सिर्फ पॉलिटिक्स में जाकर ही कर सकते हैं किसी अन्य तरीके से नहीं ? अगर समाज सेवा की बात करें तो मनोरंजन के साधन, संगीत भी तो एक सेवा ही है जिससे लोग प्रसन्न होते हैं और आपका कोई भी आलोचना करने वाला नहीं होता। जबकि आप कितने भी अच्छे इंसान क्यों न हों अगर आप राजनीति में एक पार्टी से जुड़ते हैं तो विपक्षी पार्टी वाले आपके विरोधी स्वयं ही बन जाते हैं जो की एक कलाकार के लिए अच्छी बात हमें नहीं लगती।

अब बात करेंगे पवन सिंह के राजनीति के बारे में

दिनेश लाल यादव निरहुआ तक तो ठीक है, हमारे पावर स्टार को तो कोई और जरुरत ही नहीं लगती राजनीति में जाने की। इनका तो सीधा सीधा दिखता है की ये सिर्फ अपना शौक पूरा करना चाहते हैं या फिर बड़े पद का उपयोग करना चाहते हैं। पवन सिंह को जब टिकट नहीं मिला था सिर्फ बातें चल रही थीं तब किसी पत्रकार ने इनसे पूछा की आपका उदेश्य क्या है राजनीति में जाने का, क्या विकास आप करना चाहेंगे यदि आप जीत जाते हैं तो ? तो पता है इन्होने क्या जवाब दिया था ? इन्होने जवाब दिया था की विकास तो होगा ये तो पक्का है लेकिन क्या विकास होगा इसके बारे में ये कुछ नहीं बता पाए और फिर इन्होने पत्रकार से कहा की मेरे से आप फिल्म या गाने से सम्बंधित प्रश्न करें मुझे इसका ज्यादा आईडिया है। तो आप सब खुद ही बतायें की जिस कैंडिडेट को ये नहीं पता की वह क्यों राजनीति ज्वाइन कर रहा है वह क्या करेगा अगर जीत भी गया तो।

Pawan Singh Election News

अब बात करेंगे पवन सिंह के भोजपुरी फ़िल्मी कैरियर के बारे में, पवन सिंह को हर भोजपुरी बोलने वाला व्यक्ति जानता होगा। इनके गानों की वजह से बहुत सारे लोग भोजपुरी के बारे में जानते हैं जिनको भोजपुरी बोलने नहीं आती, इनका एक गाना लगावेलू जब लिपस्टिक देश के हर कोने में आज भी बजता है। और ये वर्तमान समय में भोजपुरी के सबसे महंगे कलाकारों में से एक हैं। इनके गानें रिलीज होने के कुछ ही घंटो में ही वायरल हों जाते हैं, यूट्यूब ट्रेंड में पहुंच जाते हैं। इतने लोग फैन हैं पवन सिंह के की पूछिए मत तो भाई किस वजह से आप राजनीति ज्वाइन कर रहे हों। आपको ऐसा क्या करना है जो सिर्फ राजनीति में जाकर ही कर पाओगे। अभी जो फिल्मों और गानों के माध्यम से आप लोगो के दिलों में जगह बनाकर रखें है क्या वह ऐसा ही रहेगा जब आप राजनीति में जाओगे ?

हमारे अनुसार जब आपकी फिल्में न चलें, गानें न वायरल हों या फिर आपको काम न मिलें भोजपुरी सिनेमा में फिर आप जाओ पॉलिटिक्स में, फिर ठीक है। लेकिन अभी नहीं ठीक है क्योंकि जो मान सम्मान आपको भोजपुरी सिनेमा ने दिया है उसका प्रयोग आप राजनीति में जाने के लिए कर रहे हैं यह अच्छी बात नहीं है।

खेसारी लाल यादव से भी पूछा गया की आप कब ज्वाइन कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी

Khesari Lal Yadav

इस पर खेसारी लाल यादव ने ज्यादा कुछ नहीं कहा। लेकिन किसी दूसरे इंटरव्यू में खेसारी लाल ने कहा की वह राजनीति में नहीं जाना चाहते। वे देश और समाज की सेवा अपने तरीके से करना चाहते हैं। खेसारी लाल यादव की यह बात हमें बहुत अच्छी लगी और अपने जन्मदिन पर लोगो की सेवा करके खेसारी लाल यादव ने यह दिखा भी दिया की देश और समाज की सेवा करने के लिए राजनीति में जाना जरुरी नहीं है।

The post भोजपुरी के स्टार एक्टर पॉलिटिक्स क्यों ज्वाइन कर रहे हैं ? क्या समाज की सेवा करने के लिए राजनीति में जाना जरुरी है? appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
खेसारी लाल यादव ने चमकाई इन 3 भोजपुरी हसीनाओं की किस्मत https://www.bhojpuriculture.in/these-3-actress-got-popularity-after-working-with-khesari-lal-yadav/ Sat, 23 Mar 2024 15:24:58 +0000 https://www.bhojpuriculture.in/?p=3161 खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के बहुत बड़े स्टार हैं इन्हे भोपजपुरी इंडस्ट्री में लोग हिट मशीन और ट्रेंडिंग स्टार भी कहते हैं। हिट मशीन इसलिए कहते हैं की इनकी सभी फिल्में और गानें...

The post खेसारी लाल यादव ने चमकाई इन 3 भोजपुरी हसीनाओं की किस्मत appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>
these-3-actress-got-popularity-after-working-with-khesari-lal

खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के बहुत बड़े स्टार हैं इन्हे भोपजपुरी इंडस्ट्री में लोग हिट मशीन और ट्रेंडिंग स्टार भी कहते हैं। हिट मशीन इसलिए कहते हैं की इनकी सभी फिल्में और गानें हिट ही जाते हैं। और ट्रेंडिंग स्टार इसलिए लोग कहते हैं क्योकि इनके गानें रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में चले जाते हैं और टॉप 3 में तो ट्रेंड करते ही करते हैं।

आज के समय में भोजपुरी इंडस्ट्री का नाम खेसारी लाल यादव के बिना पूरा ही नहीं होता। खेसारी लाल यादव फर्श से अर्श तक अपने मेहनत के दम पर पहुंचे हैं इसलिए वे हर उस छोटे कलाकार की मदद करते हैं जो भोजपुरी सिनेमा में काम करना चाहते हैं। इसकी कड़ी में खेसारी लाल यादव ने कुछ भोजपुरी एक्ट्रेस की भी मदद की उनके साथ फिल्में और गानें किये जिससे आज उन एक्ट्रेस का भी भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना नाम और रुतबा है। आज हम ऐसी तीन एक्ट्रेस के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जिन्हे खेसारी लाल यादव की वजह से आज इतनी पॉपुलरिटी मिल पाई, इसमें से एक एक्ट्रेस तो बहुत पहले से भोजपुरी सिनेमा में काम कर रही थीं लेकिन उनको इतनी पॉपुलरटी कभी नहीं मिली जितना की अब मिलती है। तो चलिए शुरू करते हैं

यामिनी सिंह

यामिनी सिंह की खूबसूरती के दीवाने आज बहुत सारे लोग हैं लेकिन क्या आप सभी को पता है की यामिनी सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में बहुत पहले से काम कर रहीं हैं लेकिन वे इतनी पॉपुलर और खूबसूरत एक्ट्रेस पहले नहीं थीं। इसकी वजह ये थी की की यामिनी सिंह भोजपुरी गानें बहुत कम करती थीं और फिल्मों में लीड रोल बहुत कम मिलते थे।

Khesari Lal Yadav and Yamini Singh

लेकिन जब ये खेसारी लाल यादव से मिलीं और खेसारी लाल यादव ने इनके साथ भोजपुरी गानें किये तब से यामिनी सिंह के चाहने वाले दिन दूना रात चौगुना बढ़ने लगे और खेसारी लाल यादव के साथ इनके बैक टू बैक हिट गानें आने लगे और सारे गानें वायरल हुए और ट्रेंडिंग में भी गयें। और आज यामिनी सिंह के पास बहुत सारे प्रोजेक्ट हैं और इन सभी का श्रेय वे खेसारी लाल यादव को ही देते हैं।

खेसारी लाल यादव के साथ इनकी एक दो फिल्में भी आने वाली हैं जिसमे की गॉडफादर नाम की भोजपुरी फिल्म का पोस्टर बहुत ही ज्यादा वायरल हुआ था। और इस फिल्म की शूटिंग के दौरान यामिनी सिंह ने कहा की उनके लिए खेसारी लाल यादव गुरु हैं और वे उनकी शिष्य हैं। जबकि खेसारी लाल यादव के कहा की मेरा बस इतना योगदान है की मैंने इनके अच्छा काम करने की इच्छा शक्ति को बढ़ाया है, इनके अंदर टैलेंट था लेकिन वो टैलेंट दुनिया के सामने नहीं आ रहा था और मैंने उसकी टैलेंट की दुनिया के सामने ला दिया और मैंने कुछ नहीं किया है।

यामिनी सिंह और खेसारी लाल यादव के कुछ हिट गानों के नाम इस प्रकार हैं

  1. तेल
  2. गरम गोदाम
  3. दाढ़िया बढ़िया लागेला
  4. हो गइल झगड़ा
  5. हसीना
  6. ललका टी-शर्टवा
  7. भगिनवा के फुआ
  8. लहंगा लॉक हो गइल
  9. इत्यादि

सपना चौहान

सपना चौहान को आज भोजपुरी इंडस्ट्री में हर कोई जानता है और इसमें सबसे बड़ा योगदान सिर्फ और सिर्फ खेसारी लाल यादव का ही है। क्योंकि सपना चौहान हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं और पहले ये सिर्फ पहाड़ी डांस वाले गानें किया करती थी लेकिन 2022 में सपना चौहान ने भोजपुरी इंडस्ट्री को ज्वाइन किया और फिर इनके एक से बढ़कर एक गानें खेसारी लाल यादव के साथ आने लगे। सपना चौहान बहुत ही खूबसूरत अदाकारा हैं और साथ ही साथ डांस बहुत अच्छा करती हैं।

Khesari Lal Yadav and Sapna Chauhan

इनकी खूबसूरती और डांस के दीवाने धीरे धीरे बढ़ने लगे और यह एक पॉपुलर एक्ट्रेस बन गईं। एक समय पर खेसारी लाल यादव के साथ इनके जितने गानें आ रहे थे सब हिट हो रहे थें। इनका सबसे पहला गाना खेसारी लाल यादव के साथ है “कमरिया पे भाला चली” और इस गाना जबरदस्त हिट हुआ था वायरल हुआ था और बहुत दिनों तक ट्रेंडिंग में भी था। इस गानें के बाद कई सारे गानें सपना चौहान के खेसारी लाल यादव के साथ आएं और सब हिट हुए। हमने कुछ गानों की लिस्ट नीचे दी हुई है। सपना चौहान ने बहुत दिनों तक सिर्फ खेसारी लाल यादव के साथ गानें बनायें लेकिन अब सपना चौहान अन्य भोजपुरी एक्टर के साथ भी गाना बना रही हैं इसमें पवन सिंह, रितेश पांडेय, नीलकमल सिंह, अंकुश राजा और अन्य भी हैं।

सपना चौहान अब भोजपुरी फिल्मो में भी काम कर रही हैं इनकी एक फिल्म आसरा नाम से रितेश पांडेय के साथ पहले ही आ चुकी है और कई सारी फिल्मों की शूटिंग अभी चल रही है। लेकिन सपना चौहान आज अगर इस मुकाम तक पहुंची है तो इसमें सबसे बड़ा हाथ खेसारी लाल यादव का ही है।

सपना चौहान और खेसारी लाल यादव के कुछ हिट गानें

  1. कमरिया पे भाला चली
  2. निम्बू खरबूजा भईल 2
  3. टमाटर गाल
  4. नचनिया कारन
  5. सेंट के सीसी
  6. परीक्षा दस के
  7. कमर में दरद भइल ज्यादा
  8. ओढ़नी सरकत जाय
  9. मुझे कम्बल मंगा दे वो बेदर्दी
  10. दवाई के दीही

मेघाश्री

मेघाश्री को आज अगर सबसे ज्यादा पहचान मिल पाई है तो वो सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री की वजह से क्योंकि मेघाश्री साउथ सिनेमा से सम्बन्ध रखती हैं। लेकिन साउथ में फिल्मे करने पर मेघाश्री को इतनी पॉपुलरिटी नहीं मिल पाई थी जितनी की भोजपुरी सिनेमा से मिली।

Khesari Lal Yadav and Meghashree

मेघाश्री ने खेसारी लाल यादव के साथ कई बड़ी फिल्में की और फिल्में हिट रहीं जिसकी वजह से मेघाश्री को भोजपुरी दर्शक पसंद करने लगें। मेघाश्री भोजपुरी फिल्में ही करतीं हैं गानें नहीं करतीं। लेकिन फिल्मों से ही इन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अच्छी पहचान बना ली है। मेघाश्री अपनी इस कामयाबी का सारा श्रेय खेसारी लाल यादव को ही देती हैं।

मेघाश्री ने खेसारी लाल यादव के साथ पहली फिल्म बोल राधा बोल की थी और फिर कुछ और फिल्में भी की जिनके नाम इस प्रकार हैं- संघर्ष -2 , अपराधी, फरिश्ता, राउडी इंस्पेक्टर इत्यादि।

The post खेसारी लाल यादव ने चमकाई इन 3 भोजपुरी हसीनाओं की किस्मत appeared first on Bhojpuri Culture.

]]>