अवैध खेसारी लाल यादव फिल्म- ट्रेलर, रिलीज डेट, कहानी, गानें इत्यादि
Last Updated on September 18, 2025 by Priyanshi
अवैध खेसारी लाल यादव फिल्म की सारी जानकारी (ट्रेलर, रिलीज डेट, कहानी, गानें इत्यादि) | Avaidh Khesari Lal Yadav Movie all Information in Hindi.
खेसारी लाल यादव की फिल्म अवैध का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद हमें ऐसा लग रहा है की यह एक हिंदी फिल्म है न की भोजपुरी फिल्म। क्योकिं इस फिल्म के ट्रेलर में कोई भी डायलॉग भोजपुरी में नहीं बोला गया है और न ही कहीं पर भोजपुरी शब्द का प्रयोग किया गया है। ट्रेलर में दिखाए गए गानें भी हिंदी में हैं न की भोजपुरी में।
अवैध भोजपुरी फिल्म में मुख्य कलाकार हैं खेसारी लाल यादव, यामिनी सिंह और अपर्णा मलिक। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं और बिहार के मुंगेर नामक स्थान से सम्बन्ध रखती है। फिल्म में अवैध हथियार बनाने वाले और पुलिस / सरकारी सिस्टम के बीच के टकराव को दिखाया गया है। आइये जानते हैं अवैध फिल्म की सारी जानकारी।
कब हुई थी अवैध फिल्म की शूटिंग
आपको बता दें की इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2023 में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में शुरू हुई थी और सितम्बर 2024 में इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था और अब जाकर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में भी खेसारी लाल यादव को कट्टा बनाते हुए दिखाया गया था। इस फिल्म की शूटिंग उस समय शुरू हुई थी जब खेसारी लाल यादव की संघर्ष 2 सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी।
अवैध फिल्म का ट्रेलर
अवैध फिल्म का ट्रेलर 15 सितम्बर 2025 को राजघराना यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और ट्रेलर 3 मिनट 2 सेकंड का है। ट्रेलर बहुत अच्छा है जो आप सबको भी देखना चाहिए क्योकिं यह फिल्म खेसारी लाल यादव की बाकि फिल्मों से बहुत अलग है। ट्रेलर में एक भी भोजपुरी डायलॉग या गानें नहीं हैं जिसका सीधा सा मतलब ये बनता है की यह एक भोजपुरी फिल्म नहीं बल्कि हिंदी फिल्म है। और हिंदी फिल्म होने के नाते हो सकता है की हिंदी फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शक भी इस फिल्म को देखें।
अवैध फिल्म कब रिलीज होगी ?
यह फिल्म किस डेट को रिलीज की जाएगी इसको कोई आधिकारिक सूचना नहीं प्राप्त है लेकिन हो सकता है की अगले महीने तक इस फिल्म को रिलीज किया जाय। जैसा की आप सभी को पता है की खेसारी लाल यादव की फिल्मों की रिलीज डेट आगे पीछे होती रहती है।
अवैध फिल्म के सभी कलाकार
इस फिल्म के सभी एक्टर और एक्ट्रेस के नाम इस प्रकार हैं – खेसारी लाल यादव, अपर्णा मल्लिक, यामिनी सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, केके गोस्वामी, पदम सिंह, देव सिंह, महेश राजा, प्रेम दुबे, सैकत चटर्जी अष्टभुजा मिश्रा, निशा तिवारी, सुबोध सेठ, बीएन पटेल ,सोनू पांडे, नीरज यादव, ओपी कश्यप, आर नरेंद्र, राज मोर्या, मनीष आनंद, प्रभु देव, सिद्धांत सिंह, रूपा सिंह, तन्मय तिवारी, आशीष यादव, खुशी यादव, नम्रता सिंह, अंजलि भारती, सौम्या, काजल, चांदनी शर्मा, रंजन सिन्हा, अभय कुमार झा, नगीना यादव, अर्जुन यादव, प्रदीप शर्मा, सुनील सिन्हा टुन्नी, अभिषेक चौहान, नूर आलम राज कुमार, अरुण, राम बाबू झा, रवि बब्लू, विनोद यादव, कुणाल ठाकुर, सरविंद कुमार, रागनी कश्यप, राकेश कपूर
गेस्ट भूमिका : अंजना सिंह
अवैध फिल्म के निर्माता निर्देशक
इस फिल्म के निर्माता निर्देशक के नाम इस प्रकार हैं –
- निर्माता: आदित्य कुमार झा
- सह निर्माता: शाम्भवी झा
- निर्देशक: नीरज रणधीर
- लेखक: प्रवीण चंद्रा
- पटकथा और संवाद: प्रवीण चंद्रा और अभिषेक चौहान
- स्क्रीन प्ले पर्यवेक्षण: धर्मेंद्र सिंह
- डीओपी: आर आर प्रिंस
- संपादक: संतोष हरवडे
- डीआई: रोहित सिंह (युग मोशन पिक्चर)
- पोशाक डिजाइनर: विद्या विष्णु
- संगीत: बापी टुटुल/कृष्णा बेदर्दी/पप्पू श्रीवास्तव
- गीत: संदीप नाथ/कृष्णा बेदर्दी/दिवंगत। ब्रिशकिशोर दुबे/स्वर्गीय इरशाद खान सिकंदर/अभिषेक चौहान
- गायक: खेसरी लाल यादव, कृति सागथिया, कल्पना पटवारी, देव राठौड़, सप्तक भट्टाचार्य, काजल राज, खुशी कक्कर, बबुआ विकास, पलक पीहू
बीजीएम: बापी तुतुल - ध्वनि डिज़ाइन: राज
- कोरियोग्राफर: कन्नू मुखर्जी/रिकी गुप्ता/सोनू प्रीतम
- ध्वनि मिश्रण : रवि
- सहायक निदेशक: आजम शेख/अभिषेक चौहान
- कार्यकारी निर्माता: सोनू कुमार चौधरी/कुणाल ठाकुर
- उत्पादन :सुधीर सिंह/सिद्धांत सिंह
- पोस्ट प्रोडक्शन: राजघराना स्टूडियो, स्टूडियो वन
- म्यूजिक ऑन: आरजीएफ भोजपुरी
- प्रो: रंजन सिन्हा
- प्रचार डिज़ाइन: देवा आर्ट
- वीएफएक्स: मोहम्मद फरहान जादा
अवैध फिल्म के गानें
ट्रेलर में इस फिल्म के 3 गानें दिखाए गए हैं जिनके बोल इस प्रकार हैं
- ये मोरे बालमा
- शेरे बिहार
- अवैध टाइटल सांग
देखें इस फिल्म का ट्रेलर
अवैध फिल्म की कहानी
इस फिल्म के कहानी की बात करें तो फिल्म बिहार के मुंगेर जिले में हथियार बनाने वाले व्यापार को लेकर बनाई गई है। वहां के लोग हथियार बनाते थे कुछ उसमे से लाइसेंस लेकर बनाते थे तो कुछ अवैध तरीके से। सरकार और सिस्टम ये चाहता था की जो भी लोग अवैध तरीके से हथियार बना रहे हैं उनको रोका जाए किसी भी कीमत पर। खेसारी लाल यादव का परिवार भी उसी गांव में रहता था और अवैध तरीके से हथियार बनाता था क्योकिं ये उन लोगों का पारिवारिक पेशा था।
लेकिन सरकार चाहती थी की सभी अवैध बनाने वालों को हिरासत में लिया जाय, जबकि गाँव वालो का यह कहना था की हम हथियार सुरक्षा के लिए बनाते हैं न की किसी को बेवजह नुकसान पहुंचाने के लिए। लेकिन सरकार उन सबको गलत साबित करके उनको रोकना चाहती है और इसके लिए आईपीएस अफसर यामिनी सिंह आती हैं और उनके साथ देव सिंह भी पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में रहते हैं।
यही इस फिल्म की कहानी का सार है। फिल्म में रोमांस को बहुत कम जगह मिली है जैसा की ज्यादातर खेसारी लाल यादव की फिल्मों में होता है। इस फिल्म में एक्शन भी बहुत ज्यादा नहीं दिखया गया है। फिल्म की जरुरत के अनुसार इस फिल्म में सारी चीजें दिखाई गई हैं। फिल्म में खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह के लिए बहुत स्पेस दिया गया है जो की फिल्म की जरुरत भी थी।
इस फिल्म में यामिनी सिंह के आईपीएस वाले रोल को भोजपुरी दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं और साथ ही इसे महिला शशक्तिकरण से भी जोड़कर देखा जा रहा है। यामिनी सिंह का यह पुलिस कॉप के रोल में पहली फिल्म है जिसे उन्होंने करते समय बहुत एन्जॉय किया था।
अवैध फिल्म कैसे डाउनलोड करें और देखें ?
अवैध फिल्म को आप सभी ऑनलाइन भी देख पाएंगे लेकिन इस फिल्म के सिनेमाहाल में रिलीज होने के बाद। आजकल भोजपुरी फिल्मे भी OTT प्लेटफार्म जैसे दंगल App पर आने लगी है जहाँ से आप इनको देख सकते हैं। लेकिन अगर आपको इस फिल्म को YouTube से डाउनलोड करके देखना है तो उसके लिए आपको ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा।